श्रावस्ती Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पूर्व प्रधान के परिजनों ने वर्तमान प्रधान के परिवार वालों पर कर दी गोलियों की बरसात, एक की मौत
श्रावस्ती के जयचंद पुर कटघरा गांव में उस समय बवाल मच गया जब पूर्व प्रधान के परिजनों ने वर्तमान प्रधान के परिवार वालों पर गोलियों की बरसात दीं। गोलियों की बरसात ऐसी वैसी नहीं थी करीब 7 राउंड फायरिंग हुई जिसमें महिला समेत 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा इलाज के लिए इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया।

वहीं इलाज के दौरान संजय तिवारी नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जिस दौरान डाक्टरो के द्वारा सुखदेव तिवारी, विमला देवी ,अभिषेक तिवारी व राजन को गंभीर बताते हुए इलाज के लिये भिन्गा के जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

डाक्टरों के द्वारा चारो घायलों के हालत को देखकर उन्हें बहराइच के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया जहां पर विमला देवी, अभिषेक और राजन की इलाज चल रहा है लेकिन सुखदेव नाम के व्यक्ति को मेडिकल कालेज के डाक्टरो के द्वारा वहां से भी लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था जहां पर सुखदेव जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं जो जानकारी मिली है उसमें सुखदेव नाम के व्यक्ति के जिंदा रहने की उम्मीद बहुत कम बताया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि जयचंदपुर कटघर में प्रधानी चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी जिसको लेकर दोनों परिवार के लोग एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। दोनों का घर आमने-सामने ही है। दोनों का निकलना भी एक ही रास्ते से होता था, जिस दौरान देर रात वर्तमान प्रधान के घर का एक लड़का पूर्व प्रधान की घर के तरफ से आ रहा था। तभी पूर्व प्रधान के परिवार वालों के द्वारा उसके साथ कुछ अपशब्द शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसके बाद वाद विवाद इतना बढ़ गया चतुर प्रधान और वर्तमान प्रधान की परिवार के लोग आमने सामने खड़े हो गए हैं। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। तभी पूर्व प्रधान के परिवार वालों के द्वारा वर्तमान प्रधान के परिवार के लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

भारत के लिए खतरा बना नेपाल! इस रास्ते से भी भारत आ सकते हैं ISI के एजेंट
भारत और नेपाल के बॉर्डर पर बसा श्रावस्ती का एक ऐसा गांव जो पूरी तरीके से खुला हुआ है। गाँव के बीच का आधा हिस्सा भारत का है तो आधा हिस्सा नेपाल का है। गाँव के बीच जिस जगह पर दोनों देशों को बांटने वाला पिलर लगा हुआ है वहां से आसानी से कोई भी नेपाल से भारत और भारत से नेपाल को जा आ सकता है जिसे रोकने वाला कोई नहीं है।

जहां एक तरफ बीते कुछ दिनों में श्रावस्ती के पड़ोसी जिले गोंडा में कई सारे आईएसआई के एजेंट पकड़े गए तो दूसरी तरफ श्रावस्ती के भारत-नेपाल बॉडर पर बसा घड़दौरिया गाँव उस समय संदिग्ध नजरो से देखा जाता है जहां गांव का आधा हिस्सा भारत मे मौजूद है तो आधा हिस्सा नेपाल देश में मौजूद है। इन सब में सबसे बड़ी बात ये है कि गाँव मे जहां दोनों देखो को बांटने वाला पिलर लगा है। वो पूरी तरीके से खुला है। ऐसे में माना जाए तो भारत नेपाल का ये खुला बॉडर किसी भी देश विरोधी गतिविधियों को हमेशा दावत देता रहता है।

यहां सबसे बड़ी बात ये है की जो गाँव का आधा हिस्सा है वो नेपाल का है। वहां पे बॉडर का पिलर तो लगा है लेकिन ना ही किसी तरह की वहाँ पे बैरिकेडिंग है और ना ही बॉडर को तार से धेरा गया है। यहां सबसे बड़ी बात ये है की गांव के बीच में मौजूद भारत और नेपाल के बॉडर पर ना तो हमेशा जवान ड्यूटी पर रहते है और ना ही वो बॉडर का 24 घन्टे रखवाली करते है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि श्रावस्ती जिले के घुड़दौरिया गाँव के बीच में मौजूद भारत और नेपाल के बॉडर से कोई भी अपराधी, आतंकवादी या आईएसआई का एजेंट आसानी से नेपाल के रास्ते भारत मे आके आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे सकता है या फिर भारत के इस रास्ते से नेपाल को भारत का अपराधी आसानी से जा सकता है।

श्रावस्ती: जलस्तर घटते ही कटान शुरू दर्जनों मकानों पर मंडराया खतरा, लोग भयभीत
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील का मुश्काबाद गांव राप्ती के जलस्तर कम होते ही कटान की जद में आ गया है। दर्जनों घर राप्ती नदी के मुहाने पर हैं। जहां तेजी से कटान हो रही है। ग्रामीण काफी भयभीत हैं और अपना जरूरी सामान समेटने में लगे हैं।

यदि लगातार ऐसे ही कटान होती रही तो जल्द दर्जनों मकान राप्ती नदी में समा जाएंगे।वही आरोप है कि प्रशासन की ओर से कटान रोकने के कोई भी उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

बताते चलें कि तहसील इकौना के ग्राम पंचायत खरगौरा गणेश के मुश्काबाद गांव में नेपाल से आये पानी ने राप्ती के जलस्तर को बढ़ा दिया था। वहीं जलस्तर कम होते ही कटान शुरू हो गयी है। जिससे लोग सहम गए हैं राप्ती नदी मुश्काबाद गांव के समीप पहुंच गई है।

वहीं पूर्व प्रधानाचार्य सतेश्वर प्रसाद तिवारी, प्रमोद तिवारी व मनोज तिवारी का घर राप्ती नदी से करीब दो मीटर की दूरी पर है। स्थिति ऐसी हैं कि छत से यदि कोई सामान नीचे गिर जाए तो सीधे राप्ती नदी में बह जाता है।

ग्रामीणों के मुताबिक यदि नदी का कटान जारी रहा तो बहुत जल्द दर्जनों घर नदी में समा जाएंगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही कटान तेज हो जाती है। पिछले साल भी कटान करते हुए राप्ती नदी गांव के पास पहुंच गई थी। इस बार घर मुहाने पर है और कटान शुरू हो गई है। इससे भय बना रहता है।

श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा-बसपा पर बोला जमकर हमला
उत्तर प्रदेश: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्रावस्ती (CM Yogi in Shravasti) पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा श्रावस्ती और विधानसभा भिनगा के बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रावस्ती भगवान राम के पुत्र ने ही बसाई थी। आज उत्तर प्रदेश देश के अंदर विकास की नई ऊंचाई को छूता हुआ आगे बढ़ रहा हैं।

सपा सरकार में प्रदेश में 700 से अधिक दंगे हुए

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi in Shravasti) ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 साल पहले यूपी में रोज एक नए दंगे के चपेट में आता था। रोज एक दबेगा होता था। भिनगा और श्रावस्ती में भी हम लोगो ने दंगे देखे हैं। जब दुर्गा मूर्ति विसर्जन के जुलूस निकलते थे तो दंगे शुरू हो जाते थे। हम पूजा नही करने दिया जाता था। सपा सरकार में प्रदेश में 700 से अधिक दंगे हुए। अराजकता का तांडव था सपा के कार्यकाल से पहले बीएसपी सरकार का कार्यकाल था तब 364 दंगे हुए थे। उससे पहले सपा के कार्यकाल में जगह जगह आतंकी विस्फोट हुए थे।

पहले बिजली का भी जाति और मजहब होता था

आगे उन्होनें कहा पहले सरकार की संवेदना गुंडे माफियाओं के प्रति थी,आतंकियों के प्रति थी पेशेवर गुंडे और माफियाओं के प्रति थी। हमारी सरकार की संवेदना गरीब के प्रति है बेरोजगार के प्रति है किसान के प्रति है। हमने सभी दंगाई को उनकी जगह पर भेज दिया है। पहले बिजली आती नही थी आज जाती नही है। पहले बिजली का भी जाति और मजहब होता था। पहले ईद और मोहर्रम में बिजली आती थी, होली और दिवाली पर नही आती थी।

बसपा के हाथी का पेट बहुत बड़ा

वहीं बसपा सरकार पर हमला बोलते हुए CM ने कहा सपा और बसपा की सरकार होती को कोरोना वैक्सीन बाजार में बिक जाती, किसी गरीब को नही मिल पाती। पहले गरीब के राशन का पैसा गुंडे माफियाओं के जेब मे जाता था। और अगर बसपा की सरकार होती थी तो बसपा के हाथी का पेट बहुत बड़ा है। इसीलिए वह गरीब का राशन खा जाती थी। हमने हर गरीब को राशन दिया है। गरीब कन्या की शादी के लिए अब 1 लाख रुपये सरकार देगी। सपा कहती है कि नौजवानों को स्मार्ट फोन की क्या जरूरत है।

सपा ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई, इनको बोलिये ये वोट भी वही से ले लें

सपा पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ (CM Yogi in Shravasti) ने कहा कि समाजवादी का काम तमंचा वादी है और सोच परिवार वादी है। तमंचा बना बना कर राहजनी करवाते थे। जन्माष्टमी शिवरात्रि कावरियों पर रोक लगवाते थे। सपा ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई, इनको बोलिये ये वोट भी वही से ले लें। सपा के लोग परेशान हैं कि बीजेपी के पास पैसा कहां से आता है। हम सड़क बनाने में भी बुलडोजर का इस्तेमाल करते हैं और गुंडे माफियाओं पर भी।

Read Also:- बहराइच में योगी की हुंकार, बोले- नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर चाचा-भतीजा ने खूब लूटा