सीतापुर समाचार Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सीतापुर को CM योगी ने दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जनसभा को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सीतापुर जिले के महर्षि वेद व्यास धाम के समीप नैमिषारण्य में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीतापुर के विकास के लिए 550 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इसके अंतर्गत 91 करोड़ की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 460 करोड़ की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्मयंत्री ने सभी से सीतापुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि जितने भी स्वच्छताग्राही हैं इनको न्यूनतम वेतन की गारंटी सरकार देगी। इसके लिए कमेटी गठित की गई है, उसकी रिपोर्ट को सरकार लागू करेगी।

आजादी के बाद से इस पवित्र भूमि की उपेक्षा की गई

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तीर्थ की महिमा का गान संत तुलसीदास जी ने श्रीरामचरित मानस में किया है, वहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियों के खिलाफ महर्षि दधीचि के त्याग और बलिदान की इस भूमि पर सूत जी ने शौनक आदि 88 हजार ऋषि-मुनियों को पुराण की कथा सुनाकर, भारत की ज्ञान परंपरा को धरोहर के रूप में आने वाली पीढ़ी को देने के लिए लिपिबद्ध करने के कार्य को आगे बढ़ाया था। लेकिन आजादी के बाद से इस पवित्र भूमि की उपेक्षा ही की गई।

सीएम ने कहा कि महर्षि वेद व्यास का आश्रम हो या यहां के अन्य पवित्र तीर्थों की सदैव उपेक्षा की गई। यहां जैसा विकास होना चाहिए था वो नहीं हुआ। मगर आज डबल इंजन की सरकार नैमिष तीर्थ के विकास के लिए महा अभियान चला रही है। नैमिष तीर्थ के साथ साथ सीतापुर के लिए साढ़े पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है।

बीमारियां समाप्ति की ओर जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा नैमिष तीर्थ चमक रहा है। हमें अपने तीर्थों को पर्व और त्योहारों के समय में ही नहीं बल्कि सामान्य समय में भी स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना होगा। महात्मा गांधी को समर्पित स्वच्छ भारत अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता के भाव को घर घर पहुंचाकर जन आंदोलन बना दिया है। पहले इस मौसम में अनेक प्रकार की बीमारी होती थी। मलेरिया, हैजा, डायरिया, चिकनगुनिया, इंसेफलाइटिस का प्रकोप होता था। जब से स्वच्छता एक जनआंदोलन बना है तब से मलेरिया हो या फाइलेरिया, डेंगू हो या चिकनगुनिया, सभी बीमारियां समाप्ति की ओर जा रही हैं।

बिना भेद भाव के मिल रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने सीतापुर में बिना किसी भेदभाव के शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज कोई भी नहीं कह सकता कि उसे कोई पूछने वाला नहीं है। हर स्तर पर सहयोग के लिए डबल इंजन की सरकार तैयार है। उन्होंने बताया कि सीतापुर में पीएम आवास में 2,34,800 से अधिक परिवारों को एक एक मकान देने का कार्य हुआ है। इसके अलावा 7,16,500 से अधिक परिवारों को शौचालय, 2,17,000 परिवारों को हर घर नल का कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के जरिए 5,78,900 से अधिक फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 55,000 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार फ्री विद्युत कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, स्वनिधि योजना, कौशल विकास योजना, मृदा हेल्थ कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की चर्चा करते हुए कहा कि ये सभी योजनाएं आज बिना भेदभाव के प्रदान की जा रही हैं।

कृतेच प्रति कर्तव्यम्, ऐश धर्म सनातन

उन्होंने व्यापारियों, पुजारियों, पंडे, माली, स्वच्छता कर्मी को आश्वस्त किया कि डबल इंजन की सरकार सबके पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये जनपद के विकास की योजनाएं प्रभावी ढंग से मूर्तरूप लेंगी सबकी आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी से नैमिष तीर्थ की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ”कृतेच प्रति कर्तव्यम्, ऐश धर्म सनातनः” अर्थात् सनातन धर्म वही है, जिसमें हम अपने प्रति किये गये कार्यों को लेकर कृतज्ञता ज्ञापित करें। यह समय पितृपक्षा का है, ऐसे में हमें अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए। पितरों और देवी देवताओं को स्वच्छता प्रिय होती है।

रिपोर्ट – राहुल श्रीवास्तव, संवाददाता, लखनऊ

ये भी पढ़ें: नैमिषारण्य पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

सीतापुर में आवारा कुत्तों का खौफ, एक दिन में 13 लोग हुए जख्मी
सीतापुर के खैराबाद इलाके में एक बार फिर कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। बीते वर्षों में खैराबाद इलाके में कुत्तों के आतंक के चलते कई बच्चों की जान चली गई है। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी सीतापुर आना पड़ा था और मामले में मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद वन विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया था और कुत्तों को पकड़ा गया था।

काफी समय बीत जाने के बाद एक बार फिर सीतापुर के खैराबाद इलाके में कुत्तों का आतंक लोगों के अंदर साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है। खैराबाद इलाके के ललियापुर मोहल्ले में एक दिन में आवारा कुत्तों के हमले से 13 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं एक मासूम बच्ची की हालत गंभीर है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार भी जारी है।

लोगों में कुत्तों का खौफ

इलाके में कुत्तों के आतंक से दहशत का माहौल है। बच्चे हो या नौजवान घरों से सभी लोग बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इलाके से बच्चों पर कुत्ते के हमले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसके चलते अब अपने बच्चों को स्कूल भी भेजने में मां-बाप कतरा रहे हैं। लोगों में कुत्तों का खौफ इतना है कि आवारा कुत्ते से निजात पाने के लिए मोहल्ले वाले लाठी डंडे उठा लिए हैं और एक कुत्ते को मार भी गिराया। आपको बताते चलें की नगर निगम व वन विभाग की टीम भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मजबूर होकर गांव के लोग आपने आप कुत्तों को मरने के लिए निकल लिए हैं।