राष्ट्रगान Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में बंगाल बीजेपी के 11 विधायकों पर मामला दर्ज
West Bengal : राज्य में भाजपा के ग्यारह विधायकों पर राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इन विधायकों पर इस हफ्ते की शुरुआत में विधानसभा परिसर में दिए गए धरने के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप है। संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने कहा कि ये शिकायतें टीएमसी विधायक दल की तरफ से दर्ज करायी गई हैं।

आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राष्ट्रगान गाने के दौरान की घटना

टीएमसी की अध्यक्ष और राज्य की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के विधायक 29 नवंबर को राज्य के प्रति केंद्र सरकार के भेदभाव-पूर्ण रवैये के खिलाफ प्रदर्शन बंद करने से पहले बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राष्ट्रगान गा रहे थे।

बीजेपी और टीएमसी में वार-पलटवार

टीएमसी ने राष्ट्रगान के दौरान भाजपा विधायकों पर राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाने और घंटियां बजाने का आरोप लगाया। राष्ट्रगान बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर गाया जा रहा था। बीजेपी ने कहा कि भले ही टीएमसी विधायक राष्ट्रगान गा रहे हों। लेकिन, उनकी आवाज बहुत धीमी थी। जो उनके विरोध स्थल से सुनाई नहीं पड़ रही थी। बीजेपी ने आरोप लगाया कि टीएमसी उसके विधायकों को मनगढंत आरोपों में फंसाने की कोशिश कर रही है।

11 बीजेपी विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी ने राष्ट्रगान के प्रति सम्मान नहीं दिखाया और उचित कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने भी कहा कि बीजेपी विधायकों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय के एक सूत्र ने कहा कि हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने ने इस संबंध में 11 बीजेपी विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें – लखीसराय गोलीकांडः बीजेपी ने पीड़ित परिजनों के लिए मांगी नौकरी

यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, मदरसों में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान जरूरी
यूपी में रमजान की छुट्टियों के बाद अब सभी मदरसे खुलने लगे है। बता दें ऐसे में रमजान और ईद की छुट्टियों के बाद खुल रहे सभी मदरसों में राष्ट्रीय गान गाने को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। यूपी में जारी किए गए आदेश सभी प्रकार के रजिस्टर्ड और नॉन रजिस्टर्ड मदरसों दोनो के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही आदेश में ये भी कहा गया है कि राज्य के सभी मदरसों में शैक्षिक सत्र शुरू होते ही राष्ट्रगान करवाना अनिवार्य होगा।

‘जन-गण-मन’ को लेकर जारी आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से बड़ा आदेश जारी होने के बाद से आज यानी 12 मई से ही राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रान गाना जरुरी हो जाएगा। रजिस्ट्रार निरीक्षक एसएन पांडेय ने बताया कि सत्र 2022-23 के स्कूल खुलने पर ही राष्ट्रगान कराने का फैसला लिया गया था। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने पर यह फैसला लागू कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा जारी पत्र में ये साफ कहा गया है कि इस साल 24 मार्च को हुई मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से जारी किए गए पत्र में जिक्र किया गया है कि,कक्षाएं प्रारंभ होने से पूर्व और अन्य दुआओं के साथ,छात्र एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाने का निर्णय लिया गया है। रमजान की छुट्टी के बाद आज से सभी मदरसें खुल भी रहे है इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि 14 से 23 मई तक मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी होने जा रही हैं। हालांकि इससे जुड़े सभी अल्पसंख्यक कल्याण के अधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दे दी गई है।

बता दें इससे पहले योगी सरकार ने मदरसों को लेकर एक और फैसला लिया था। सरकार ने कहा था की राज्य के सभी मदरसों में NCERT  की किताब पढ़ाई जाएगी। जिसके साथ ही मदरसों में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा भी दि जाएगी।