प्रमोद तिवारी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

370 हटने के बाद फूल बरसने की जगह जम्मू-कश्मीर में गोलियां बरसी, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भड़के कांग्रेस नेता
UP Politics News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ पर प्रतिक्रिया दी और कई गंभीर सवाल उठाए। मीडिया से बात करते हुए तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है, लेकिन वह कश्मीर क्यों नहीं गए? उन्होंने यह भी कहा कि जब पहलगाम में लोग मारे गए थे, तब मोदी जी ने शहीदों के परिजनों के बारे में चिंता नहीं की, बल्कि बिहार के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। तिवारी ने सवाल किया कि ऐसी स्थितियों में सुरक्षा के लिए जिम्मेदार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) कहां थी?

प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर किया कटाक्ष

तिवारी ने मोदी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और इंटेलिजेंस के फेलियर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पुलवामा हमले के दौरान भी सरकार की इंटेलिजेंस फेल हो गई थी। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। आप दावा करते हैं कि 370 के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो गई है, लेकिन पहलगाम जैसी घटनाओं से यह पूरी तरह से विफल दिखती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगने की बात करनी चाहिए, क्योंकि यह उनकी और उनकी सरकार की विफलता है। “इतनी बड़ी घटना हो गई, फिर भी गृह मंत्री और सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी कहां थी?”

मोहन भागवत के बयान पर क्या बोले प्रमोद तिवारी?

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि, अहिंसा हमारा स्वभाव है, हमारा मूल्य है, लेकिन कुछ लोग नहीं बदलेंगे, चाहे कुछ भी कर लो पर तिवारी ने कहा कि संघ प्रमुख जो बात कह रहे हैं यह मीडिया में क्यों कर रहे हैं? क्यों नहीं बीजेपी के प्रधानमंत्री से यह बात कहते हैं। विचारधारा का फर्क है। गांधी और गोडसे के विचारधारा का फर्क है।

देश पर हमला हो तो उसका भरपूर जवाब देना चाहिए। क्यों नहीं दे पाए प्रधानमंत्री मोदी। इंटेलिजेंस फेलियर इतना बड़ा हुआ तो किसको सजा देनी चाहिए। आप उनसे पूछे कि बेगुनाह लोग जब मारे गए तो फिर QRT टीम कहां थी। सिक्योरिटी फोर्स कहां थी। गुंडों को तो सबक सिखा देंगे पर देश के दुश्मनों को सबक कब सिखाएंगे।

गृह मंत्री पर तिवारी का तीखा हमला

प्रमोद तिवारी ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था, नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगा नहीं पर कहा कि ‘मैं बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं नया भारत सशक्त भारत है। इंटेलिजेंस उसका मजबूत है। यह सरकार तो कहती थी कि नोटबंदी हो गई, अब आतंकवाद खत्म हो जाएगा। 370 के बाद वहां फूल बरसाने वाले थे, पर अब जो गोलियां बरसी है। इसकी जिम्मेदारी किसको देंगे।

तिवारी ने कहा, आपके गृह मंत्री अमित शाह का फेलियर है। क्या आप उनसे आग्रह करेंगे कि नैतिकता के आधार पर गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप एक बार प्रधानमंत्री से कहेंगे कि वह एक बार गृह मंत्री से पूछे कि जहां पर इतने लोग इकट्ठा थे वहां सुरक्षा और सीआरपीएफ क्यों नहीं थी। वहां बेगुनाह मारे जाते रहे और आतंकी निकल गए।

हेमंत बिस्वा पर भी तिवारी का हमला

तिवारी ने भाजपा नेता हेमंत बिस्वा के पोस्ट पर कहा कि हेमंत बिस्वा भाजपा में नए हैं और अपनी कुर्सी को मजबूत करने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। जब आप कांग्रेस में थे, तब आपने क्यों नहीं यह सवाल उठाए?”

मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि तीन बार प्रधानमंत्री अटल जी रहे तब यह समझौता क्यों नहीं तोड़ा गया। 11 साल से आपके मोदी जी मौजूद हैं। तब उन्होंने संधि को क्यों नहीं समाप्त किया।

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एग्जिट पोल पर यकीन नहीं, सभी राज्यों में सरकार बना रहे हम : प्रमोद तिवारी
Uttar Pradesh : तेलंगाना में तीस नवंबर को वोटिंग समाप्त होने के साथ ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। और एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए। जिनमें 2 राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस और अन्य 2 राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त मिलते हुए दिखाया गया है। वहीं, मिजोरम में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। अब, इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं।

प्रमोद तिवारी ने क्या कहा?

एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि वो इन नतीजों पर विश्वास नहीं करते। उन्हें खुद पर भरोसा है और कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार बना रही है। प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा।

हम 4 राज्यों में सरकार बनाएंगे

कांग्रेस नेता तिवारी ने कहा कि चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। मिजोरम में हमारे बिना कोई सरकार नहीं बनती। वहां हम गठबंधन की सरकार बनाएंगे। जहां तक एग्जिट पोल की बात है तो कोई भी सर्वे एक-दूसरे से मिलता-जुलता नहीं होता। मैं सर्वे पर विश्वास नहीं करता, क्योंकि हर जगह सर्वे अलग-अलग होता है। मुझे खुद पर भरोसा है, हम 4 राज्यों में सरकार बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वादाखिलाफी की

इसके साथ ही तिवारी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वादा-खिलाफी की है। जो वादे उन्होंने जनता से किए उन्हें पूरा नहीं किया है। हम अपने बूते पर सरकार बना रहे हैं। ये सर्वे ही एक दूसरे की काट कर रहे हैं, तो हम तो विश्वास नहीं करते इन पर। मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं कि 4 राज्यों में कांग्रेस अपने बूते पर सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें – ममता बनर्जी को हराना भाजपा के बस की बात नहीं : शफीकुर्रहमान बर्क

लोकसभा चुनाव में जीतेगा इंडिया गठबंधन : प्रमोद तिवारी
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच एक निजी चैनल से साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कई बड़े दावे किए। तिवारी ने कहा कि हम पांचों राज्यों में चुनाव जीतने जा रहे है। उन्होंने कहा कि इन सभी राज्यों में बीजेपी की सरकार हार का मुंह देखेगी। जब उनसे इंडिया गठबंधन के बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि इंड़िया गठबंधन बिल्कुल स्वस्थ है। वहीं अखिलेश यादव के बयान पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि कभी कभी सीजनल बुखार आ जाता है।

जनता हमें आशीर्वाद देगी

जब उनसे प्रश्न पूछा गया कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव के दौरान पीएम मोदी के सामने इंड़िया गठबंधन का चेहरा कौन होगा? क्या राहुल गांधी को पीएम मोदी के सामने चेहरा बनाया जाएगा? तिवारी ने कहा कि चुनाव के बाद जब रिजल्ट आएगा तब राष्ट्रपति बहुमत पाने वाले दल को बुलाएंगे और मुझे विश्वास है कि वह इंडिया गठबंधन को ही बुलाएंगे, क्योंकि जनता हमें आशीर्वाद देने जा रही है।

जब प्रमोद तिवारी से दोबारा पीएम पद के चेहरे को लेकर प्रश्न पूछा गया तो तिवारी ने कहा कि आम चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन का राजनीतिक दूल्हा आएगा और चुनाव जीतकर राजनीतिक दुल्हन को शादी कर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की जनता भाजपा की सरकार से परेशान हो गई है और आम चुनावों में उनकी विदाई तय है।

जाति जनगणना देश की जरुरत है

जाति जनगणना को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज जाति जनगणना भारत की आवश्यकता हो चुकी है। इससे हमें भारतीय समाज का ताना-बाना समझ में आता है। इसके जरिए लोगों के लिए कई योजनाएं बनाई जा सकती हैं। इससे सही मार्ग में विकास की धारा बहेगी। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जहां भी हमारी सरकार है, वहां हम जातीय जनगणना कराएंगे। जातीय जनगणना का मकसद पिछड़ रहे लोगों को साथ लेना है।

यह भी पढ़े  :  Festive Season: करवाचौथ की रंगों में रंगा बाजार, मेंहदी और चूड़े की हो रही डिमांड