प्रदूषण नियंत्रण समिति Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, किसानों को बनाया जा रहा खलनायक
New Delhi: दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बनी हुई है। दिल्ली समेत एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। देश के कई राज्यों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर शीर्ष न्यायालय सख्त हो गया है। वह लगातार इस मामले में सुनवाई करके राज्यों को फटकार लगा रहा है। अब, एक फिर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब को फटकार लगाई और कहा कि किसानों को खलनायक बनाया जा रहा है। सनद रहें कि सुप्रीम कोर्ट वायु प्रदूषण मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को करेगा।

अदालत में किसानों की सुनवाई नहीं हो रही

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यहां अदालत में किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। पराली जलाने के लिए उनके पास कुछ कारण तो होने चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की रिपोर्ट बताती है कि किसानों और किसान नेताओं के साथ 8481 बैठकें की गई। इन बैठकों का उद्देश्य यह था कि उन्हें एसएचओ द्वारा धान की पराली न जलाने के लिए समझाया जा सके।

पराली जलाने के विरुद्ध 984 एफआईआर दर्ज की गई

कोर्ट ने आदेश में कहा कि खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आई है। पराली जलाने के लिए भूमि मालिकों के विरुद्ध 984 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है। जिसमें से 18 लाख रुपये वसूल किए गए हैं।

किसानों को पराली जलाने के लिए बस माचिक की जरूरत

कोर्ट ने पंजाब सरकार से यह भी पूछा कि वह फसल अवशेषों की प्रक्रिया को 100 फीसदी फ्री क्यों नहीं करती है? शीर्ष अदालत ने कहा कि किसानों को इसे जलाने के लिए बस माचिक की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें – Israel-Hamas War : इजराइल–हमास संघर्ष विराम समझौते के करीब – हमास चीफ का बड़ा बयान

दिल्ली: ‘Anti Dust Campaign’ से प्रदूषण पर नियंत्रण करने की कोशिश, खराब हो रही है आबोहवा
Delhi Air Pollution Alert: राजधानी दिल्ली में आने वाले सर्दियों के मौसम में प्रदूषण और उससे होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान बनाया है। इसके लिए सरकार ने 14 सूत्रीय दिशानिर्देश भी जारी किए है। वहीं ग्रैप नियम भी लागू की जा चुकी है। इन सब के बीच दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान के तहत 7 अक्टूबर यानी शनिवार को एंटी डस्ट कैंपेन की शुरुआत की है। बता दें, ये कैंपेन अगले महीने 7 नवंबर तक जारी रहेगी। बता दें, शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ स्तर पर पहुंच गई थी। सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 231 दर्ज हुआ। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

कंस्ट्रक्शन साइट के लिए दिशानिर्देश

बता दें, इस दौरान कंस्ट्रक्शन साइट्स को दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है। एंटी डस्ट कैंपेन को लेकर दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में संबंधित विभागों के साथ हुई संयुक्त बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। गोपाल राय ने कहा कि इस कैंपेन के तहत पूरी दिल्ली में निगरानी के लिए 13 विभागों की 591 टीमें तैनात की गई हैं। जो 24 घंटे प्रदूषण की वजहों की निगरानी और उसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। इसकी रिपोर्ट समय-समय पर पर्यावरण विभाग और DPCC के साथ शेयर की जाएगी।

कंस्ट्रक्शन साइट्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

बता दें, कंस्ट्रक्शन से पैदा होने वाला धूलकण लोगों के सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इसी दिशा में कार्य करने के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन पोर्टल को लांच किया गया था। इस पोर्टल पर 500 वर्ग मीटर से अधिक पर कार्य कर रहे सभी साइट्स का सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है.

कंस्ट्रक्शन साइट पर स्मॉग गन लगाना जरूरी

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि नए नियम के अनुसार 5 हजार वर्गमीटर से लेकर उससे अधिक के क्षेत्र के निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अनुसार 5 हजार से 10 हजार वर्ग मीटर के कंस्ट्रक्शन साइट पर 1 एंटी स्मॉग गन, 10 हजार से 15 हजार वर्ग मीटर के कंस्ट्रक्शन साइट पर 2 एंटी स्मॉग गन, 15 हजार से 20 हजार वर्ग मीटर के कंस्ट्रक्शन साइट पर 3 एंटी स्मॉग गन और 20 हजार वर्ग मीटर से ऊपर के कंस्ट्रकशन साइट पर न्यूनतम 4 एंटी स्मॉग गन लगाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: खराब होने लगी राजधानी की आबोहवा, AQI पहुंचा 200 के पार