दिल्ली समाचार Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अवैध होर्डिंग्स लगाने पर FIR दर्ज करने के कोर्ट के आदेश में पीएम मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम- संजय सिंह
Delhi : दिल्ली में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने के मामले में कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के दिए गए आदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और नितिका शर्मा के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है।

कोर्ट ने शिकायत संख्या डीडी नंबर 22बी दिनांक 15 नंबर 2019 को संज्ञान लेकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का यह आदेश दिया है। मीडिया ने सभी भाजपा नेताओं के नाम गायब कर दिए और ऐसे दिखाया जैसे सिर्फ केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर का आदेश हुआ है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने मीडिया से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह आदेश करने के लिए जज का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने बड़ी हिम्मत दिखाई है।

आप सासंद संजय सिंह ने मीडिया संस्थाओं के प्रति जताई नाराजगी

बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि सभी मीडिया संस्थाओं के प्रति मन में थोड़ा पीड़ा और क्षोभ भी है। मीडिया से हमारी शिकायत है कि हमारे खिलाफ कोई खबर है तो मीडिया अवश्य प्रकाशित करे, मीडिया स्वतंत्र है। लेकिन उसमें यह प्रदर्शित नहीं होना चाहिए कि आम आदमी पार्टी को टारगेट करके कोई खबर चलाई जाए। दुर्भाग्य से मंगलवार को यही हुआ। सभी टीवी चैनलों पर खबर चली कि अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज होगी। मैं संसद गया तो वहां मीडिया पूछने लगी। आज सुबह अखबारों में छपा है कि अवैध होर्डिंग्स लगाने के आरोप में अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होगी।

मीडिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ढेरों खबरें चलाई- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि मीडिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ढेरों खबरें चलाई, लेकिन पता नहीं किया कि खबर क्या है? मीडिया ने यह भी पता नहीं किया शिकायत में क्या है और किसने शिकायत की है? इसके शिकायतकर्ता शिव कुमार हैं। शिव कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि कई जगहों पर गलत ढंग से होर्डिंग्स लगाई गई है। सार्वजनिक संपत्ति पर होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत द्वारका थाने में की है। थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने के बाद वह कोर्ट गए। कोर्ट में भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं होने पर वह नियम 200 की अदालती कार्यवाही में जाते हैं। 200 की कार्यवाही में निचली अदालत को आदेश होता है और फिर निचली अदालत द्वारका थाने को आदेश देती है कि शिवकुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाए।

मीडिया ने शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र को नहीं पढ़ा

संजय सिंह ने कहा कि मीडिया ने शिवकुमार के प्रार्थना पत्र को ही नहीं पढ़ा कि उन्होंने किसके- किसके खिलाफ शिकायत की है और खबरें चलानी शुरू कर दी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह आदेश करने के लिए न्यायाधीश का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने बड़ी हिम्मत दिखाई है। शिवकुमार सक्सेना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद व दिल्ली के मौजूदा मंत्री प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, नितिका शर्मा, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और ‘‘आप’’ के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का नाम दिया है।

संजय सिंह ने मीडिया से सवाल किया

संजय सिंह ने मीडिया से सवाल किया कि मीडिया को प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा, अमित शाह का नाम नहीं दिखता है। मीडिया ब्रेकिंग न्यूज चलाए कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। मीडिया ने शिकायत को पढ़ा नहीं और सिर्फ अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के खिलाफ खबरें चलाई। यह तो ठीक बात नहीं है। यह बहुत अफसोस जनक बात है। आम आदमी पार्टी की मीडिया से विनम्र शिकायत है कि मीडिया खबरों को बगैर खंगाले और जांचे एकतफरा खबरें न चलाए।

मीडिया ने सिर्फ अरविंद केजरीवाल का ही नाम हाइलाइट किया

उन्होंने कहा कि क्या मीडिया को यह बड़ी बात नहीं लगती है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर की बात कही गई है। कोर्ट ने 156(3) सीआरपीसी के तहत संबंधित थाने के एसएचओ को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायत कर्ता ने 15 नवंबर 2019 को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इत्यादि के खिलाफ शिकायत दी है। मंगलवार को अदालत ने 15 नवंबर 2019, डीडी नंबर 22बी का संज्ञान लेते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर करने के ऑर्डर पास कर दिए। दुखद है कि मीडिया ने सिर्फ अरविंद केजरीवाल का ही नाम हाइलाइट किया।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, ASI को दिए खास निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Aam Aadmi Party ने मिशन 2024 के लिए “अंबेडकर फेलोशिप” प्रोग्राम के तहत 20 फेलोज का किया चयन, करेंगे ये काम…
“अंबेडकर फेलोशिप” प्रोग्राम के तहत 20 फेलोज का चयन

