रुद्रप्रयाग Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

रुद्रप्रयाग में एक नाबालिग से दुष्कर्म, ग्राम प्रधान समेत दो गिरफ्तार
मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक ग्राम प्रधान भी शामिल है और जबकि नेपाली मूल का तीसरा आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसी आशंका है कि आरोपी नेपाल भाग गया है। उधर, मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के संज्ञान लेने के बाद से पुलिस कार्रवाई में तेजी आई है।

मानसिक रूप से कमजोर होने का उठाया फायदा

जखोली ब्लाक के एक गांव निवासी नाबालिग 23 अगस्त को जंगल में गाय चुगाने गई थी। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है. ग्राम प्रधान समेत तीनों प्रतिवादियों ने इसका फायदा उठाया और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। घर लौटकर नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद नाबालिग के पिता पटवारी ने इस घटना की तहरीर देकर तीन आरोपियों को नामजद किया है.

पटवारी ने 25 अगस्त को मामला दर्ज किया और 26 अगस्त को मेडिकल जांच कराने के बाद अदालत में पीड़िता की गवाही दर्ज की। इसी दिन पटवारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।

दो आरोपियों को कर लिया गया है गिरफ्तार

30 अगस्त को जिला जज के आदेश पर मामला रुद्रप्रयाग थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार घिल्डियाल ने टीम बनाकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी भगवान सिंह को बीते रविवार की शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरे संदिग्ध रोशन सिंह को भी सोमवार को रुद्रप्रयाग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- देहरादून और मसूरी में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबी श्रद्धालुओं की कार, 5 की मौत
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर सामने आई है। बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के तहत तरसाली में गुरुवार शाम भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन के मलबे की चपेट में एक कार आ गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

शनिवार को पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग तीर्थयात्रा के लिए यहां पहुंचे थे। सभी तीर्थयात्री कार से केदारनाथ जा रहे थे। इसी दौरान तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से केदारनाथ हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि दिनांक 10 अगस्त 2023 की सायं को फाटा (तरसाली) के पास सड़क के ऊपर से भारी चट्टान व मलवा आने पर सड़क पर एक चलते हुई वाहन के मलवे में दबने की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन टीम तहसीलदार ऊखीमठ DDRF, SDRF, पुलिस टीम निरन्तर रेस्क्यू कार्य पर लगी रही।

उन्होंने अवगत कराया कि दिनांक 11/08/2023 को पुन रेस्क्यू कार्य चालू किया गया। JCB के मध्यम से मलवे को हटाया गया मलवे मे एक वाहन जिसमे 5 व्यक्ति सवार थे जो कि वाहन के अन्दर ही मलवे मे मृत अवस्था मे पाये गये। मृत व्यक्तियों में जिगर आर मोदी, देसाई महेश ,मनीष कुमार, मिन्टु कुमार, पारिक दिव्याश शामिल है। जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से की गई है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया, जबकि सड़क का लगभग 60 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गया।

ये भी पढ़ें: बारिश के कारण बंद हुए राष्ट्रीय राजमार्ग, DM ने मार्ग खोलने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भारी बारिश के कारण, रामपुर में करीब 35 कमरों का होटल देखते ही देखते हुआ धराशायी
देश में इस वक्त बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त नज़र आ रहा है। बता दें कि इसी बीच उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी में मंगलवार सुबह तक केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 21 सड़कें बाधित है। वहीं गुप्तकाशी में केदारनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर न्यालसू रामपुर के पास एक 3 मंजिला, 32 कमरों का मकान भरभरा कर जमीदोज हो गया।

केदारघाटी के न्यालसू रामपुर में राजपाल सिंह रावत का 35 साल पुराना न्यूज केदार टूरिस्ट लॉज एवं होटल देखते ही देखते जमीजोंद हो गया। इसके लिए होटल स्वामी ने एनएच को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इस घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। घाटी में लगातार हो रही बारिश से कई जगह भू धंसाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रामपुर न्यालसू में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा यह होटल समूचा टूट गया है। यात्रा मार्ग पर भीड़ न होने के कारण कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हालांकि इस घटना में होटल मालिक राजपाल सिंह का बड़ा भारी नुकसान हुआ है।

रिपोर्टर- नरेश भट्ट रुद्रप्रयाग

ये भी पढ़ें: आयोजित 50 वां जैकी फुटबॉल टूर्नामेंट विवादों में, कॉलेज के बाहर खिलाड़ियों ने किया हंगामा

Uttrakhand: रुद्रप्रयाग में अमित शाह, बोले- भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध
उत्तराखंड/रुद्रप्रयाग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में (Amit Shah in Rudraprayag) डोर-टू-डोर कैंपेन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में स्थित बाबा रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन किए। रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में आयोजित ‘पूर्व सैनिक संवाद’ को अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे।

Amit Shah in Rudraprayag: उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए किया संघर्ष

अमित शाह बोले वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के दमन को सहा। आज रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। श्रद्धेय अटल जी की सरकार आई तब उन्होंने उत्तराखंड की रचना की। उत्तराखंड में पूरे देश और दुनिया की श्रद्धा के केंद्र चारधाम हैं, इसलिए उत्तराखंड का विकास जरूरी है। देश का कोई भू-भाग ऐसा नहीं होगा, जहां से लोग चारधाम में नहीं आते होंगे। देश में सीमा का कोई ऐसा छोर भी नहीं होगा, जिसकी सुरक्षा के लिए उत्तराखंड का जवान तैनात न हो।

देश का कोई भू-भाग ऐसा नहीं होगा, जहां से लोग चारधाम में नहीं आते होंगे

आगे गृह मंत्री ने कहा मैं आज यहां भाजपा की ओर से, पूर्व सैनिकों और उत्तराखंड के निवासियों को धन्यवाद देने आया हूं कि आपने जिस तत्परता और वीरता के साथ देश की सुरक्षा की है इसी के कारण आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में देवभूमि की जनता ने मन खोलकर मोदी जी को आशीर्वाद देने का काम किया है। मैं जब जनरल बिपिन रावत जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने गया था, तो उनके घर में वीरता औऱ हौसले का माहौल देखकर हैरान था। किसी के मन में किसी भी तरह की ग्लानि नहीं थी, सबके मन में यही भाव था कि जनरल साहब देश के लिए काम करते-करते शहीद हुए हैं।

उत्तराखंड में पूरे देश और दुनिया की श्रद्धा के केंद्र चारधाम हैं, इसलिए उत्तराखंड का विकास जरूरी है।

देश का कोई भू-भाग ऐसा नहीं होगा, जहां से लोग चारधाम में नहीं आते होंगे।

देश में सीमा का कोई ऐसा छोर भी नहीं होगा, जिसकी सुरक्षा के लिए उत्तराखंड का जवान तैनात न हो। pic.twitter.com/D6lsPFu5wK
— BJP LIVE (@BJPLive) January 28, 2022

उन्होनें कहा भाजपा की स्थापना से ही देश की सुरक्षा, सैन्य बलों का आधुनिकीकरण, सैनिकों को सुविधा और रिटायर्ड सैनिकों की सुविधाओं में बदलाव करने के लिए भाजपा हमेशा कटिबद्ध रही है। 50 के दशक से आज तक हमारा कोई भी चुनावी घोषणा पत्र निकाल कर देख लीजिए, अनेक ऐसे काम भाजपा ने किए हैं जिससे देश की सेना का सम्मान बढ़ने का काम हुआ है। देश की सुरक्षा, सैन्य बलों का आधुनिकीकरण, सैनिकों की सुविधा और रिटायर्ट सैनिकों की सुविधा में बदलाव के लिए भाजपा हमेशा कटिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2015 में वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया है। यही बताता है कि भाजपा की प्राथमिकता क्या है।

भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध

साथ ही शाह (Amit Shah in Rudraprayag) बोले रक्षा के आधुनिकीकरण और शस्त्र के उत्पादन में आत्मनिर्भरता में भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने ढेर सारे काम किए हैं। सैनिकों को आधुनिक से आधुनिक रक्षा सामग्री मिले, क्वालिटी में कोई कंप्रोमाइज न हो, इस प्रकार के अनेक कार्यक्रम भाजपा सरकार ने अपने हाथ में लिए हैं। भाजपा हमेशा से देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है।

Read Also: इस बार चुनाव होगा काम बनाम कारनामों का: CM धामी