नशे के खिलाफ कार्रवाई Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जालंधर के लखनपाल गांव में बुलडोजर कार्रवाई, ड्रग के पैसे से बनी अवैध संपत्ति ध्वस्त की गई
Chandigarh/Jalandhar : पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने लंबे समय से नशे के लिए कुख्यात क्षेत्र लखनपाल गांव में नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

बुलडोजर अभियान का नेतृत्व करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि लखनपाल गांव नशे की बिक्री और सप्लाई के लिए कुख्यात है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पंचायत विभाग और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशे को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशे की गिरफ्त में फंसे इस क्षेत्र को नशे के दलदल से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कमिश्नर धनप्रीत कौर ने दी जानकारी

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ दीपा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है। कमिश्नर ने बताया कि हरदीप सिंह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 9 मामले हैं जिनमें एन.डी.पी.एस.के 7 मामले अधिनियम से संबंधित, दर्ज है। उसके पिता सरबजीत सिंह और भाई संदीप उर्फ सोनू के खिलाफ भी मामले दर्ज है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि तस्करों द्वारा ध्वस्त किए गए अवैध ढांचों का इस्तेमाल पुलिस छापों के दौरान छत के रूप में किया जाता था। उन्होंने कहा कि इन अवैध ढांचों को ध्वस्त करने से उनके भागने की संभावनाएं समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग गांव पर लगे बदनामी के दाग को साफ करने के लिए छापेमारी तेज करेगा।

9 नशा तस्करों को किया गया गरिफ्तार

उन्होंने कहा कि इस नशे के हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले ही 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अपने घरों को बंद करके भाग गए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत जब्त की जाने वाली दो अन्य संपत्तियों की भी पहचान कर ली गई है।

पुलिस कमिश्नर ने लोगों से की अपील

नशे के खिलाफ रचनात्मक रुख अपनाते हुए गांव लखनपाल की पंचायत ने भी गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नर ने नशे के खात्मे के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए अपील की कि यदि नशे से संबंधित कोई गतिविधि उनके ध्यान में आती है तो इसकी जानकारी पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर सांझा की जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस अवसर पर गांववासियों ने नशा माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाने का स्वागत किया तथा आशा व्यक्त की कि पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ के तहत की जा रही कार्रवाई से गांव जल्द ही नशा मुक्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद
Chandigarh/Barnala : पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों  विरुद्ध” मुहिम के तहत आज ग्रामीण विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं वाणिज्य, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने ज़िला प्रशासनिक परिसर, बरनाला के मीटिंग हॉल में जिले के सिविल, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब की युवाशक्ति को बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशे के खात्मे और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए यह व्यापक अभियान निरंतर जारी रखा जाए। इस दौरान सभी विभागों ने अपनी गतिविधियों की जानकारी दी।

175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ शपथ ली

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने बताया कि जिले की 175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ शपथ ली है और जिला प्रशासन द्वारा नशा छोड़ चुके युवाओं को प्रेरित कर अन्य लोगों को इस दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोग शामिल हुए। अब गांवों में नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे।

मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सौंद ने प्रशासन को निर्देश दिए कि हर गांव और शहर में नुक्कड़ नाटक कराए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नशे की दलदल में फंसे लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं।

इस अवसर पर ज़िला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज़ आलम ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियानों और नशीले पदार्थों की बरामदगी के बारे में जानकारी दी।

पिछली सरकारों ने नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की- मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पिछले तीन वर्षों से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में मंत्रियों को अभियान के तहत विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, बरनाला द्वारा इस अभियान के तहत 391 फार्मों की जांच की गई, जिनमें से 36 फार्मों पर नियमों के उल्लंघन के चलते कार्रवाई की गई। 3 फार्मों को सील किया गया, 2 फार्मों के लाइसेंस रद्द किए गए और 1 करोड़ की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा 11 फार्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

पुलिस ने 277 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि बरनाला पुलिस ने इस अभियान के तहत 277 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 किलो पोस्त और करीब 7500 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। नशा तस्करी से जुड़े एक घर को भी ध्वस्त किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों  विरुद्ध” मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बरनाला जिले की 175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर पुलिस का साथ देने का वचन दिया है।  सौंद ने कहा कि यदि इसी तरह लोगों का समर्थन मिलता रहा तो हम जल्द ही इस जंग को जीत लेंगे।

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद को पुलिस द्वारा सलामी दी गई।

बैठक में विधायक लाभ सिंह उग्गोके, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट रामतीर्थ मन्ना , हरिंदर सिंह धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अनुप्रिता जौहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सतवंत सिंह, एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली, एसडीएम हरकंवलजीत सिंह, एसडीएम ऋषभ बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप