पीएम मोदी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिया जवाब, विपक्ष पर जमकर किया प्रहार
New Delhi : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषम पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। जवाब देने की पहली कोशिश में ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसके बाद पीएम मोदी ने अध्यक्ष से कहा कि, “मेरा कहना है कि खरगे जी को बैठकर नारेबाजी करने की अनुमति दी जाए।” प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी सांसदों पर चुटकी लेते हुए कहा, “जो लोग थक गए हैं और चले गए, उन्हें एक दिन जवाब देना ही पड़ेगा कि उन्होंने देश की ऐसी हालत क्यों बना दी थी, कि दुनिया का कोई देश आपसे डील नहीं करता था।”

विकसित भारत की दिशा में तेज गति से बढ़ रहे हैं हम

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विकास की दिशा पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “अब हम न रुकना है, न पीछे मुड़कर देखना है। हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही सांस लेनी है। पिछले वर्ष भारत के तेज़ विकास का साल रहा है। समाज के हर वर्ग में बदलाव का एक नया दौर आया है।”

भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा है

प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज भारत मेजर इकोनॉमी में शामिल है और देश हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कोविड के बाद की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया एक नए ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है, और भारत अब उसकी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

कांग्रेस पर निशाना, TMC और घुसपैठियों का मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “इनकी नीतियों ने भारत को 6 नंबर की इकोनॉमी से 11वें नंबर तक पहुंचा दिया। अब हम 3 नंबर पर आ रहे हैं।” उन्होंने टीएमसी के नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि घुसपैठियों को बचाने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

PSU और बैंकिंग सुधारों की ओर भारत की यात्रा

प्रधानमंत्री ने PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) और बैंकिंग सेक्टर में किए गए सुधारों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत के PSU और बैंक उच्चतम मुनाफे पर हैं। “हमने बैंकिंग क्षेत्र में कई सुधार किए हैं, जिससे सामान्य लोगों को अब लोन मिलना शुरू हो गया है और NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) 1% से भी नीचे चला गया है।”

पारदर्शिता और प्रगति की दिशा में किए गए कदम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “प्रगति” के तहत पिछले साल 85 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को गति दी गई। उन्होंने कांग्रेस के शासन के दौरान रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का उल्लेख किया।

भ्रष्टाचार और शासन के बीच अंतर

प्रधानमंत्री ने देश में इंदिरा गांधी के शासन का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पिताजी ने 35 करोड़ समस्याओं का सामना किया था, जो उस समय देश की जनसंख्या के बराबर थी। आज भारत की जनसंख्या 57 करोड़ है, जिससे समस्याओं की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद देश की दिशा सकारात्मक हो रही है।

निष्कर्ष: एक नए भारत की दिशा में बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और दुनिया के मंचों पर अपनी महत्ता को साबित कर रहा है। देश की चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें – चीनी मांझे से युवक की मौत, दुकानों पर पड़ा छापा, CM योगी ने कहा – अब दोषियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘छोटी आंखों वाले गणेश जी’ के बयान पर अखिलेश यादव का PM मोदी पर पलटवार, कहा- ‘यदि सरकार ही हाथी का दांत बनेगी तो…’
UP News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस  बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने विदेश से आयात किए जा रहे सामानों का उल्लेख किया था। पीएम मोदी के संबोधन का वीडियो साझा करते हुए अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि “यदि सरकार ही हाथी के दांत बनेगी तो देश का क्या होगा?”

अखिलेश यादव ने एक्स पर किया ट्विट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारे देश में असंतुलित विकास और आय के असमान वितरण की असली वजह ये है कि देश में मैन्युफ़ैक्चरिंग और प्रॉडक्शन लगातार घटता जा रहा है और बड़े-बड़े कारोबारी घराने ट्रेडिंग पर ही जोर दे रहे हैं। औद्योगिक घराने धीरे-धीरे खत्म किये जा रहे हैं, जिससे हमारे अपने कच्चे माल, स्किल और हुनर का मोल-मान-महत्व घट रहा है और नौकरी-रोज़गार भी। इसका सबसे बुरा असर ये है कि नारा तो आत्मनिर्भरता का दिया जा रहा है पर बढ़ावा दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों से हाथ मिलाकर, उनके सेलिंग एजेंट बनकर अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को, दुनिया भर से सामान और सर्विसेज़ तक को इंपोर्ट करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी कारण अमीर और भी अमीर होते जा रहे हैं व ग़रीब और भी ग़रीब।

देश के अंदर माल बनाने से अर्थव्यवस्था सशक्त होगी

सपा सांसद ने कहा, ये एक विरोधाभासी आर्थिक नीति है जहां मंच से तो आत्मनिर्भरता की बात की जाती है लेकिन पर्दे और मंच के पीछे विदेशियों से तैयार माल मंगाने और उनके लाए गये माल को बेचने के सौदे किये जाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था बने-बनाए माल मंगाने से नहीं बल्कि देश के अंदर माल बनाने से सशक्त होगी।

‘असली समृद्धि प्रति व्यक्ति आय कितनी बढ़ी है इससे आएगी’

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अपनी अर्थव्यवस्था को धोखा देकर कोई भी सरकार न तो अपने देश को और न ही देशवासियों को समृद्ध और ख़ुशहाल बना सकती है। यदि सरकार ही हाथी के दांत बनेगी तो देश का क्या होगा। असली समृद्धि ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े से नहीं बल्कि ये आंकने से आयेगी कि प्रति व्यक्ति आय कितनी बढ़ी है और आय की असमानता कितनी कम हुई है।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन गांधीनगर में अपने संबोधन के दौरान विदेशी सामानों के बहिष्कार की घोषणा की थी। उन्होंने  इशारों ही इशारों में चीन और अमेरिका को सख्त संदेश दिया, और लोगों से विदेशी सामानों के ऊपर से अपनी निर्भरता को खत्म करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा, अगर देश की इकोनॉमी को तीन नंबर पर लेकर जाना है तो विदेशी सामानों का बायकॉट करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज छोटी आंखों वाले गणेश जी भी विदेशों से आ रहे हैं, जिनकी आंखे भी नहीं खुली हैं। उन्होंने होली पर आने वाले रंग और पिचकारी का जिक्र कर चीन पर परोक्ष रुप से निशाना साधा, जिसका सामान भारतीय बाजार में अटे पड़े हैं।

यह भी पढ़ें : POCSO एक्ट के आरोपों से बृजभूषण सिंह बरी, दोनों बेटों का आया रिएक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचला…’ आदमपुर एयरबेस से बोले पीएम मोदी
Operation Sindoor : मंगलवार (13 मई, 2025) को आदमपुर एयरबेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा। आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है। ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नियत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है।

हमने आतंकियों का फन उनके घर में कुचला

पीएम मोदी ने कहा, जब हमारी बहनों, बेटियों का सिंदूर छिना गया तब हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। वो कायरों की तरह छिपकर आए थे लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा है। आपने आतंक के तमाम ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके द्वारा 9 ठिकाने नष्ट किए गए और 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। आपके इस जवाबी कार्रवाई से आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा वो है तबाही।

अब भारत आतंकवादी हमले का पक्का जवाब देगा

जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम स्पष्ट है। अब फिर कोई आतंकवादी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा। अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है।

उन्होंने यह भी कहा की जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी। आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। पीएम मोदी ने कहा, हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन्स, हमारी मिसाइलों के बारे में सोचकर तो पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी।

भारतीय सेना ने देश का आत्मबल बढ़ाया

प्रधानमंत्री ने कहा, ” #OperationSindoor से आपने देश का आत्मबल बढ़ाया है, देश को एकता के सूत्र में बांधा है और आपने भारत की सीमाओं की रक्षा की है। आपने भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। आपने वो किया है, जो अभूतपूर्व है, अकल्पनीय है, अद्भुत है।”

पीएम मोदी ने कहा, हमारी एयर फोर्स ने पाकिस्तान में अंदर घुसकर आतंक के अड्डों को टारगेट किया। सिर्फ 20-25 मिनट के भीतर सीमापार लक्ष्यों को भेदना, ये सिर्फ इन मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस व्यावसायिक बल ही कर सकती है। हमारा लक्ष्य सिर्फ आतंकी ठिकानों को हिट करने का था।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक को दी चेतावनी, बोले- देश जैसा चाहता है, पीएम मोदी उसी भाषा में जवाब देंगे
Pahalgam Attack : रविवार (4 मई,2025) को दिल्ली में संस्कृति जागरण महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा दायित्व है कि मैं अपनी सेना के साथ मिलकर देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं। उन्होंने कहा, देश के रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि हमारी सीमा की रक्षा हो।

‘जैसा आप चाहते हैं, पीएम मोदी के नेतृत्व में वैसा होकर रहेगा’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के लोग जो चाहते हैं, पीएम मोदी दुश्मनों को उसी भाषा में जवाब देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा। उन्होंने का कि दुनिया की कोई ताकत भारत को मिटा नहीं सकती है। भारत अमर रहेगा। उन्होंने कहा, एक रक्षा मंत्री के रूप में मेरा दायित्व है कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं।

‘देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं’

राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा यह दायित्व है कि मैं अपनी सेना के साथ मिलकर देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की शक्ति केवल उसकी सैन्य ताकत में नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति और अध्यात्म में भी है। रक्षा मंत्री ने कहा, इतिहास साक्षी है, कि भारत के संतों ने केवल आध्यात्मिक उपदेश ही नहीं दिए, बल्कि समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए भी अग्रणी भूमिका निभाई है।

‘भारत की भूमि को ऋषियों-मुनियों ने अपने विचारों से सींचा’

उन्होंने कहा, जहां एक तरफ, हमारे संत संस्कृति की रक्षा करते हैं तो वही दूसरी तरफ हमारे सैनिक, हमारे सीमाओं की रक्षा करते हैं। जहां एक तरफ हमारे संत, जीवन भूमि में लड़ते हैं तो वहीं दूसरी तरफ हमारे सैनिक रण भूमि में लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत वह भूमि है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने अपने विचारों से सींचा है। यह बिल्कुल सत्य बात है। लेकिन इसके साथ-साथ, यह भी सत्य है कि भारत की आत्मा यदि ऋषियों ने रची है, तो उस आत्मा की रक्षा हमारे वीरों ने की है।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग की बड़ी डिजिटल पहल, ECINET प्लेटफॉर्म से खत्म होगा ऐप्स का झंझट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

काशी को 3880 करोड़ की सौगात, 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास…पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने काशी को 3880 करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी ने वाराणसी में सड़क, बिजली, शिक्षा, पर्यटन से जुड़ी 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इसके अलावा 21 उत्पादों को जीआई टैग दिया।

काशी मेरी और मैं काशी का…

बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे पीएम मोदी ने कहा काशी के प्रेम का कर्जदार हूं…काशी मेरी है और मैं काशी का हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बनारस के विकास ने नई गति पकड़ी है, आज काशी पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है।

पहचान का नया पासपोर्ट है जीआई टैग

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी हुनर अब तेजी से विश्व स्तर पर पहचान बन रही है। यूपी जीआई टैग में देश में नंबर वन पर है। जीआई टैग पहचान का नया पासपोर्ट है। यह बताता है यह उत्पाद इस जमीन की पैदाइश है। यूपी की मिट्टी में जो खुशबू है वह केवल हवा में नहीं सरहदों के पार भी जाएगी। कहा कि यूपी अब संभावनाओं का नहीं सामर्थ और सिद्धियों की भूमि बन रहा है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम एस राजलिंग से मुलाकात की। पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी लेते हुए मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इलाज के लिए अब जमीन बेचने की जरूरत नहीं

पीएम ने कहा कि जब आपने तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी आपको सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्यों को निभाया है। लौटाने का प्रयास किया है। वाराणसी में 50 हजार वय वंदना कार्ड पहुंच गया है, यह आंकड़ा नहीं। नम्र प्रयास है। वहीं उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर कहा कि अब इलाज के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं है। दर- दर भटकने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज निशुल्क हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : वाराणसी में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘कुछ लोगों का मंत्र परिवार का साथ-परिवार का विकास है’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 पर था 68 लाख का इनाम
Bijapur Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार, 30 मार्च को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था। CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 6 पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था, जबकि 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा, 5 और नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

नक्सलियों ने सरेंडर की बताई वजह

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा की खोखली नीतियों, संगठन में आंतरिक मतभेदों और आदिवासी समुदाय के शोषण को छोड़ने की मुख्य वजह बताया। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, सुरक्षा बलों द्वारा बनाए गए शिविरों और ‘निया नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस योजना के तहत प्रशासन और सुरक्षा बल दूरदराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे स्थानीय आदिवासी समुदायों का भरोसा बढ़ा है। एसपी ने कहा कि आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

पीएम मोदी के दौरे से पहले आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण ऐसे समय हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वह राज्य में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं। पीएम मोदी की यात्रा से कुछ ही घंटे पहले यह आत्मसमर्पण बड़ी घटना मानी जा रही है।

शनिवार को 18 नक्सली ढेर

गौरतलब हो कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया, जो 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है।

अलग-अलग मुठभेड़ों में 134 नक्सली मारे गए

इस साल अब तक राज्य में 134 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 118 केवल बस्तर संभाग में मारे गए। वहीं, 2024 में अब तक कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति और सुरक्षा बलों की बढ़ती दबिश से नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“खोदा पहाड़, निकली चुहिया” – आतिशी का दिल्ली सरकार पर तंज
Atishi on Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की प्रत्येक महिला के खाते में 2500 रुपये की राशि आएगी। उन्होंने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है। आज दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थी। आज भाजपा की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया है कि वह मोदी की गारंटी नहीं जुमला था।”

बता दें कि आप नेता आतिशी ने इस घोषणा को मात्र एक “झुनझुना” करार दिया। उनका दावा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यह साबित किया है कि यह मोदी जी की गारंटी नहीं बल्कि एक ‘जुमला’ था। 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये नहीं मिले और न ही कोई अन्य योजना लागू हुई।

महिलाओं को चार लोगों की कमेटी मिली

आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 मिलने थे लेकिन उन्हें चार लोगों की कमिटी मिली। यह समिति पहले मानदंड तय करेगी, उसके बाद लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू होगी, फिर पंजीकरण किया जाएगा, लेकिन यह अनिश्चित है कि पैसे का ट्रांसफर कब शुरू होगा। उन्होंने कहा, BJP की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया कि मोदी जी ने दिल्ली की महिलाओं से झूठ बोला था।

दिल्ली में बीजेपी की विपदा सरकार के कारण मोदी जी की एक और गारंटी जुमला निकली – महिलाओं के खातों में नहीं आए ₹2500। महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस | LIVE https://t.co/2KI01mAGBF
— Atishi (@AtishiAAP) March 8, 2025

उन्होंने कहा, मैं BJP से पूछना चाहूंगी कि क्या चार सदस्यीय कमिटी बनने और महिलाओं के खाते में ₹2500 आने में कोई अंतर नहीं है। आज साबित हो गया है कि मोदी जी गारंटी नहीं बल्कि जुमले देते हैं।

मोदी जी ने ये नहीं कहा था कि महिलाओं को एक समिति मिलेगी- आतिशी

आपको बताते चलें कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में एक कमिटी बनी है, जिसमें तीन पुरुष को शामिल किया गया है। ये कमेटी महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी, जिसके लिए 5100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

इसी योजना पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे, लेकिन उन्होंने यह वादा नहीं किया था कि महिलाओं को एक समिति मिलेगी।

“खोदा पहाड़ निकली चुहिया”

आतिशी ने कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा, महिलाओं के खातों में पैसे न भेजने के बजाय कमेटी बनाना यह धोखा है। उनके मुताबिक, दिल्ली की जनता के साथ ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ वाली कहावत सिद्ध हुई। बीजेपी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि मोदी जी के वादे झूठे थे और संभवत: यह अन्य वादों की एक झलकभर है।

यह भी पढ़ें : पंजाब जल्द ही नशा मुक्त बनेगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Lok Sabha Elections: एमपी के बालाघाट में PM मोदी भरेंगे हुंकार, भारती पारधी के समर्थन में करेंगे रैली
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी जीत सुनिश्चित करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी हर रोज देश के अलग अलग राज्यों में जनसभा कर रहे हैं। मंगलवार (9 अप्रैल) को फिर PM मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम महाकोशल के नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। PM मोदी यहां  अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बताएंगे।

Lok Sabha Elections: भारती पराधी के समर्थन में भरेंगे हुंकार

बता दें कि पीएम मोदी ये रैली बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी के समर्थन में करने जा रहे हैं। बालाघाट संसदीय सीट से वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट  काटकर इस बार भारती पारधी को टिकट दिया गया है। भारती पारधी को पहले बार लोकसबा चुनाव में बतौर प्रत्याशी उतारा गया है।

Lok Sabha Elections: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी के बालाघाट दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट में है। हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि आचार संहिता लागू होने के बाद पहले जबलपुर और अब मंगलवार को पीएम मोदी का बालाघाट में ये दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.30 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद

उनके साथ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन सहित प्रदेश और जिला स्तरीय कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। वीवीआइपी दौरा होने के कारण पुलिस ने कई मार्गों को बंद कर दिया है तथा जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं।

बारिश के हैं आसार

बता दें कि बालाघाट में 8 अप्रैल को देर शाम तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई थी। काफी देर तक ओलावृष्टि होने से हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला।  विशेषज्ञों के अनुसार 10 अप्रैल तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसलिए आसार जताए जा रहे हैं कि पीएम मोदी की जनसभा में भी इससे खलल पड़ने के आसार है।

ये भी पढ़ें- Nagpur: नितिन गडकरी ने की योगी के ‘यूपी राज’ की तारीफ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Pariksha Pe Charcha: PM ने की ‘परीक्षा पे चर्चा’, स्टूडेंट्स को दिए परीक्षा में सफलता के टिप्स
Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री मोदी ने आज स्टूडेंटस को परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। पीएम ने 2 करोड़ स्टूडेंट्स और 14 लाख टीचर्स के साथ सीधा संवाद किया। ये संवाद परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में बने भारत मण्डपम में किया गया। बता दें कि ये परीक्षा पे चर्चा का सातंवा एपिसोड था।

Pariksha Pe Charcha: खुद से करें स्पर्धा

पीएम मोदी ने छात्रों से संवाद करते हुए बच्चों को दोस्तों से इर्ष्या न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे से स्पर्धा करने के बजाय खुद से स्पर्धा करें। उन्होंने होनहार स्टूडेंट्स से प्रेरणा लेने की बात कही। पीएम ने कहा कि अगर स्टूडेंट्स स्पर्धा करने लगेंगे तो कभी भी किसी तेज तरार व्यक्ति को दोस्त ही नहीं बना पाएंगे।

Pariksha Pe Charcha: शिक्षकों को भी दी सलाह

पीएम मोदी ने परिक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शिक्षकों को भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक और छात्र का नाता परीक्षा के कालखंड का है तो सबसे पहले वो नाता सही करना चाहिए। छात्र के साथ आपका नाता पहले दिन से परीक्षा आने तक निरंतर बढ़ते रहना चाहिए तो शायद परीक्षा के दिनों में तनाव की नौबत ही नहीं आएगी। पीएम मोदी ने शिक्षकों को मोबाइल के जरिए स्टूडेंट्स से क्नेक्टिड रहने की सलाह दी। पीएम ने कब कि जिस दिन आप पाठ्यक्रम से आगे निकलकर उससे नाता जोड़ोगे तो वो अपनी छोटी-मोटी समस्याओं में भी आपसे अपनी मन की बात करेगा।

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "किसी भी शिक्षक के मन में जब ये विचार आता है कि मैं छात्र के इस तनाव को कैसे दूर करूं?… अगर शिक्षक और छात्र का नाता परीक्षा के कालखंड का है तो सबसे पहले वो नाता सही करना चाहिए। छात्र के साथ आपका नाता पहले दिन से परीक्षा आने तक… pic.twitter.com/CddASWxpzy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2024

बच्चों को दी शरीर को चार्ज करने की नसीहत

पीएम मोदी ने बच्चों को सलाह दी की जिस तरह फोन को चार्ज करते हैं उसी तरह सभी को अपने शरीर को भी चार्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, ‘कुछ लोग होंगे जिन्हें घंटों तक मोबाइल फोन की आदत हो गई होगी। मोबाइल जैसी चीज जिसे रोजमर्रा देखते हैं उसे भी चार्ज करना पड़ता है। अगर मोबाइल को करना पड़ता है तो इस शरीर को करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए?’

आचरण का विश्लेषणल करें

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये शिक्षक और माता-पिता के लिए सोचने का विषय है कि ऐसा क्या कारण है कि लोग पारिवारिक जीवन में भी विश्वास की कमी का अनुभव कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि ये विश्वास की कमी एक लंबे कालखंड से गुजरकर निकलती है। इसलिए हर माता-पिता, हर शिक्षक और हर छात्र को बहुत बारीकि से अपने आचरण का विश्लेषण करना चाहिए। क्या आप जो कहते है उसका सच में पालन करते हैं?

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "…ये शिक्षक और माता-पिता के लिए सोचने का विषय है कि ऐसा क्या कारण है कि हम पारिवारिक जीवन में भी विश्वास की कमी का अनुभव कर रहे हैं…  ये विश्वास की कमी अचानक नहीं होता है। एक लंबे कालखंड से गुजरकर निकलती है। इसलिए हर माता-पिता,… pic.twitter.com/CCgGrUAry4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2024

ये भी पढ़ें- Dog Bite Case: भोपाल में कुत्ते के काटने से बच्चे की हुई मौत, पूर्व CM उमा भारती ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

UP: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है, फिर मुर्दे क्यों नहीं चल सकते- स्वामी प्रसाद मौर्य
UP: स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों की वजह से लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां एक ओर लोग भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लेकर उत्साहित थे। तो वहीं दुसरी ओर  विवादों का सिलसिला भी चल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर चर्चा में रहते हैं क्योंकि वे अक्सर विवादित बयान देते हैं। आज उन्होंने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक बार फिर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर पत्थर में प्राण प्रतिष्ठा करने से वह सजीव हो सकता है तो मुर्दे क्यों नहीं चल सकते?

प्राण प्रतिष्ठा एक ढ़ोंग-स्वामी प्रसाद मौर्य

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में बेरोजगारी पर चर्चा न होने के लिए ऐसे ड्रामे का इस्तेमाल किया जा रहा है। राष्ट्रपति को दिल्ली में हुआ अपमान याद था, इसलिए वे इस कार्यक्रम से दूर रहीं। उनका कहना था कि भगवान राम को हजारों साल से पूजा जा रहा है और करोड़ों लोगों ने हजारों साल से उसकी पूजा की है, तो उसे प्राण प्रतिष्ठा करने की क्या जरूरत है? आज सत्ता में बैठे लोग अपनी गलतियों को छिपाने के लिए इस तरह की राजनीति का सहारा ले रहे हैं।

केवल भाजपा का ये कार्यक्रम था

स्वामी प्रसाद मौर्य  ने कहा कि मुर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करके ये लोग खुद को भगवान से ऊपर समझ रहे हैं। यह बात जनता को समझना होगा की आज बेरोजगारी पर चर्चा नहीं होती, इसलिए इस तरह का ड्रामा किया जा रहा है। बता दें, धार्मिक कार्यक्रम में चारों शंकराचार्य शामिल होते, लेकिन देश के राष्ट्रपति को आमंत्रित करने के बावजूद वे नहीं आईं। इसलिए क्योंकि वह अपने अतीत का अपमान भूल नहीं पाई है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यक्रम सिर्फ भाजपा का था। क्योंकि विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही पूरे कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

मूर्ति में जान आ सकती है तो मुर्दों में क्यों नहीं।

समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर के लंका मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंच पर बोलते हुए कहा कि एक दिन पहले अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, अगर पत्थर संजीव हो सकता है तो मुर्दे क्यों नहीं चल सकते? उनका कहना था कि यह सब पाखंड, ढोंग और आडंबर है। वैसे भी, जो खुद भगवान है और सबका कल्याण करता है, उसमें प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए क्या हैसियत है? यह लोग भगवान से अधिक महत्वपूर्ण होने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: नेताजी की जयंती को मैं क्रांति दिवस के रूप में पूजता हूं मनाता हूं- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

Follow us on- https://twitter.com/home

Facebook- https://www.facebook.com/