Aam Aadmi Party ने देश के अंदर राजनीतिक परिवर्तन के उद्देश्य से “अंबेडकर फेलोशिप” प्रोग्राम के तहत 20 फेलोज का चयन  किया है। इसके लिए देश में सबसे तेजी से बढ़ती राष्ट्रीय पार्टी को देशभर से हजारों आवेदन प्राप्त हुए थे और 2 महीने के कठिन चयन प्रक्रिया के बाद  20 उम्मीदवारों को चुना गया है।

फेलोज को ट्रेनिंग के पहले दिन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और वरिष्ठ नेता जैस्मीन शाह, रीना गुप्ता और नीरज पांडे ने संबोधित कर उनके दायित्यों के बारे में बताया। ये फेलोज दिल्ली और पंजाब में “आप” के फेमस मॉडल जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार, मुफ्त पानी और बिजली नीति, इलेक्ट्रिक वाहन नीति आदि के पीछे के संघर्षों की वजह से आकर्षित हुए हैं।

युवाओं में दिखी देश को आगे बढ़ाने की उत्सुकता

ओरिएंटेशन के दौरान फेलोज को संबोधित करते हुए पंकज गुप्ता ने कहा कि इन फेलोज में वह लोग भी शामिल थे, जो पहले बैच में शामिल नहीं हो सके थे। इंटरव्यू के दौरान इन युवा लोगों में देश के कल्याण के लिए योगदान देने की उत्सुकता दिखाई दी। वहीं, जो लोग पहले बैच में नहीं आ सके थे, वह भी अब “आप” के विस्तृत परिवार का हिस्सा हैं।

AAP नेताओं ने की फेलोशिप में चयनित युवाओं की तारीफ

जैस्मीन शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि युवा भारत के विकास और सार्वजनिक कल्याण को आकार दें और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के कौशलों से संपन्न करें। ये फेलोज प्रमुख रूप से विदेशी संस्थानों समेत प्रसिद्ध संगठन और विश्वविद्यालयों से आए हैं। इनमें ज्यादातर में राजनीतिक आकांक्षाएं हैं। इस बैच में कई राज्यों के लोग शामिल हैं, जो “आप” के विकास विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

रीना गुप्ता ने कहा कि हमारे युवा इस देश के चुनौतियों के लिए अद्वितीय समाधान रखते हैं। राजनीति एकमात्र तरीका है, जिससे हम सामाजिक परिवर्तन को व्यापक स्तर पर ला सकते हैं। आज के युवा इस बात को समझते हैं और “आप” के भारत को नंबर-1 बनाने के इरादे के लिए दृष्टिकोण रखते हैं।

AAP प्रमुख केजरीवाल ने पिछले साल दिसंबर में की थी फेलोशिप की शुरूआत

इस फेलोशिप को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल दिसंबर में घोषित किया था। इसका उद्देश्य भारत के राजनीतिक परिवर्तन में युवाओं को शामिल करना था। उन्होंने फेलोशिप के शुरू होने पर युवाओं से अपील की थी कि “आप” भारत के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है, क्योंकि यह ईमानदार और शिक्षित लोगों की पार्टी है। आप देश में कहीं भी रहते हैं, अगर आपके अंदर भारतीय राजनीति को बदलने और भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने की उत्साह है, तो यह फैलोशिप कार्यक्रम आपके लिए एक स्वर्णिम अवसर है।

चयनित फेलोज जमीन पर चलने वाले कैंपेन, मीडिया-संचार व शोध और डेटा विश्लेषण का करेंगे कार्य

इस 11 महीने के कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को योग्यताओं से संपन्न करना है, ताकि वह अपनी आवाज बुलंद कर सकें, अपनी समस्याओं के लिए समाधान खोज सकें और चुनाव का नजदीक से अनुभव सकें। ये फेलोज पार्टी के घोषणा पत्र, संचार रणनीति और देशभर में राजनीतिक प्रचार में पार्टी नेतृत्व के साथ काम करेंगे। यह फेलोशिप प्रभावी अनुभव और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करेगी।

