सोना खरीदें या नहीं Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सोने की कीमतों को लगी रॉकेट की रफ्तार, शादी के बजट का हुआ बंटाधार
Gold Price Today : भारत में शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। 1 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने की कीमत 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंची थी। हालांकि, शाम 5:50 बजे तक यह थोड़ा गिरकर 91,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

चांदी के दाम में गिरावट

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली। शाम 7:35 बजे MCX पर चांदी 99,829 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद स्तर 1,00,065 रुपये प्रति किलो से 0.24 फीसदी कम थी।

लगातार क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने की कीमत 3,175 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो इस साल की शुरुआत में 2,700 डॉलर प्रति औंस थी। इसके पीछे अमेरिकी निवेशकों का इक्विटी बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश जैसे सोना और सरकारी बॉन्ड में लगाना एक बड़ी वजह मानी जा रही है। इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी की अनिश्चितता, कमजोर अमेरिकी डॉलर, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव भी सोने की कीमतों में इजाफा कर रहे हैं।

क्या और बढ़ेंगे सोने के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। अगर 2 अप्रैल को घोषित किए जाने वाले अमेरिकी टैरिफ उम्मीद से कम हुए, तो मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। MCX पर सोना 2025 में अब तक 18 फीसदी चढ़ चुका है और इस हफ्ते 88,500 से 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में ट्रेड कर सकता है।

क्या अभी सोने में निवेश करना सही?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनियाभर में बढ़ती महंगाई और अमेरिका की संभावित नीतियों के चलते सोने की कीमतें अभी और ऊपर जा सकती हैं। ऐसे में निवेशकों को किसी भी फैसले से पहले बाजार पर नजर बनाए रखनी चाहिए। लंबी अवधि के लिए सोना अब भी एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है, लेकिन निवेश से पहले विशेषज्ञों की राय लेना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप