महराजगंज Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

महराजगंज: भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल के लगे गुमशुदगी के पोस्टर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश की महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा के भाजपा से दूसरी बार बने विधायक प्रेम सागर पटेल के लापता होने के पोस्टर सिसवा कस्बे में कई जगहों पर चस्पा किए गए हैं। चस्पा किए गए पोस्टर में लिखा गया है कि गुमशुदा की तलाश सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम सागर पटेल सिसवा से लगभग 80 दिनों से लापता हैं। काफी तलाश के बाद भी कहीं नहीं दिखे निवेदक समस्त सम्मानित सिसवा की जनता।

दरअसल आज सुबह जब लोग टहलने के लिए अपने घरों से निकले तो उन्हें सिसवा कस्बे समेत सिसवा स्टेशन पर तमाम इस तरह के पोस्टर चस्पा किये हुए मिले। वहीं गुमसुदगी का पोस्टर सिसवा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

वहीं पुलिस भाजपा के विधायक का गुमशुदगी का पोस्टर चस्पा होने की जानकारी के बाद तुरंत एक्शन में आते हुए चस्पा किए गए पोस्टर को हटाने के साथ ही साथ जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ में बताया कि पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिसवा विधायक से संपर्क करना चाहा गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। भाजपा नेता अरुण पटेल ने तहरीर देने के बाद बताया कि विधायक जी के खिलाफ भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। जबकि विधायक जी हर महीने के तीसरे मंगलवार को अपने आवास पर जनसुनवाई करते हैं और जो लोग इस तरह की भ्रामक खबरें फैला रहे हैं, वो उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं।

महराजगंज: पर्यटक वाहनों से अवैध वसूली, 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महराजगंज जनपद की कोल्हुई पुलिस ने गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर पर्यटक बसों एवं मालवाहक ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के एआरटीओ, पीटीओ, दो कांस्टेबल सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ एक ट्रक चालक एवं टूरिस्ट संचालक की तहरीर पर कोल्हुई एवं नौतनवा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मिली भगत से गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर कुछ प्राइवेट लोगों को साथ रखकर नेपाल जाने और आने वाले पर्यटक बसों एवं मालवाहक ट्रकों से लगातार अवैध वसूली की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन को मिल रही थी। इसी दौरान अमरोहा निवासी मालवाहट ट्रक चालक महमूद ने कोल्हुई थाने एवं नौतनवा निवासी बिरजू मद्धेशिया ने नौतनवा थाने में तहरीर देकर एआरटीओ, पीटीओ, दो कांस्टेबल एवं चार प्राइवेट व्यक्तियों सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ डरा धमका कर अवैध वसूली का आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 3/4 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 384 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एडीएम ने बताया कि दो व्यक्तियों की शिकायत के बाद संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्राइवेट लोगों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डीआर कौस्तुभ ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

महराजगंज: मोहर्रम के जुलूस में सीएम योगी का फोटो फाड़ा, 7 लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद मोहर्रम पर्व में निकले जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फाड़ा गया। इस मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने बीते बुधवार की देर रात मोहर्रम के जुलूस के दौरान अराजक तत्वों के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगे बैनर फाड़ने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल कल मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए बुधवार की देर रात मोहर्रम का जुलूस श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव में निकाला गया था। इसी दौरान अराजक तत्वों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे बैनर को फाड़ दिया।

वहीं फाड़ता हुए देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाया जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच की जिसके बाद आज पुलिस ने इस पूरे मामले में 9 नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ 147, 352, 504, 506, 427, 325 31 घ, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मोहर्रम पर्व को हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। जिससे शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को निपटाया जा सके।

(महराजगंज से अजय जयसवाल की रिपोर्ट)

मैजिक और दो मोटरसाइकिलों में हुई भिड़ंत, 2 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के न्यू एसएसबी रोड के पिपरहिया चौराहे के पास टाटा मैजिक और दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत दो की मौत होने के साथ पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मौके पर पहुंचे सनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह व चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी रतनपुर भेजा जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद महराजगंज में प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में अनुज कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया सोनौली के पिपरहिया चौराहे के पास टाटा मैजिक और दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस हादसे में एक बच्ची समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा पांच घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी रतनपुर लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

(महराजगंज से अर्जुन कुमार मौर्य की रिपोर्ट)

दारोगा ने बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटा, प्राइवेट पार्ट से आया खून, थाने में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में दारोगा ने एक पक्ष को थाने पर बुलाने के बाद बुजुर्ग को बुरी तरह पिट डाला। जब बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा तब थाने में हड़कंप मच गया।

ये पूरा मामला महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र का है। यहां रामपुर रानी टोला के रहने वाले 72 वर्षिय पति लाल पुत्र राजमंगल हरिजन बुजुर्ग का गांव में ही किसी से विवाद हो गया। शिकायत मिलने के बाद दारोगा ने 72 वर्षीय पति लाल को थाने में बुलाया। 6 जून दिन मंगलवार को सुबह जब पति लाल अपने पोते के साथ थाने पर पहुंचा तो दारोगा मनोज गुप्ता ने देखते ही बुजुर्ग को मारना पीटना शुरू कर दिया। जब बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट से खून बहना शुरु हो गया तो बुजुर्ग वहीं बेहोश हो गया। फिर घबराए दारोगा समेत थाने के पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से पनियरा पीएचसी पर इलाज के लिए ले गये।

जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग को दारोगा मनोज गुप्ता और कुछ पुलिसकर्मियों साथ में गोरखपुर मेडिकल गए और जहां बुजुर्ग का इलाज कराने लगे। पनियरा थाने में तैनात दारोगा द्वारा बुजुर्ग को पीटने के मामले को लेकर आज परिजनों ने गोरखपुर में आईजी से मिल कर दारोगा पर कार्रवाई की मांग की है। आईजी ने महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक को जांच का आदेश दे दिया है।

इस संबंध में थानेदार स्वतंत्र कुमार ने बताया कि थाने पर किसी को मारा पीटा नहीं गया। थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तभी उनकी तबियत खराब हो गई थी तो दारोगा इलाज कराने गोरखपुर ले गए हैं।

(महाराजगंज से अर्जुन कुमार मौर्य की रिपोर्ट)

UP के सरकारी अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी, पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
महराजगंज: योगी आदित्यनाथ को सरकार में दुबारा से वापसी करने के बाद भी यूपी में अपराध पर लगाम लगता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें ऐसे ही दिल दहलाने वाली खबर यूपी के महराजगंज से सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार महराजगंज के एक सरकारी अस्पताल में नवजात बच्ची की चोरी की घटना सामने आई है। अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है की आखिर कब तक इस तरह की वारदात सामने आती रहेगी। इस घटना का CCTV फुटेज भी अब सामने आया है। हालांकि नवजात की चोरी के मामले में अस्पताल द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

CCTV फुटेज में नवजात की चोरी हुई कैद

बता दें महराजगंज के लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार की देर रात एक नवजात बच्ची की चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि सरकारी अस्पताल के CCTV Camera की मदद से नवजात शिशु के चोरी होनी की घटना को साफ देखा जा सकता है। बता दें नवजात शिशु के चोरी होने पर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। जिसके बाद इस मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। ऐसे में नवजात बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

अस्पताल में मौजूद CCTV के आधार पर देखा जा सकता है की जच्चा-बच्चा वार्ड में एक महिला पास में सटे बेड पर सोई हुई थी। जब महिला बाहर गई  तभी एक अज्ञात महिला नवजात बच्ची को लेकर फरार हो जाती है। हालांकि ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्ची की खोज जारी कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मैसेज प्रसारित भी किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट: अर्जुन कुमार मौर्य