देश के युवाओं से आप की अपील

आम आदमी पार्टी ने फेलोज का स्वागत करते हुए कहा कि भारत का युवा एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जो उन रास्तों को निर्धारित करेगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए विकसित होंगे। इस महत्वपूर्ण संदर्भ में आगे आएं और अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दें, जो 1 बिलियन से अधिक भारतीयों की आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करता है और देश के हर कोने को महत्वपूर्ण आवाज देता है।

फेलोशिप के रूप में आपको विकास और सार्वजनिक कल्याण को आकार देने और सभी नागरिकों को शक्तिशाली बनाने के लिए मंत्रणा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह फेलोशिप फेलोज की विशेषताओं को बढ़ावा देगी और कटिंग-एज राजनीतिक को रिसर्च करने और प्रोजेक्ट लीड करने की क्षमता को ताकत देगी। जिससे कि वह अपने शोध और तार्किक सोच के कौशल का उपयोग करके उन मुद्दों पर प्रभावशाली प्रचार करें जो आज उनके और राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें- Bharat Ratna: भारत रत्न ऐलान के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने जताया आभार, मीडिया से भी हुए रूबरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

Delhi-NCR: घर में लगी आग इलेक्ट्रॉनिक लॉक खराब, 6 की मौत…
Delhi-NCR: गुरुवार 18 दिसंबर को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक घर में आग लगने से चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। वे भागने में असमर्थ थे क्योंकि दरवाजे के इलेक्ट्रॉनिक लॉक खराब थे। पीड़ितों का नाम 62 वर्षीय राकेश गुप्ता, 62 वर्षीय उनकी पत्नी रेनू गुप्ता, 30 वर्षीय श्वेता, 25 वर्षीय कीर्ति, 27 वर्षीय शानू वर्मा और 25 वर्षीय संतोष था। उस चार मंजिला इमारत में जहां पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी थी, इन सभी लोगों ने वहाँ निवास किया था।

कैसे लगी थी आग

प्रारंभिक जांच में पहली मंजिल पर रूम हीटर को आग लगने का संभावित कारण बताया गया है। कहा जा रहा है कि गीले कपड़े सुखाने वाले हीटर से आग निकली, जिसने डुप्लेक्स घर को तेजी से घेर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहली मंजिल पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला दवा खरीदने के लिए घर से निकलने से पहले कमरे का हीटर चालू कर दिया था। ऐसा लगता है कि उनकी अनुपस्थिति में हीटर के पास कपड़ों में आग लग गई, जो पूरी इमारत में जल्दी फैल गई। तीसरी और चौथी मंजिल के लोगों ने अपनी खिड़कियां खोलकर भागने की कोशिश की।

इलेक्ट्रॉनिक लॉक था खराब

मिली जानकारी के अनुसार, निकासी मार्ग की कमी ने आपदा को और बढ़ा दिया क्योंकि दरवाजे के इलेक्ट्रॉनिक लॉक खराब होने के कारण लोग सीढ़ियों का उपयोग नहीं कर पाए। आपातकाल के दौरान स्वचालित ताले से सुसज्जित इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे खुलने में असफल रहे, जिससे लोग अंदर फंस गए।जांचकर्ताओं ने पाया कि पहली मंजिल पर दरवाजे और नियंत्रण बॉक्स से जुड़े तार आग से जल गए, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम असफल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया की भारतीय दंड संहिता की धारा 285ए 336 और 304ए के तहत मामला मौर्य एन्क्लेव थाने में दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो से जुड़ा आरोपी हुआ गिरफ्तार…

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/

Delhi News आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस आज, CM केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को किया याद
Delhi News

रविवार 26 नवंबर को दिल्ली(Delhi News) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि इस स्थापना दिवस पर उन्होनें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को याद करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब पार्टी की स्थापना दिवस पर मनीष सिसोदिया हमारे साथ नहीं हैं।

इन नेताओं पर है गर्व-सीएम केजरीवाल

सीएम अरविदं केजरीवाल ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि आम आदमी पार्टी इस देश की सबसे अधिक तेजी के साथ उभरने वाली पार्टी है। लेकिन हमारी पार्टी को टार्गेट करने की कोशिश की जा  रही है। इसी दौरान उन्होनें कहा कि यह हमारा पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसोदिया हमारे साथ नहीं हैं। उन्होनें आगे कहा कि मुझे मेरी पार्टी के सभी नेताओं पर गर्व है, जो भारतीय जनता पार्टी से डरे नहीं।

आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज़्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है।

एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 26, 2023

आज भी हमारे इरादे मजबूत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम केजरीवाल ने पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज़्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

11 साल में फर्जी मुकदमें हुए दर्ज

सीएम केजरीवाल ने अपने 11 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इन 11 सालों में हमारे ऊपर  250 फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं. हमने देश की राजनीति को बदल कर रख दिया है. जहां देश में राजनीति जाति और धर्म के नाम पर लड़ी जाती थी, हमने देश में अच्छे शिक्षा की राजनीति पर जोर दिया।

यह भी पढ़े:Telangana Election Campaign ‘परिवार के गम को बनाया पब्लिसीटी का जरिया’, ओवैसी का पीएम मोदी पर निशाना

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Delhi News: राहुल के पनौती वाले बयान पर अब AAP और BJP आमने सामने, AAP नेता ने PM को घेरा
Delhi News: राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर अब बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है। लेकिन राहुल का पनौती विवाद अब दिल्ली की आप और बीजेपी सरकार के बीच भी आ गया है जहां आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने इस मामले पर बीजेपी को उलटा घेरा है। रीना गुप्ता ने पीएम मोदी का बिना नाम लिए कहा कि जब बीजेपी के बड़े लीडर महिलाओं के खिलाफ 50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड, दीदी ओह दीदी ! जैसी भाषा का प्रयोग करते है तो तब बीजेपी नेता कहा चले जाते है।

AAP नेता ने नाम लिए बगैर PM पर साधा निशाना

राजस्थान से शुरू हुई सियासत की जुबानी जंग अब राजधानी दिल्ली तक आ पहुंची है। दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र को पनौती बताने पर कांग्रेस बीजेपी के बीच चल रही आपसी लड़ाई में अब आम आदमी भी बीच में कूद पड़ी है। जहां उनकी राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने पीएम का बिना नाम लिए उन्हें घेरा हैं।

गुरुवार को एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेने पहुंची आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने डिबेट के दौरान बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब बीजेपी के बड़े लीडर महिलाओं के खिलाफ 50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड, दीदी ओह दीदी! और न जाने कैसी-कैसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अभी तक बीजेपी नेतृत्व अपने इन नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं किया। उनके(बीजेपी) प्रवक्ताओं और नेताओं को लगता है कि ये सब नॉर्मल है।

बीजेपी खुद क्यों नहीं लेती एक्शन ? – रीना गुप्ता

डिबेट में बात करते हुए आप प्रवक्ता ने कहा कि जो भी पब्लिक डोमेन या राजनीति में होता है उसे अपनी भाषाई मर्यादाओं का हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। लेकिन बीजेपी के किसी भी प्रवक्ता ने ये जवाब नहीं दिया है कि उनकी पार्टी इस बात का पालन क्यों नहीं करती है। इसकी उलट तो बीजेपी के नेता यह सोचते हैं कि जब हम विरोधी दलों के नेताओं को गाली देंगे। उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करेंगे तो अपने नेतृत्व के नजर में आएंगे।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/national/deepfake-technology-governments-big-action-on-deepfake-these-strict-rules-are-coming-soon/

FOLLOW US ON https://twitter.com/HindiKhabar

दिल्ली की सड़कों का पानी साफ, राहत कार्य में जुटी टीमों का CM केजरीवाल ने किया धन्यवाद
राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने के साथ साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति हो रही है। हालांकि अभी भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां सड़कों पर पानी भरा हुआ है। आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से लाल किला में पानी भर गया था। इस वजह से लाल किला को विजीटर्स के लिए बंद कर दिया गया था। अब लाल किला के आस पास की सड़कों पर भरा पानी घटने लगा है।

आतिशी ने दी जानकारी

इसकी जानकारी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर दी। आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे ये बताते हुए ख़ुशी है कि PWD की रात भर की मेहनत से लाल किले के पीछे के सड़क से पानी साफ़ हो गया है। अभी सड़क से मिट्टी और कीचड़ की सफ़ाई ही रही है। कुछ समय में यह सड़क ट्रैफिक के लिए खुल जाएगी।

मुझे ये बताते हुए ख़ुशी है कि PWD की रात भर की मेहनत से लाल क़िले के पीछे के सड़क से पानी साफ़ हो गया है। अभी सड़क से मिट्टी और कीचड़ की सफ़ाई ही रही है। कुछ समय में यह सड़क ट्रैफिक के लिए खुल जाएगी। https://t.co/zdVj740LDu
— Atishi (@AtishiAAP) July 17, 2023

आपको बता दें कि जैसे ही दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मोर्चा संभाल लिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर काम किया। आम आदमी पार्टी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ राहत रसोई की शुरूआत की। दिल्ली सरकार ने प्रभावित इलाकों में लोगों को खाने-पानी से लेकर मेडिकल तक की सुविधाएं मुहैया कराई।

सीएम केजरीवाल ने किया धन्यवाद

वर्तमान में दिल्ली की स्थिती को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्लीवासियों को बचाने और जीवन को सामान्य स्थिति में लाने के लिए 24×7 काम करने के लिए PWD, DJB, सेना, NDRF, I&FC, नौसेना और अन्य विभागों के सभी अधिकारियों और इंजीनियरों को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन सभी को सलाम! धन्यवाद।

I wish to personally thank PWD, DJB, army, NDRF, I&FC, navy and all officers and engineers of other depts for working 24×7 to save Delhiites and bringing life to normalcy. Salute to all of them! Thank u! https://t.co/3k8U0SqcqF
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 17, 2023

ये भी पढ़ें: Kotdwar: दंगलेश्वर मंदिर घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा, स्नान करते समय नयार नदी में बहीं दो युवतियां

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण, जहरीली हवा से हो जाएं सावधान, जानें AQI
देशभर में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की वजह से अब निचले राज्यों में भी ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है। बात करें राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पूर्वी राज्यों में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि बढ़ते ठंड के साथ राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद ही खराब स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं शुक्रवार सुुबह यानी की आज दिल्ली एनसीआर की हवा बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। वहीं दिल्ली की AQI की बात करें तो 213 दर्ज की गई है।

पराली जलने से फिर बेकार हुई राजधानी की हवा

वहीं वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि वेंटिलेशन इंडेक्स और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी। जिसके कारण पारा लुढ़कने से प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ने लग जाएगा। बता दें बीते 24 घंटे में दिल्ली की हवा खराब तो एनसीआर के शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तर भारत में पराली जलने की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के कई राज्यों में धूंध और जहरीली हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है।

Delhi News: शाहनवाज हुसैन की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली HC ने दुष्कर्म के मामले में दिया FIR दर्ज करने का आदेश
नई दिल्ली।  हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को राहत प्रदान करने से इन्कार कर दिया। अदालत ने बुधवार को पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन माह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली की रहने वाली महिला ने जनवरी 2018 में निचली अदालत में याचिका दायर कर हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करने का गुजारिश की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि हुसैन ने छतरपुर फार्म हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी दी।

मजिस्ट्रेटी कोर्ट ने 7 जुलाई को हुसैन के खिलाफ धारा 376/328/120/506 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश देते हुए कहा था कि महिला की शिकायत में संज्ञेय अपराध का मामला है। हालांकि पुलिस ने पेश रिपोर्ट में तर्क रखा कि हुसैन के खिलाफ मामला नहीं बनता लेकिन अदालत ने पुलिस के तर्क को खारिज कर दिया था।

हाई कोर्ट की जज न्यायमूर्ति आशा मेनन ने फैसले में कहा कि सभी तथ्यों को देखने से स्पष्ट है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने तक पुलिस की ओर से पूरी तरह से अनिच्छा नजर आ रही है। अदालत ने कहा, पुलिस की ओर से निचली अदालत में पेश रिपोर्ट अंतिम रिपोर्ट नहीं थी जबकि अपराध का संज्ञान लेने के लिए अधिकार प्राप्त मजिस्ट्रेट को अंतिम रिपोर्ट अग्रेषित करने की आवश्यकता है।

पुलिस अदालत के औपचारिक आदेश के बिना भी संज्ञेय अपराध का खुलासा होने पर जांच के साथ आगे बढ़ सकती है। लेकिन फिर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और इस तरह की जांच के निष्कर्ष पर, पुलिस को धारा 173 सीआरपीसी के तहत एक अंतिम रिपोर्ट जमा करनी होगी। यहां तक कि मजिस्ट्रेट रिपोर्ट को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और फिर भी यह निर्धारित कर सकता है कि संज्ञान लेना है या नहीं और मामले को आगे बढ़ाना है।

अदालत ने हुसैन की अपील को खारिज करते हुए कहा कि यदि मजिस्ट्रेट एफआईआर के बिना क्लोजर रिपोर्ट या धारा 176 (3) सीआरपीसी के तहत रिपोर्ट के रूप में मानने का इरादा रखते है तब भी उन्हें नोटिस जारी कर अभियोक्ता को विरोध याचिका दायर करने का अधिकार देने सहित मामले से निपटना पड़ता है।

रहें सावधान ! दिल्ली के शाहदरा में चीनी मांझे ने छीन ली युवक की जिंदगी
नई दिल्ली।  शाहदरा इलाके में रविवार को एक बार फिर चीनी मांझे ने एक युवक की जिंदगी की डोर काट दी। मानसरोवर पार्क इलाके में स्कूटी से जा रहे युवक का चीनी मांझे से गला कट गया। घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मृतक की शिनाख्त 25 साल के अभिषेक के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गली नंबर आठ में रहते थे। परिवार में पिता मनोज कुमार, मां सीमा के अलावा तीन भाई और एक बहन हैं। अभिषेक अविवाहित थे। उनका बालाजी नाम से टेंट हाउस है।

परिवार वालों के मुताबिक रविवार दोपहर में अभिषेक किसी काम से शालीमार गार्डन जा रहे थे। वह स्कूटी से घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर वह नत्थू कालोनी फ्लाई ओवर पर पहुंचे। इसी दौरान अचानक मांझा उनके गले में फंस गया। वह जब तक कुछ समझ पाते मांझे से उनका गला काट दिया। उन्होंने हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान उनकी अंगुलियां कट गई। गले में ज्यादा गहरे कट होने की वजह से वह स्कूटी समेत वहीं गिर गए।

पतंगबाजी का शौक रखने वाले एहतियात बरतें
बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने पतंगबाजी का शौक रखने वालों से पतंग उड़ाने के दौरान एहतियात बरतने की अपील की है। कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले पतंगबाजी सुरक्षा व सावधानी के साथ करें। ओवरहेड बिजली के तारों व खंभों से दूर रहें। मेटल कोटेड मांझे के बिजली के तारों और खंभों में उलझने से अस्पताल, जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो समेत जरूरी सेवाओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

जिले में लगातार चीनी मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई हो रही है। कई दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जिन इलाके में पतंगबाजी होती है वहां विशेष निगरानी रख रही है और दुकानदारों की धर पकड़ कर रही है।

15 August 2022: गिरफ्तार युवकों की प्लानिंग का दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़, ISI से जुड़े तार ?
नई दिल्ली । दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक 3 दिन पहले शुक्रवार को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपेरशन के तहत द्वारका के गोयला डेरी इलाके से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पुलिस दल ने इस गिरफ्तारी के साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की कोशिश में जुटे आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश करने का दावा किया।

दरअसल पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को यहां द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर 4 ऐसे लड़कों की मौजूदगी की जानकारी दी, जो मोगा में एक केस में लिप्त थे. ये चारों लड़के गोयला डेरी इलाके में किराये के मकान में रहते थे, जहां से दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इनमें से 2 आरोपी पंजाब के वांटेड थे और दोनों कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया बेस्ड गैंगस्टर गुरजंट सिंह द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी मड्यूल के सदस्य थे, जबकि 2 लड़के दिल्ली के रहने वाले हैं. इनमें से एक विपिन जाखड़ गोयला डेरी इलाके का ही रहने वाला है. पेशे से कारोबारी जाखड़ को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, विपिन जाखड़ ही इन सभी को पैसों और लॉजिस्टिक की सहायता प्रदान कर रहा था. इन लोगों को एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर आने-जाने में भी मदद कर रहा था. जिस घर में ये चारों आरोपी रह रहे थे, वहां पर अब ताला लटका है. यहां आसपास के काम करने वाले लोग भी इनके बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे।

आरोपी विपिन के पिता ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके एक रिश्तेदार सनी ने उनके बेटे को इस मामले में फंसाया है. सब उसी की वजह से हुआ है. उनके बेटे के खिलाफ़ कोई मामला नहीं है सिर्फ दहेज मामला उसके ऊपर चल रहा है।

इन चारों की दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस इन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं स्पेशल सेल की टीमें भी अब इनके रिकॉर्ड खंगाल रही हैं कि ये सभी किस वजह से दिल्ली में पनाह लिए हुए थे, क्योंकि जिन गैंगस्टरों से इनके लिंक हैं, वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिन्दा के संपर्क में था।