बजट वृद्धि Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

हरियाणा बजट 2025-26: वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के सवालों का दिया करारा जवाब
हरियाणा के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने 2025-26 के बजट पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का सटीक जवाब देते हुए कहा कि इस साल का बजट अनुमान 2,05,017 करोड़ रुपये रखा गया है, जो कि 2014-15 के बजट एस्टीमेट (73,301 करोड़ रुपये) से 180% अधिक है। इसके अलावा, 2014-15 के संशोधित बजट (72,096 करोड़ रुपये) से 184% अधिक और 2014-15 के वास्तविक बजट (61,904 करोड़ रुपये) से 231% अधिक है।

महंगाई के अनुसार बजट का मूल्यांकन

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट तुलना करते समय महंगाई को भी ध्यान में रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि महंगाई मापने का मुख्य पैमाना Wholesale Price Index (WPI) होता है। 2014-15 में WPI 113.9 था, जबकि 2024-25 में यह बढ़कर 154.8 हो गया है। अगर केवल महंगाई को ध्यान में रखते हुए 2014-15 के 61,904 करोड़ रुपये के वास्तविक बजट को आज के समय में समायोजित किया जाए, तो यह मात्र 78,618 करोड़ रुपये होता। लेकिन हरियाणा सरकार ने इससे कहीं अधिक, 2,05,017 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है, जो कि वास्तविक आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है।

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे PPP यानी पेज, पैराग्राफ और प्रतिशत में ही उलझे हुए हैं और वास्तविक आर्थिक प्रगति को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि बजट को राजनीतिक चश्मे से देखने की बजाय हरियाणा की जनता के हित में देखें।

हरियाणा सरकार का यह बजट प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है और इसमें अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें : नाबालिग के साथ यौन हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा बजट 2025-26 पर वित्त मंत्री का जवाब, विपक्ष की आलोचना को बताया गलत
Haryana Budget 2025-2026 : हरियाणा के वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के बजट 2025-26 को लेकर उठाए गए विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि बजट में की गई वृद्धि को लेकर विपक्ष का तर्क गलत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए 2,05,017 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा गया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान (Budget Estimate) से 7.97 प्रतिशत अधिक है। वहीं, यदि 2024-25 के संशोधित अनुमान (Revised Estimate) से तुलना की जाए तो वृद्धि 13.7 प्रतिशत होगी।

बजट के प्रतिशत वृद्धि को मापने के दो मानक होते हैं- वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट के प्रतिशत वृद्धि को मापने के दो मानक होते हैं – एक, पिछले वर्ष के बजट अनुमान से तुलना, और दूसरा, पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से तुलना। उन्होंने कहा कि मैंने 2024-25 के संशोधित अनुमान से तुलना कर 13.7 प्रतिशत वृद्धि बताई, जो कोई नई या गलत बात नहीं है। विपक्ष के वित्त मंत्री यदि संशोधित अनुमान से तुलना करें तो वह सही, और मैं करूं तो गलत – यह उचित नहीं है।

उन्होंने 2013-14 के बजट भाषण का उदाहरण देते हुए बताया कि तब के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने भी बजट वृद्धि को संशोधित अनुमान के आधार पर प्रस्तुत किया था। ऐसे में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का यह तर्क गलत है कि वृद्धि मात्र 6-7 प्रतिशत है। अगर हुड्डा दोबारा गणना करें तो प्रतिशत वृद्धि 7.97 प्रतिशत निकलेगी, यानी लगभग 8 प्रतिशत।

वित्त मंत्री ने किया विपक्ष से आग्रह

वित्त मंत्री ने विपक्ष से आग्रह किया कि वे बजट को राजनीतिक नजरिए से न देखें, बल्कि इसे हरियाणा की जनता की जरूरतों और विकास की दृष्टि से समझें।

यह भी पढ़ें : नाबालिग के साथ यौन हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप