सोशल मीडिया Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar
सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह से लेकर आनंद महिंद्रा तक हुए वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के मुरीद, भविष्य का बताया सितारा
Vaibhav Suryavanshi: सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़कर गुजरात टाइटंस के 209 रन बड़े स्कोर को बौना साबित कर दिया। राजस्थान ने ये मैच 25 गेंदे रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया। वैभव के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तारीफ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रोहित शर्मा से लेकर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा तक ने वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ की भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर खुद को वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने वैभव की पारी का वीडियो शेयर करते सोशल मीडिया के अपने हैंडल पर लिखा, “वैभव की निडर अप्रोच, बैट स्पीड, गेंद की लेंथ को जल्दी समझना और बॉल की एनर्जी को ट्रांसफर करने की काबिलियत उनकी इस शानदार पारी का राज है. अंत में नतीजा 38 गेंदों पर 101 रन, बहुत बढ़िया खेल.”
युवराज ने लिखा ‘वैभव सूर्यवंशी – नाम याद रखना’
युवराज सिंह ने वैभव की तारीफ करते हुए लिखा 14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? यह बच्चा बिना पलक झपकाए दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहा है! वैभव सूर्यवंशी – नाम याद रखना! निडर होकर खेल रहा है। अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखकर गर्व हो रहा है!
आनंद महिंद्रा भी वैभव की बैटिंग के हुए फैन
आनंद महिंद्रा ने वैभव की इस उपलब्धि पर कहा- यह सिर्फ आईपीएल का नहीं, बल्कि क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है। मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह इस पल को बिना विचलित हुए संभाल पाएं और अपनी नजरें और ऊंची रखें।
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी ट्वीट कर लिखा, “इस युवा खिलाड़ी की आतिशी पारी को देखना अद्भुत था!”
राजीव शुक्ला ने की तारीफ
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान, जिन्होंने 37 गेंदों में सबसे तेज भारतीय आईपीएल शतक लगाया था, यूसूफ ने लिखा, “मेरे रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वैभव सूर्यवंशी को बधाई! खास बात यह है कि उन्होंने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए यह किया. इस फ्रेंचाइजी में वाकई युवा खिलाड़ियों के लिए कुछ जादू है. लंबा सफर तय करना है, चैंपियन!”
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी वैभव की पारी से आश्चर्यचकित नजर आए। उन्होंने लिखा, “अरे ये वैभव सूर्यवंशी तो कमाल का बल्लेबाज है. उम्र चौदह साल और 35 गेंद में शतक बना दिया, क्या ग़ज़ब प्रतिभा भारतीय क्रिकेट ने खोजी है आईपीएल ने।”
वैभव की तूफारी पारी से मिली राजस्थान को जीत
बता दें वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 101 रनों की पारी में 94 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। उन्होंने 11 छक्के और सात चौके लगाए। उनकी शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी 166 रनों की साझेदारी ने टीम को 210 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल करने में मदद की।
राजस्थान ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा था
राजस्थान रॉयल्स ने इस सलामी बल्लेबाज को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। वैभव ने उस भरोसे पर खरा उतरते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 265.79 रहा। वैभव की इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 210 रनों का लक्ष्य महज 15 ओवर और 5 गेंदों में हासिल कर लिया। उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
ये भी पढ़ें: पिता ने काम छोड़ा-खेत बेचा, मां सिर्फ 3 घंटे सोती थी…IPL में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले भारतीय वैभव सूर्यवंशी की कहानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Instagram Update: फ्लिपसाइड का इस्तेमाल कर चुटकियों में बदल पाएंगे अकाउंट, जल्द होगा रोलआउट
Instagram Update:
दुनियाभर में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल काफी यूजर्स द्वारा किया जाता है। इस ऐप पर यूजर्स लोगों के साथ अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं। इस क्रम में कंपनी अपने यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स को ऐप(Instagram Update) में पेश करती रहती है। जिसके कारण ऐप को चलाने का एक्सपीरिएंस और भी दोगुना हो जाता है। अब कंपनी ऐप के साथ एक अन्य फीचर को जोड़ने जा रही है। जिसकी जानकारी हम आपके साथ साझा करने आए हैं।
यह भी पढ़े: Google Pixel 8: नए वेरिएंट में लॉन्च हुआ शानदार स्मार्टफोन, जानें कीमत
अनलिमिटेड कंटेंट का उठाएं लुत्फ
आप सभी इस शानदार प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कैटेगरी के कंटेंट देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें एजूकेशन, म्यूजिक, , डांस, कॉमेडी, सिंगिंग, इनोवेशन, साइंस लगभग सभी क्षेत्रों के कंटेंट आपको इस शानदार ऐप में देखने को मिल जाएंगे। इसी कारण लोगों की रीच इस प्लेटफॉर्म की ओर और भी अधिक बढ़ती जा रही है।
फ्लिपसाइड फीचर करने जा रही लॉन्च
इस फीचर को आप सभी फ्लिपसाइड के नाम से जान सकते हैं। फिलहाल ऐप में इसे रोलआउट करना बाकी है। इस फीचर के तहत यूजर्स  कुछ खास लोगों के लिए अपने मौजूदा अकाउंट के साथ दूसरी प्रोफाइल भी क्रिएट कर सकेंगे। यहां भी आप रेग्युलर की तरह ही फोटो, वीडियो को शेयर सकेंगे।
यह भी पढ़े:Shoaib Malik Match Fixing: 3 ओवर में डालीं 3 नो बॉल, ‘मैच फिक्सिंग’ का शक, रद्द हुआ कॉन्ट्रैक्ट
फिलहाल जिस तरह से आप अपने अकाउंट को किसी अन्य अकाउंट के साथ स्विच कर सकते हैं। ठीक उसी तरह आप इस फीचर के साथ कर पाएंगे। बता दें कि अभी कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए इसे रोलआउट नहीं किया है। इसे कंपनी धीरे धीरे फेज वाइज रिलीज कर रही है। ऐसे में अगर आप तक यह फीचर अभी भी नहीं पहुंचा तो घबराने की कोई बात नहीं कुछ ही समय में आपके पास भी लॉन्च हो सकता है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
You May Also Like
Ram Mandir Pran Pratishtha: मंदिर के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड, फेक अकाउंट बनाकर कुछ लोग मांग रहे चंदा
Ram Mandir Pran Pratishtha
इस समय भारत देश में राम मंदिर(Ram Mandir Pran Pratishtha) के उद्घाटन को लेकर काफी उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है। चारों ओर केवल उद्घाटन की गूंज सुनाई दे रही है। लेकिन ऐसे में एक बड़ी जानकारी भी सामने आई है। मंदिर के उद्घाटन होने से पहले मंदिर के ही नाम पर स्कैम होने की जानकारी सामने आई है।
फर्जी आईडी बना कर मांग रहे चंदा
दरअसल साइबर अपराधियों द्वारा फेक आइ़डी बनाकर के स्कैम किया जा रहा है। इस आइडी के जरिए लोगों से QR कोड को शेयर करते हुए लोगों से चंदा मांगा जा रहा है। इस कोड को सोशल मीडिया पर एक पेज द्वारा जिसका नाम ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या, उत्तर प्रदेश’ बताया जा रहा है। इस पेज के जरिए ही लोगों से चंदा मांगा जा रहा है। अब इस मामले को लेकर विश्व हिंदु परिषद की ओर से गृह मंत्रालय, डीजीपी उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।
गृह मंत्रालय और डीजीपी को लिखा पत्र
मामले की गंभीरता को देखते हुए VHP की ओर से गृह मंत्रालय और डीजीपी को पत्र लिखा गया है। इस पत्र में VHP की ओर से डीजीपी और गृह मंत्रालय से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं इस QR कोड को शेयर करते हुए लोगों से चंदे के लिए अपील की जा रही है। इस संबंध में वीएचपी के राष्ट्रिय प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर एक पोस्ट किया है।
ट्वीट कर किया पोस्ट
विश्व हिंदु राष्ट्रिय प्रवक्ता विनोद बंसल की ओर से इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में QR कोड दिखाई दे रहा है। कैप्शन में भी इसी मामले के बारे में बताया गया है। प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि सावधान..!! श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध विलम्ब कार्यवाही करनी चहिए। has not authorised any body to collect funds for this occasion
सावधान..!!
