बाराबंकी समाचार Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

यूपी: बाराबंकी में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर 2 की मौत, 12 घायल
यूपी के बाराबंकी से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। तीन मंजिला इमारत अज्ञात कारणों से भरभरा कर गिरी है। अभी तक इमारत के अचानक गिरने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

तीन मंजिला इमारत गिरने से दर्जन भर लोग दब गए। इमारत गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। चारों ओर चीख पुकार मच गई। स्थानिय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने रेस्कयू कराया। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया गया है कि मलबे में अभी भी तीन से चार लोग दबे हैं। इन लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

घटना में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

बाराबंकी: भाजपा चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फर्जी चेक से जमीन बैनामा कराने का आरोप
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बलरामपुर नगर पालिका परिषद के भाजपा चेयरमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी चेक देकर जमीन का बैनामा करा लिया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू के साथ चार अन्य लोगों के नाम भी मुकदमे में शामिल हैं। वहीं बाराबंकी पुलिस के मुताबिक 5 लोगों के खिलाफ फोर्जरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

आपको बता दें कि लखनऊ के रहने वाले श्रीराम मौर्य के प्रार्थनापत्र पर सीजेएम कोर्ट बाराबंकी ने बलरामपुर नगर पालिका के चेयरमैन और एमडी एसएस ग्रुप धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया था। जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू, प्रणव कुमार सिंह, रामप्रवेश, अकाउंटेंट आशीष कुमार सक्सेना और गौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। श्रीराम मौर्य ने इन सभी पर फर्जीवाड़ा करने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई अन्य आरोप लगाए हैं।

श्रीराम मौर्य का आरोप है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने फर्जी चेक देकर उनकी चार बीघे जमीन अपनी कंपनी के नाम बैनामा करा लिया है। उसके बाद पीड़ित को जान से मारने और कार्रवाई करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। श्रीराम मौर्य के मुताबिक धीरेंद्र प्रताप सिंह और अन्य चार लोगों की ऊंची पहुंच के चलते जब कोई कारवाई नहीं हुई। तब उन्होंने उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बाराबंकी की सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद अब नगर कोतवाली में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू समेत 5 लोगों के खिलाफ फोर्जरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।