पूर्वी यूपी बारिश Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Update : गुरुवार (10 अप्रैल) को अचानक से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। 10 अप्रैल को आंधी के बाद हुई बारिश ने लोगों को बढ़ते तापमान से राहत दिला दी। उत्तर प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह से बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया है। रात को ठंडी हवा चली है। वहीं प्रदेश में बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, बहराइच, सुल्तानपुर और शाहजहांपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है। 11 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और तेज बौछारों के साथ बारिश के आसार हैं जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर इसी तरह का मौसम बना रहेगा। पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में जताई गई गरज-जमक की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि उसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी अगले 24 घंटों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और बाद में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

12 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 13 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप