नशीली गोलियां Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ 35वें दिन भी जारी, 469 छापों के बाद पंजाब पुलिस ने 46 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Yudh Nashian Virudh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश में नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशियां विरूद्ध’, को 35वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 469 स्थलों पर छापेमारी की, जिसके दौरान प्रदेश भर में 30 एफआईआर दर्ज करने के बाद 46 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ, महज 35 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 4874 हो गई है।

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 643 ग्राम हेरोइन, 450 ग्राम अफीम, 4318 नशीली गोलियां और 5760 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

28 पुलिस जिलों में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन

यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक समान समय पर पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर चलाया गया।

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

डीजीपी ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 83 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की गिनती वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 497 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे ऑपरेशन राज्य में नशों के खात्मे तक जारी रहेंगे।

दावाईयों की दुकानों की जांच की गई

जिक्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर सहित छह जिलों में 315 दवाईयों की दुकानों की जांच भी की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन दुकानों पर नशीली गोलियां या कोई अन्य लत डालने वाली दवाइयां तो नहीं बेची जा रहीं और दवाओं की बिक्री संबंधी निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने अग्निपरीक्षा की पास, लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक पारित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप