मोदी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Ram Mandir : पीएम ने नए युग की शुरुआत की, उन पर भगवान राम का है आशीर्वाद : राजनाथ सिंह
Ram Mandir : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नवनिर्मित राम मंदिर (Ram Mandir) में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या का आयोजन क्रांतिकारी कार्य था और इस पल के गवाह रहने वाले लोग भाग्यशाली हैं। राजनाथ सिंह ने प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर यहां एक शिव मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद यह टिप्पणी की।

नए युग की शुरुआत हो रही है

रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुई और पूरे कार्यक्रम को देशभर के लोगों ने टेलीविजन के जरिए अपने घरों और मंदिरों में देखा। सिंह ने कहा कि यह क्रांतिकारी कार्य हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति महसूस कर रहा है कि नए युग की शुरुआत हो रही है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के फलस्वरूप हम सभी महसूस कर रहे हैं कि लंबे समय के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम अयोध्या वापस आ रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें इस क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने एक नये युग की शुरुआत की है। उन पर भगवान राम का आशीर्वाद है। शीर्ष विपक्षी नेताओं के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं शामिल होने के सवाल पर सिंह ने कहा कि मुझे किसी राजनीति पार्टी पर टिप्पणी नहीं करनी है। राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वहां मौजूद अतिथियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान राम अब तंबू में नहीं रहेंगे, बल्कि अब एक भव्य मंदिर में निवास करेंगे।

यह भी पढ़ें – Bihar: प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ये क्या बोले तेजप्रताप, किया ऐसा ट्वीट

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Maharashtra : अजित पवार को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरना चाहिए : मनोज जरांगे
Maharashtra : मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने हजारों अन्य लोगों के साथ मिलकर राज्य के जालना से लेकर मुंबई तक विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उनका यह प्रदर्शन अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर है। मार्च के तीसरे दिन अहमदनगर जिले के एक गांव में मनोज जरांगे ने पत्रकारों से बात-चीत की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अजित पवार को मराठा समुदाय को आरक्षण देने में देरी को लेकर राज्य सरकार से सवाल पूछना चाहिए था।

आरक्षण देने में देरी क्यों हुई?

यह प्रदर्शन मनोज जरांगे के पैतृक गांव अंतरवाली सारती गांव से 20 जनवरी को 11 बजे शुरू हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि राज्य में मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र दिया जाए ताकि समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि अजित पवार को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरना चाहिए था। उन्हें पूछना चाहिए था कि आरक्षण देने में देरी क्यों हुई, लेकिन इसके बजाय वह इस मुद्दे के खिलाफ बोल रहे हैं।

आंदोलन को अब और टाला नहीं जा सकता

सनद रहे कि अजित पवार ने पिछले वर्ष जुलाई में अपने चाचा और एनसीपी संस्थापक शरद पवार के खिलाफ बगावत की और राज्य में एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल हो गए। जरांगे ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने उनकी रैलियों के खिलाफ बल प्रयोग करने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को अब और टाला नहीं जा सकता। अपनी मांगों के लिए रैलियां करना और मार्च करना लोकतंत्र के ढांचे के भीतर आता है। मैंने मुंबई में धरना प्रदर्शन की अनुमति भी मांगी है। जरांगे ने यह भी कहा कि वह राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत और चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें – Shimla: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम, CM ने जाखू मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Ram Mandir : अनेक युद्ध और संघर्ष हुए लेकिन राम जन्मभूमि का मुद्दा हिंदुओं के मन में बना रहा : मोहन भागवत
Ram Mandir : मोहन भागवत ने कहा कि हमारे भारत का इतिहास पिछले तकरीबन डेढ़ हजार सालों से आक्रांताओं से निरंतर संघर्ष का इतिहास है। आरंभिक आक्रमणों का उद्देश्य लूटपाट करना और कभी-कभी अपना राज्य स्थापित करने के लिए होता था। परंतु, इस्लाम के नाम पर पश्चिम से हुए आक्रमण हमारे समाज का पूर्ण विनाश और अलगाव ही लेकर आया।

भारतीय शासकों ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया

भागवत ने कहा कि ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि अनेकों बार किया। उनका उद्देश्य भारतीय समाज को हतोत्साहित करना था ताकि भारतीय स्थायी रूप से कमजोर हो जाएं और वे उन पर अबाधित शासन कर सकें। अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का विध्वंस भी इसी मनोभाव से, इसी उद्देश्य से किया गया था। आक्रमणकारियों की यह नीति सिर्फ अयोध्या या किसी एक मंदिर तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए थी। भारतीय शासकों ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया, परन्तु विश्व के शासकों ने अपने राज्य के विस्तार के लिए आक्रामक होकर ऐसे कुकृत्य किये हैं।

राम जन्मभूमि का मुद्दा हिंदुओं के मन में बना रहा

परंतु, इसका भारत पर उनकी अपेक्षानुसार वैसा परिणाम नहीं हुआ जिसकी आशा वे लगा बैठे थे। इसके विपरीत भारत में समाज की आस्था निष्ठा और मनोबल कभी कम नहीं हुआ, समाज झुका नहीं, उनका प्रतिरोध का जो संघर्ष था वह चलता रहा। इस कारण जन्मस्थान बार-बार पर अपने आधिपत्य में कर, वहां मंदिर बनाने का निरंतर प्रयास किया गया। भागवत ने कहा कि उसके लिए अनेक युद्ध, संघर्ष और बलिदान हुए। लेकिन, राम जन्मभूमि का मुद्दा हिंदुओं के मन में बना रहा।

युद्ध योजनाएं बनाई जाने लगी

1857 में विदेशी अर्थात ब्रिटिश शक्ति के विरुद्ध युद्ध योजनाएं बनाई जाने लगी तो उसमें हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर उनके विरुद्ध लड़ने की तैयारी दर्शाई और तब उनमें आपसी विचार-विनिमय हुआ और उस समय गौ–हत्या बंदी और श्री रामजन्म भूमि मुक्ति के मुद्दे पर सुलह हो जायेगी, ऐसी स्थिति निर्माण हुई।

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu : देश को हिंदू राष्ट्रवाद नहीं, द्रविड़-तमिल मॉडल की जरूरत : द्रमुक

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Congress : चीन के अतिक्रमण को रोकने में विफल रही सरकार : शशि थरूर
Congress : शशि थरूर ने पीएम मोदी और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। थरूर ने पीएम मोदी पर हर चुनावी वर्ष में राजनीतिक एजेंडा बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार चीन के अतिक्रमण से देश की सीमाओं को बचाने में विफल रही है। तिरुवनंतपुर के सांसद ने ये आरोप कल अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर लगाए हैं।

शशि थरूर ने क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव विकास के नाम पर और 2019 का चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर लड़ा था। लेकिन, नोटबंदी के कारण जनता को हुई दिक्कतों के बाद अब वह विकास की बात नहीं कर सकते हैं और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा सकते हैं, क्योंकि सरकार चीन द्वारा कब्जाए गए इलाके को वापस लेने में विफल रही है।

क्या आपको उन गतिवधियों से कोई फायदा हुआ?

कांग्रेस (Congress) की कार्यकारिणी के सदस्य ने आगे कहा कि कल पीएम अयोध्या में समारोह का उद्घाटन करेंगे। फिर, फरवरी में अबू धाबी मंदिर का उद्घाटन करेंगे और फिर चुनावों की घोषणा हो जाएगी। मेरा यही मानना है और मैं पहले भी कह चुका हूं। थरूर ने कहा कि कांग्रेस की योजना जनता को नौकरियों की कमी, महंगाई जैसी समस्याओं के बारे में बताने की है। पार्टी लोगों से पूछेगी कि क्या आपको उन गतिविधियों से कोई फायदा हुआ, जिसका केंद्र सरकार दावा कर रही है। उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के न्योते को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अस्वीकार किए जाने के सवाल का भी जवाब दिया।उन्होंने कहा कि पार्टी को लगता है कि यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है। कांग्रेस ने हमेशा सभी लोगों की धार्मिक आस्थाओं के प्रति सम्मान दिखाया है। हममें से प्रत्येक की अपनी धार्मिक मान्यताए हैं।

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu : देश को हिंदू राष्ट्रवाद नहीं, द्रविड़-तमिल मॉडल की जरूरत : द्रमुक

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Tamil Nadu : देश को हिंदू राष्ट्रवाद नहीं, द्रविड़-तमिल मॉडल की जरूरत : द्रमुक
Tamil Nadu : द्रमुक सांसद ए. राजा ने दावा किया कि सीएम एमके स्टालिन द्रविड़ मॉडल के लिए काम कर रहे हैं। ए. राजा ने कहा कि इस मॉडल की पूरे देश को जरूरत है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज वे हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं। पहले हिंदू धर्म के नाम पर कोई राष्ट्र नहीं था। पाकिस्तान भारत से इसलिए अलग हो गया क्योंकि सावरकर ने कहा था कि यह एक हिंदू राष्ट्र है। इसलिए, जिन्ना ने भी कहा कि वे एक अलग इस्लामिक राष्ट्र चाहते हैं और फिर भारत से अलग हो गए। धर्म कभी राष्ट्रीयता नहीं बन सकता, लेकिन भाषा राष्ट्रीयता बन सकती है।

हम हिंदू राष्ट्रवाद नहीं चाहते हैं

ए. राजा ने आगे कहा कि हम जाति के नाम पर बंटे हुए हैं और आप धर्म के नाम पर। हम एक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कानून के अनुसार धर्म के नाम पर एकजुट होना चाहते हैं। लेकिन, हम हिंदू नहीं बनना चाहते, जैसा कि आप कहते हैं। हम हिंदू राष्ट्रवाद नहीं चाहते हैं। हमें द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद की जरूरत है।

कनिमोझी ने क्या कहा?

कार्यक्रम में द्रमुक सांसद कनिमोझी ने कहा कि हमें उनसे सवाल नहीं करने चाहिए? अगर हम सवाल करते हैं, तो वे हमारे पास आईसीई भेजते हैं। आईसीई का मतलब है – इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी। सवाल पूछेंगे तो ये तीनों आपके पास आ जाएंगे। लेकिन, हम डरने वाले नहीं है। हम आपका और आपकी विचारधारा का विरोध करेंगे। हम बहुत जल्द निश्चित रूप से केंद्र सरकार को बदलेंगे।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

द्रमुक नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से तमिलनाडु (Tamil Nadu) को स्वायत्तता देने का अनुरोध किया था। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो द्रमुक अलग तमिलनाडु राष्ट्र की मांग करने के लिए मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir: CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के साथ देखी रामलीला, बोले- रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर हम दिल्ली में चला रहे सरकार

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Assam : म्यांमार सीमा पर लगाई जाएगी बाड़, आवाजाही पर लगाएंगे रोक : अमित शाह
Assam : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यांमार सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही बाड़ लगाई जाएगी। बांग्लादेश सीमा की तरह ही इसकी सुरक्षा की जाएगी। इससे अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। अमित शाह ने कहा कि सरकार म्यांमार के साथ भारत के मुक्त आवाजाही व्यवस्था समझौते पर भी पुनर्विचार कर रही है। जल्द ही भारत इसे खत्म करेगा। एफएमआर भारत-म्यांमार सीमा के लगभग रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में सोलह किमी तक जाने की अनुमति देता है।

गृहमंत्री शाह ने क्या कहा?

असम (Assam) के तेजपुर में सशस्त्र सीमा बल के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर गृहमंत्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अगले 3 साल में देश नक्सली समस्या से 100 फीसदी मुक्त हो जाएगा। अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एसएसबी की सराहना करते हुए कहा कि सीआरपीएफ और बीएसएफ के साथ-साथ एसएसबी ने भी नक्सली आंदोलन को खत्म करने में समान रूप से योगदान दिया है।

एसएसबी ने नक्सलियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी है

गृहमंत्री शाह ने कहा कि नेपाल और भूटान जैसे मित्र देशों की सीमाओं की रक्षा करने के अलावा, एसएसबी ने छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में नक्सलियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी है। भारत सरकार ने इस पर एक डाक टिकट भी जारी किया है। यह एसएसबी के कर्तव्य के प्रति समर्पण को देश के लोगों के सामने हमेशा जीवित रखेगा।

शाह 13वें बाथो महासभा सम्मेलन में भी पहुंचे

अमित शाह तेजपुर में 13वें बाथो महासभा सम्मेलन में भी पहुंचे। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से पूर्वोत्तर में बोडोलैंड समस्या का भी समाधान हुआ। आज यह क्षेत्र हिंसा छोड़कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बीते 3 सालों में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़ें – Weather: Rajasthan समेत 5 राज्यों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Assam : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शंकरदेव के जन्मस्थान पर न जाएं राहुल गांधी : सीएम सरमा
Assam : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राम नगरी को सजा लिया गया है। ऐसे में, 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, असम (Assam) के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं। उन्होंने राज्य में कल मीट और शराब बेचने पर रोक लगा दी है। सीएम सरमा ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शंकरदेव के जन्मस्थान पर न जाएं राहुल गांधी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह भारतीय सभ्यता की जीत है। मैं असम के लोगों की ओर से पीएम मोदी को बधाई देता हूं। कल शाम 4 बजे तक मीट, मछली की दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। कल शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। असम में कल ड्राई डे रहेगा। रेस्तरां भी इस दिशा का पालन करेंगे। कोई भी रेस्तरां दोपहर 2 बजे तक मांसाहारी भोजन नहीं परोसेगा। जबकि, मांस या मछली की दुकानें शाम 4 बजे से पहले नहीं खुल सकती हैं। हालांकि, शाम 4 बजे के बाद, वे अपना व्यवसाय कर सकते हैं।

सीएम सरमा ने राहुल गांधी से की अपील

इतना ही नहीं, सीएम सरमा ने राहुल गांधी से अपील की कि वह कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद बटद्रव्य सत्र आएं। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान कल पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। मैं निजी शिक्षण संस्थानों से भी कल बंद रहने की अपील करता हूं। विधायकों सहित असम के लोगों ने मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों सहित कई धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया है।

यह भी पढ़ें – Ind Vs Eng: ‘भारत के पास विराटबॉल है’, बेजबॉल का मुकाबला करने के लिए विराट का नाम लेते हुए बोलें पूर्व क्रिकेटर

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Ayodhya : विवादित ढांचे का ताला खुलवाने के लिए राजीव गांधी नहीं, कांग्रेस जिम्मेदार : मणिशंकर अय्यर
Ayodhya : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में 1986 में विवादित ढांचे के गेट का ताला खुलवाने के लिए पूर्व पीएम राजीव गांधी नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरुण नेहरू को ‘प्लांट’ करवाया था जो इसके पीछे थे। अय्यर अपनी किताब ‘द राजीव आइ न्यू एंड व्हाई ही वाज इंडियाज मोस्ट मिसअंडरस्टुड प्राइम मिनिस्टर’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा?

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर राजीव गांधी जिंदा रहे होते और पीवी नरसिम्हा राव के जगह पर पीएम होते तो विवादित ढांचा आज भी खड़ा होता। भाजपा को उचित जवाब दिया गया होता और उन्होंने भी वैसा ही कोई समाधान निकाला होता जैसा सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों बाद निकाला। अय्यर ने कहा कि राजीव गांधी कह रहे थे कि मस्जिद को बनाए रखो और मंदिर बनाओ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर बनाओ और मस्जिद कहीं और बनाओ। एक तरह से फैसला वही है जिस निष्कर्ष पर राजीव पहुंच रहे थे।

कांग्रेस नेतृत्व के फैसले की भी सराहना की

मणिशंकर अय्यर ने 22 जनवरी को रामलाल के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले की भी सराहना की। ताला खोलने के पीछे अरुण नेहरू का हाथ बताते हुए अय्यर ने कहा कि चूंकि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू लखनऊ के एक स्कूल में पढ़े थे, इसलिए रामजन्मभूमि का मुद्दा उनके दिमाग में था। इसलिए, उन्होंने एक गुमनाम से व्यक्ति वीर बहादुर सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित कराने के लिए पार्टी के भीतर अपनी ताकत का इस्तेमाल किया। सिंह ने सबसे पहले अयोध्या जाकर देवकी नंदन अग्रवाल (इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज) और अन्य से मुलाकात की। उन्होंने उनसे एक याचिका हासिल कर ली जिसके मुताबिक ताले न्यायिक आदेश से नहीं, बल्कि कार्यकारी आदेश से लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें – JDU National Committee: नीतीश कुमार ने ललन सिंह को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Davos : महाराष्ट्र ने रिकॉर्ड निवेश किया हासिल, 3 लाख 53 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर
Davos : स्विट्जरलैंड के दावोस (Davos) में चल रहे विश्व आर्थिक परिषद में महाराष्ट्र ने 2 दिन में 3 लाख 10 हजार 850 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अभी और 42 हजार 825 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। इस तरह 3 लाख 53 हजार 675 लाख करोड़ का रिकॉर्ड एमओयू होने की संभावना है। यह जानकारी सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने निवेशकों को धन्यवाद दिया।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

एकनाथ शिंदे ने कहा कि वैश्विक उद्योगों और निवेशकों का राज्य में विश्वास बढ़ा है क्योंकि उद्योगों ने 1 लाख करोड़ के निवेश में रुचि दिखाई है। इन समझौतों के जरिए राज्य में बड़ी संख्या में 2 लाख रोजगार पैदा होंगे। यह एमओयू केवल कागजों पर नहीं, बल्कि इनके वास्तविक कार्यान्वयन में तेजी लाने पर हमारा ध्यान है।

महाराष्ट्र की छवि साकार हुई

मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि इस वर्ष दावोस (Davos) में पिछले वर्ष के समझौतों की तुलना में अधिक निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगीकरण, कुशल श्रमशक्ति और त्वरित निर्णय लेने वाले एक जन-उन्मुख राज्य के रूप में महाराष्ट्र की छवि यहां साकार हुई है।

कितने रोजगार पैदा होंगे?

सनद रहे कि दावोस सम्मेलन के पहले दिन यानी 16 तारीख को 6 उद्योगों के साथ 1 लाख 2 हजार करोड़ के निवेशों के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इससे 26 हजार रोजगार पैदा होंगे। 17 जनवरी को 8 उद्योगों के साथ 2 लाख 8 हजार 850 करोड़ के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इससे 1 लाख 51 हजार 900 रोजगार पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 6 उद्योगों के साथ 42 हजार 825 करोड़ के करार होंगे और इससे 13 हजार रोजगार पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें – Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली और UP समेत 5 राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

NAM Summit Uganda : शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जयशंकर, कंपाला में होगा आयोजन
NAM Summit Uganda : विदेश मंत्री एस. जयशंकर 19-20 जनवरी को युगांडा के कंपाला में होने वाले ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन’ के 19वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने क्या जानकारी दी?

विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ‘युगांडा एनएएम शिखर सम्मेलन’ (NAM Summit Uganda) से पहले विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 21-22 जनवरी को कंपाला में आयोजित होने वाले जी-77 तीसरे दक्षिण शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सनद रहे कि युगांडा ने 2024-27 की अवधि के लिए एनएएम की अध्यक्षता संभाली है।

विदेश राज्यमंत्री ने क्या कहा?

विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों से कहा है कि पाकिस्तान, भारत के विरुद्ध झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस मंच का खुलेआम दुरुपयोग कर रहा है। विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्यान एनएएम को सामूहिक रूप से मजबूत करने के लिए एक साथ आने पर है, लेकिन हमने पाकिस्तान द्वारा इस प्रतिष्ठित मंच के दुर्भाग्यपूर्ण, गलत एवं जबरदस्त दुरुपयोग को देखा है। क्योंकि, वह मेरे देश के विरुद्ध गलत और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भारत के आंतरिक मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम उसे पूरी तरह खारिज करते हैं।

यह स्पष्ट रूप से अफ्रीका का समय है

जी-77 और ‘एनएएम’ दोनों की अध्यक्षता कर रहे युगांडा का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा भारत की अध्यक्षता के दौरान जी-20 में अफ्रीकी यूनियन के शामिल होने के ठीक बाद एक अफ्रीकी देश द्वारा दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों की अगुआई करना महाद्वीप की सामूहिक ताकत को प्रतिबंबित करता है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से अफ्रीका का समय है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Inauguration: भगवान राम में ऐसी आस्था, 1 करोड़ बार राम नाम लिखने का संकल्प

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar