सुरक्षा एजेंसी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Israel- Palestine War: इजरायली दूतावास को बनाया जा सकता है निशाना, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी
Alert Amid Israel- Palestine War: इजराइल और फिलिस्तीन के चरमपंथी ग्रुप हमास के बीच पिछले कुछ समय से युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच दुनिया के अलग-अलग देशों से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के सपोर्ट में ट्वीट किया है। लेकिन इस बीच अब दिल्ली में इजरायली दूतावास, इजराइल के राजदूत समेत इजराइल से जुड़े तमाम अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खुफिया इनपुट से अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीय सुरक्षा एजेंसी को खुफिया जानकारी मिली हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास और इजराइल से जुड़े अधिकारियों को निशाना बनाया जा सकता है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस सतर्क मोड पर है। दिल्ली में इजरायली दूतावास सहित इजराइल से जुड़ी सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इजरायली दूतावास के आस पास अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ियों को खड़ा रहने का निर्देश दिया गया है साथ ही पुलिसकर्मी भी बढ़ा दिए हैं।

यहूदियों के धार्मिक स्थल पर भी चौकसी

बता दें, इजराइल के धार्मिक स्थल कहे जाने वाले खबाद भवन के आस-पास भी सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली के पहाड़गंज स्थित खबाद भवन को सुरक्षा अधिकारी अपने घेरे में ले लिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें- Delhi: सरकार का Amazon के साथ करार, छात्र सीखेंगे बिजनेस की बारीकियां

15 August 2022: गिरफ्तार युवकों की प्लानिंग का दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़, ISI से जुड़े तार ?
नई दिल्ली । दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक 3 दिन पहले शुक्रवार को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपेरशन के तहत द्वारका के गोयला डेरी इलाके से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पुलिस दल ने इस गिरफ्तारी के साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की कोशिश में जुटे आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश करने का दावा किया।

दरअसल पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को यहां द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर 4 ऐसे लड़कों की मौजूदगी की जानकारी दी, जो मोगा में एक केस में लिप्त थे. ये चारों लड़के गोयला डेरी इलाके में किराये के मकान में रहते थे, जहां से दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इनमें से 2 आरोपी पंजाब के वांटेड थे और दोनों कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया बेस्ड गैंगस्टर गुरजंट सिंह द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी मड्यूल के सदस्य थे, जबकि 2 लड़के दिल्ली के रहने वाले हैं. इनमें से एक विपिन जाखड़ गोयला डेरी इलाके का ही रहने वाला है. पेशे से कारोबारी जाखड़ को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, विपिन जाखड़ ही इन सभी को पैसों और लॉजिस्टिक की सहायता प्रदान कर रहा था. इन लोगों को एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर आने-जाने में भी मदद कर रहा था. जिस घर में ये चारों आरोपी रह रहे थे, वहां पर अब ताला लटका है. यहां आसपास के काम करने वाले लोग भी इनके बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे।

आरोपी विपिन के पिता ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके एक रिश्तेदार सनी ने उनके बेटे को इस मामले में फंसाया है. सब उसी की वजह से हुआ है. उनके बेटे के खिलाफ़ कोई मामला नहीं है सिर्फ दहेज मामला उसके ऊपर चल रहा है।

इन चारों की दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस इन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं स्पेशल सेल की टीमें भी अब इनके रिकॉर्ड खंगाल रही हैं कि ये सभी किस वजह से दिल्ली में पनाह लिए हुए थे, क्योंकि जिन गैंगस्टरों से इनके लिंक हैं, वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिन्दा के संपर्क में था।