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं। @HMOIndia @CPDelhi @dgpup @Uppolice को ऐसे लोगों के विरूद्ध विलम्ब कार्यवाही करनी चहिए। @ShriRamTeerth has not authorised any body to collect funds for this occasion. pic.twitter.com/YHhgTBXEKi
— विनोद बंसल Vinod Bansal বিনোদ বনসল వినోద్ బన్సాల్ (@vinod_bansal) December 31, 2023
नाम और नंबर किया जाएगा नोट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब VHP प्रवक्ता ने इस स्कैम को अंजाम देने वाले व्यक्ति से बात की तो सामने व्यक्ति ने बातचीत करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा चंदा दें,  नाम, नंबर डायरी में नोट कर लिया जाएगा। जब मंदिर का कार्य पूरा हो जाएगा तब हम आपको बुलाया जाएगा।  व्यक्ति ने कहा कि ”मैं अयोध्या से बोल रहा हूं आपको पता है कि मुस्लिम समाज और हिंदु समाज में इस समय जंग चल रही है। वयक्ति ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज इस मंदिर के कार्य को पूर्ण नहीं होने दे रहे हैं। हम अपने मंदिर को चंदा एकत्र करके काम कर रहें हैं। अपन इधर ही रहते हैं।
यह भी पढ़े: ओडिशा में सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
WhatsApp Meta AI: अब व्टाट्सएप का चैटबॉट देगा आपके हर सवालों का जवाब
WhatsApp Meta AI launching
Whatsapp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस(WhatsApp Meta AI launching) देने के लिए नए-नए अपडेट्स जोड़ता रहता है। कंपनी द्वारा किए जा रहे बदलावों के कारण ऐप चलाने का मजा और भी दो गुना हो जाता है।
इस सुविधा को और अधिक बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने ऐप में AI चैटबॉट फीचर को जोड़ने का काम किया है। फिलहाल इसपर कंपनी काम कर रही है। लेकिन इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई है।
WhatsApp Meta AI कैसे करेगा काम
AI आज हर क्षेत्र में अपने कदम रख रहा है। अब व्हाट्सऐप पर भी AI मिलने वाला है। वहीं यह कैसा दिखेगा इस ऑप्शन को ऐप में कहा पेश किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी सामने आई है। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारीक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। कंपनी पर निरंतर नजर बनाए रखने वाली कंपनी Wabetainfo ने इस बात की जानकारी दी है।
कहां मिलेगा यह फीचर ?
यूजर्स को यह फीचर  चैट विंडो के बॉटम में हरे प्लस आइकॉन के ऊपर मिलेगा। इसे सेटिंगस में जाकर ऑन करने के बाद आपको यह ऑप्शन दिखाई देगा। इसे डिफॉल्ट रूप से नहीं पेश किया जाएगा।
आपको इसे सेटिंगस में जाकर के ऑन करना होगा। इस फीचर का मजा उन लोगों को मिलने वाला है। जो अपने व्यस्त जीवनशैली के कारण किसी सामने वाले व्यक्ति को मैसेज नहीं कर पाते हैं।
कैसे करें फीचर का इस्तमाल
इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको सेटिंग में जाकर चैट सेटिंग में आना होगा और यहां आपको ‘शो मेटा AI बटन’ का ऑप्शन मिलेगा. इसे करने के बाद ही आपको AI चैटबॉट बाहर चैट विंडो में दिखेगा। इसी के साथ कंपनी इसे बेहतर बनाने के लिए इसमें कई फीचर्स को जोड़ने वाली है।
कई फीटर्स को जोड़ेगी कंपनी
कंपनी अपने इस फीचर को बेहतर बनाने के लिए अन्य ऑप्शनस देगी इनमें आपके हर सवालों का जवाब जुड़ने वाला है। यानी आप कोई भी सवाल अपने AI से करेंगे उसका जवाब देने में यह सक्षम होने वाला है। इस्तेमाल करने से पहले आपको T&C को भी स्वीकारना होगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि मेटा एआई आपके पर्सनल चैट्स को रीड नहीं करेगा और ये पूर्व की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होंगी.
यह भी पढ़े: Samsung Galaxy S24 कब होगा मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां यहां
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
Snapchat Feature: अब नहीं भेजनी पड़ेगी स्ट्रीक में काली फोटो, कंपनी ले आई शानदार फीचर, लेकिन…
Snapchat Feature
स्नैपचैट(Snapchat Feature) यूजर्स के लिए कंपनी ने एक शानदार फीचर लॉन्च किया है।  इस फीचर को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान दे कि इस फीचर को केवल प्रीमियम यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपने ऐप की प्रिमीयम सर्विस को ले रखा है, तो यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है।
कमाल का है यह शानदार फीचर
कई बार ऐसा होता है कि समय ना होने के कारण आप अपने दोस्तों के साथ स्नैप को शेयर नहीं कर पाते। लेकिन आप रोज उनके साथ स्नैप शेयर कर रहे थे, तो आपकी स्ट्रीक बन ना शुरु हो जाती है। उस स्ट्रीक को ना तोड़ने के लिए किसी भी फोटो को आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर देते होंगे। इसी समस्या का हल इस फीचर के जरिए अब आपको मिलने वाला है।
AI स्नैप के जरिए काम करेगा यह फीचर
बात करें फीचर के काम करने की तो बता दें कि कंपनी ने AI फीचर को जोड़ा है। जिसकी मदद से ऐप खुद ही आपके दोस्तों को स्नैप शेयर कर पाएगा। सिर्फ और सिर्फ यह फीचर प्रिमीयम यूजर्स को मिलने वाला है। इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको प्रिमीयम सर्विस को खरीदी करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आइए विस्तार से जानते है कि कितने पैसों का करना होगा भुगतान।
इतने में खरीद पाएंगे शानदार सर्विस
इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको सर्विस की खरीदी करने की आवश्यकता होगी। बात करें प्लान के कीमत की तो बता दें कि स्नैपचैट प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन 49 रुपये महीना और 499 रुपये साल भर है। इस कीमत में आप इस शानदार सर्विस की खरीदी कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस कीमत में आपको कई सुविधा कंपनी की ओर से ऑफर की जा रही है। यानी केवल इस सुविधा का लाभ आपको नहीं मिलने वाली है। इन सर्विस में आपको कस्टम ऐप आइकन,पीक-ए-पीक, चैट वॉलपेपर, कस्टम ऐप थीम आदि सुविधाएं मिलने वाली है।
यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/politics/parliament-security-failure-opposition-parties-statement-on-parliament-security-breach-news-in-hindi/
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
आईटी नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : राजीव चंद्रशेखर
New Delhi: डीपफेक के ख़तरे को भांपते हुए सरकार अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए नियम बनाए जाएंगे। जिसको लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसी सामग्री की जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईटी नियमों का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गलत सूचना को रोकना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का कानूनी दायित्व
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डीपफेक कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस माह की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए एक सलाह जारी की थी। जिसमें ऐसे कानूनी प्रावधानों को रेखांकित किया गया था। इससे पहले राजीव चन्द्रशेखर ने कहा था कि गलत सूचना के प्रसार को रोकना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का एक कानूनी दायित्व है।
गलत सामग्री शेयर करने वालों पर होगी एफआईआर
सोशल मीडिया मंचों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आज से आईटी नियमों का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मध्यस्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। और अगर वे ये जानकारी देते हैं कि सामग्री कहां से आई है, तो सामग्री शेयर करने वाले पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। चन्द्रशेखर ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों को आईटी नियमों के मुताबिक बदलाव करने के लिए 7 दिन का वक्त दिया गया है।
आईटी नियम 2021 के तहत होगी कार्रवाई
बयान में कहा गया कि ऐसी किसी भी सामग्री की रिपोर्ट किए जाने पर उसे रिपोर्टिंग के 36 घंटों के अंदर ही हटा दिया जाए, और आईटी नियम 2021 के तहत निर्धारित समय सीमा के अंदर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार डिजिटल क्षेत्र में भारतीयों के लिए सुरक्षा और भरोसा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें – Rajasthan Election 2023 राहुल के नोटिस पर बोले CM गहलोत, ‘दिया जाएगा नोटिस का माकूल जवाब’
Deepfake Technology : डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, जल्द ही ला रहे ये कड़े नियम…
Deepfake Technology : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड अभिनेत्री  रश्मिका मंदाना से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बने ‘डीपफेक’ (Deepfake) कंटेंट को लेकर अब सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘डीपफेक’ के मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को एक मीटिंग की जिसमें अब यह बात निकल कर सामने आ रही है कि डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार जल्दी ही सख्त कदम उठा सकती है।
डीपफेक को लेकर आ सकते है कड़े नियम
AI (Artificial intelligence) टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर बड़ी बड़ी हस्तियों के ‘डीपफेक’ बनाने वालों पर अब सरकार का डंडा चलने वाला है। सुत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ‘डीपफेक’ के मुद्दे को लेकर कड़े नियम ला सकती है जिसमें सख्त कार्रवाई का प्रावधान होगा। बता दें कि आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया कंपनियों से एक्शन लेने और कड़े कानून बनाने की बात कही है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया के तामा कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं।
क्या है डीपफेक टेक्नोलॉजी ?
हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मदांना का एक अपत्तिजनक ‘डीपफेक’ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद इस शब्द को पहली बार सुना गया। बता दें कि डीपफेक (AI) मतलब है किसी तस्वीर या विडियो में मौजूद व्यक्ति की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को दिखा जाना। इसमें इतनी समानता होती है कि असली और नकली में अंतर करना काफी मुश्किल होता है।
डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा – अश्विनी वैष्णव
सोशल मीडिया कंपनियों के साथ बैठक कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा बनकर उभरा है और सरकार रेगुलेशन लाने पर भी विचार कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि डीपफेक से निपटने के लिए हमारे पास जल्द ही नए नियम होंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1727583742125060350?s=20
यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/uttarkashi-tunnel-rescue-live-updates-rescue-operation-in-final-phase-it-will-take-so-many-hours-to-evacuate-laborers/
FOLLOW US ON https://twitter.com/HindiKhabar
डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक खतरा बनकर उभरा है : अश्विनी वैष्णव
New Delhi: डीपफेक के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए केंद्र जल्दी ही सख्त कदम उठा सकती है। सरकार इसको लेकर कड़े नियम ला सकती है। जिसमें सख्त कार्रवाई का प्रावधान होगा। एआई का गलत उपयोग कर फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं। केंद्र ने सोशल मीडिया कंपनियों से एक्शन लेने और कड़े कानून बनाने की बात कही है। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा बनकर उभरा है।
डीपफेक से निपटने के लिए हमारे पास जल्द ही नियम होंगे
इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा बनकर उभरा है और सरकार रेगुलेशन लाने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि डीपफेक से निपटने के लिए हमारे पास जल्द ही नए नियम होंगे।
डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत
वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया मंच इस बात पर सहमत हुए कि डीपफेक का पता लगाने और उसे रोकने के लिए स्पष्ट कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनियां डीपफेक का पता लगाने, इससे निपटने, इसकी सूचना देने के तंत्र को मजबूत करने और उपयोगकर्ताओं में जागरूकता बढ़ाने जैसी स्पष्ट कार्रवाइयां करने पर सहमत हुईं।
विनियमन का मसौदा तैयार करना शुरू कर देंगे
वैष्णव ने कहा कि हम आज ही विनियमन का मसौदा तैयार करना शुरू कर देंगे और कुछ ही समय में हमारे पास डीपफेक से निपटने के लिए नए नियम होंगे। यह मौजूदा ढांचे में संशोधन या नए नियम या नया कानून लाने के रूप में हो सकता है।
डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा
मंत्री ने कहा कि डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा बनकर उभरा है। वैष्णव ने कहा कि हमारी अगली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। आज किए गए फैसलों पर उसमें आगे की चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें – Khan Market: दिल्ली के खान मार्केट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का 22वां सबसे महंगा खुदरा बाजार
दिल्ली: सोशल मीडिया में खलनायिका बना दिया है, कोर्ट से कहा चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या
एक हफ्ते में मांगा जवाब
मामले में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत सरकार समेत अन्य सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कोर्ट से मांग की थी कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध उनकी व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़ी फर्जी खबरें, ऑडियो, वीडियो हटाए जाएं। अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि इससे उनकी सामाजिक जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर खलनायिका के रूप में पेश किया जा रहा है।
मौलिक अधिकारों का हो रहा है हनन
कोर्ट में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे उनके निजी जिंदगी से जुड़ी फर्जी ख़बर उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। पीसीएस ज्योति मौर्या ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को न्यूज चैनल या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने से रोक लगाने का निर्देश देने की भी मांग की है।
अगस्त में रूख की थी दिल्ली हाई कोर्ट
ये भी पढ़ें- दिल्ली: आत्महत्या की धमकी देना पड़ सकता है भारी, हो सकता है तलाक की वजह
दिल्ली: खालिस्तानी आतंक के बीच सिख युवक का राष्ट्र प्रेम, लहराया पोस्टर, लिखा- ‘मेरा भारत मेरी जान’
Say No To Khalistan Poster In Connaught Place Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक सिख युवक ‘खालिस्तान को कहो ना’ लिखा बैनर लहराता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उनसे हाथ भी मिलाया।
सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह युवा सिख संदेश देने की कोशिश कर रहा है वह भारत का हिस्सा बने रहना चाहता है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने खालिस्तान को ना कहने का आग्रह किया, एक और यूजर ने “पंजाब दा पुत्त” लिखकर युवक का हौसला बढ़ाया।
Sikh और Khal!stani… ये दो अलग-अलग पहचान हैं…
Khal!staniyon की हरकतों से Sikh भी परेशान हैं…
We Don’t Support Khal!stan
Say NO To #Khalistan  pic.twitter.com/g64GlTEmg5
— Jyot Jeet (@activistjyot) October 3, 2023
जी-20 के बाद चर्चा में है खालिस्तानी मूवमेंट
बता दें, जी-20 सम्मेलन में शिरकत कर कनाडा के पीएम वापस जाने के बाद कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का तार भारत से जोड़ा था। तभी से दोनो देशों के बीच तनाव बरकरार है। और इसी वजह से इन दिनों खालिस्तानी मूवमेंट एक बार फिर सुखिर्यों में हैं। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। 2 दिन पहले ही भारत ने कनाडा के राजनयिकों को वापस जाने को कहा है। इसके अलावा भारत ने कनाडा की वीजा सेवाओं को भी प्रतिबंधित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- ICC World Cup: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का दिशानिर्देश, बाहर निकलने से पहले जान लें