स्टूडेंट मोटिवेशन Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने भाषण और लेखन प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Chandigarh/Lehragaga : भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा हलका लहरा के गांव राजलहेड़ी में गुरु रविदास कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से स्कूल विद्यार्थियों के लिए भाषण और सुंदर लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

गोयल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा वाले युग में समय का सदुपयोग करते हुए अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए बचपन से ही मेहनत को अपना आधार बनाना चाहिए और समय-समय पर ऐसे मुकाबलों में भाग लेकर अपनी कमियों की पहचान करते हुए उन्हें दोहराने से बचना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से की अपील

कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लें, जिन्होंने गरीबी से उठकर अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के बल पर पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई। गोयल ने डॉ. अंबेडकर की शान में अपशब्द कहने वाले गुरपतवंत पन्नू को कायर बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा भी की।

कैबिनेट मंत्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी की सराहना की

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी और ग्राम पंचायत द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने गांव में बन रहे नए स्टेडियम के निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया।

कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह, पीए राकेश कुमार गुप्ता, सदस्य लखबीर सिंह, लखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, बीरवाल सिंह, राजवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, ब्लॉक प्रधान करमजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान चमकौर सिंह, मंगा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप