फास्टैग Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Delhi Municipal Corporation: फास्टैग से कर सकेंगे MCD पार्किंग का पेमेंट, जल्द शुरू होगी यह व्यवस्था
Delhi Municipal Corporation: दिल्ली में एमसीडी की पार्किंग व्यवस्था आने वाले दिनों में पूरी तरह कैशलेस हो वाली है । दिल्ली नगर निगम की पार्किंग में फास्टैग आधारित पार्किंग शुल्क की व्यवस्था लागू होने वाली है। इससे लोगों को नकद राशि के जरिए पार्किंग के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन इस योजना को एक महीने के अंदर 22 जगहों पर शुरू हो जाएंगी। निगम की कुछ सरफेस एवं मल्टीलेवल पार्किंग में यह सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। निगम के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि फास्टैग के तहत पार्किंग व्यवस्था को अपनाते हुए इन्हें कई जगहों पर शुरू किया जा रहा है।

Delhi Municipal Corporation: नकद लेनदेन से लोगों को मिलेगा छूटकारा

नकदरहित पार्किंग व्यवस्था से समय की भी बचत होगी। लोगों की कारों में लगे फास्टैग से आसानी से पार्किंग शुल्क चुकाएं जा सकेंगे। पेमेंट होने के बाद लोगों को मैसेज अलर्ट के जरिए सूचना प्राप्त हो जाएगी। भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार अब नई कारों में फास्टैग व्यवस्था लगी लगाई आ रही है। इस प्रणाली का उपयोग देश भर के सभी टोल टैक्स प्वाइंट पर भी हो रहा है। निगम भी इसी सिस्टम से टोल कर इकट्ठा करता है। लेनिन अब इस सिस्टम को दिल्ली की सरफेस और मल्टीलेवल कार पार्किंग में भी अपनाया जा रहा है। एमसीडी की पार्किंग को डिजिटल मोड में ले जाने से लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। लोग पार्किंग में अतिरिक्त भुगतान से बचेंगे। प्रथम चरण में 22 पार्किंग से इसकी शुरुआत हो रही है। निगम जल्द टेंडर जारी करने वाला है। फिर इसे लेकर नीतियां तैयार करेगा।

ये भी पढ़ें- Delhi: सुप्रीम कोर्ट के लिए आज व्यस्त दिन, 9 जजों की संविधान पीठ करेगी 4 मामलों की सुनवाई

फास्टैग की जगह सरकार शुरू करेगी जीपीएस आधारित टोल प्रणाली, जल्द खत्म हो जाएंगे हाइवे पर टोल प्लाजा
देशभर में टोल प्लाजा पर लगने वाली जाम से अब लोगों को जल्द छुटकारा मिलने वाला है। बता दें सरकार फास्टैग को लेकर जल्द ही बड़े बदलाव कर सकती है। फास्टैग के बाद अब जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन की मदद से टोल प्लाजा ही खत्म कर दिए जाएंगे। खबरों के अनुसार, इस मामले से जुड़े 2 लोगों ने इस बात की पुष्टि कर दिया है। फिलहाल जीपीएस आधारित टोल सिस्टम के लिए मोटर व्हीकल एक्ट में भी कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि यह प्लान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है।

बता दें जीपीएस आधारित टोल के टेक्नोलॉजी भारत में है और इसे बहुत कम समय में शुरू भी किया जा सकता है। हालांकि इसकी अनुमति फिलहाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और हाइवे को ही दी जाएगी। अगर जीपीएस आधारित टोल सिस्टम लागू होता है तो लोगों को फिक्स्ड चार्ज नहीं देना होगा बल्कि जितनी दूर उन्होंने ट्रेवल किया है उन्हें उतना ही पैसा देना होगा। इस नए टेक्नोलॉजी अगर आती है तो लोगों को जल्द ही टोल प्लाजा के पास जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा।

GPS से कैसे कटेगा टोल?

GPS टेक्नोलॉजी के तहत आपको अपनी कार में एक जीपीएस डिवाइस फिक्स करवाना होगा। जैसे ही आप टोल वाले हाइवे पर गाड़ी लाएंगे टोल की कैलकुलेशन शुरू हो जाएगी और आपने जितनी दूरी का सफर उस सड़क पर तय किया है उसके हिसाब से पैसे काट लिए जाएंगे। ये रकम सीधे आपके बैंक अकाउंट से काटी जाएगी इसलिए आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी भी सरकार को देनी पड़ेगी। इसके साथ ही आपको अपना वाहन इस प्रणाली के तहत रजिस्टर भी करवाना होगा। हालांकि GPS आधारित टोल सिस्टम से स्थानीय लोगों को टोल पर मिलने वाली छूट बंद हो सकती है।