बॉलीवुड कांट अफॉर्ड मी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘Bollywood Can’t Afford Me’
तेलुगू फिल्मों के सबसे बड़े सुपरस्टार महेश बाबू वैसे तो हर प्रकार से सोशल मीडिया के साथ मीडिया एक्टिविटी से बेहद दूर ही रहते है। लेकिन हैदराबाद में अपने प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्देशित ‘मेजर’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू से पूछे गए एक सवाल की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर उनका क्या इरादा हैं, जिसपर उन्होंने ज्वाब देते हुए कहा की बॉलीवुड वाले मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं। जिसके बाद से ये मामला काफी सुर्खियां पकड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा हैं। आइए जानते है ऐसा महेश बाबू ने क्यूं कहां है।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का हिंदी फिल्मों को लेकर कहना है कि उन्हें हिंदी फिल्मों से काफी ऑफर मिले थे और आज भी आते रहते हैं। मगर उन्हें लगता है कि उनको बॉलीवुड वाले अफार्ड नहीं कर पाएंगे। महेश बाबू ने कहां की साउथ इंडस्ट्री से उन्हें स्टारडम और इज्जत दोनों ही मिला है। और ये उनके लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात हैं। इसलिए वह अपनी तेलुगू इंडस्ट्री को छोड़कर किसी दूसरी इंडस्ट्री का हिस्सा बनना नहीं चाहेंगे। हालांकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान वहां पर मुख्य आकर्षण का केंद्र केवल अभिनेता महेश बाबू ही बने हुए थे। लेकिन पूछे गए एक और सवाल की उनके प्रोडक्शन द्वारा हिंदी में तो आप अपनी फिल्म को रिलीज कर रहे है। लेकिन खुद हिंदी फिल्मों में कब काम करते हुए नजर आएंगे जिसपर उन्होंने मीडिया से ज्वाब देते हुए कहा की ‘बॉलीवुड कांट अफॉर्ड मी’।

हालांकि एक्टर महेश बाबू ने बाद में कहा की उन्हें पैन इंडिया का सुपरस्टार कहलाने के बजाय उन्होंने तेलुगु फिल्मों का स्टार कहलाना ज्यादा पसंद है। उन्होंने अपने बयान में थोड़ी काट-छाट करते हुए कहा कि मैं ये कभी नहीं कह रहा कि मुझे पैन इंडिया स्टार वाली फिल्में नहीं करनी हैं। मेरे कहने का मतलब  ये है की मैं तेलुगू में ही फिल्में करूंगा लेकिन उसे हिंदी भाषा में देखना चाहे तो हिंदी में डब करके देख सकते हैं। हालांकि एक्टर महेश बाबू ने कहा की बॉलीवुड के बस की बात नहीं है कि वो मेरे साथ फिल्में कर सके। उसके साथ उन्होंने ये कहा की मैं हिंदी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता हूं।