दिल्ली में बाढ़ Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए तैयार दिल्ली सरकार, CM केजरीवाल ने बताया पूरा प्लान
पिछले दो दिनों से राजधानी दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्लीवालों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव की समस्या ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में बाढ़ आने जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वो इसलिए क्योंकि यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है। दिल्ली सरकार युध्दस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

सीएम केजरीवाल ने की बैठक

बारिश से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज यानी सोमवार (10 जुलाई) को बड़ी बैठक बुलाई। इस बैठक में केजरीवाल कैबिनेट के मंत्री और एमसीडी के अधिकारी मौजूद रहे। बाढ़ आपदा नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई।

सीएम केजरीवाल ने कहा

बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में बहुत बारिश हुई है। भारी बारिश से उत्पन्न हालात में हम सबको एक दूसरे की मदद करनी है। एक दूसरे पर उंगली नहीं उठानी है। सभी पार्टियों को आगे आकर हाथ बंटाना है। बारिश की वजह से प्रभावित लोगों के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। दिल्ली के अधिकारियों के साथ सभी लोग सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए जरूरी चेतावनी जारी कर दी है। यमुना के बाढ़ प्रभाव वाले इलाके में रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है। इस काम में सहायता के लिए यमुना नावें भी तैनात की गई हैं। नाव चालकों के पास जरूरी बचाव उपकरण भी हैं। जिन लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला जा रहा है उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने काम जारी है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कल यानी मंगलवार सुबह तक यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। बारिश जारी रहने के बावजूद हम पानी के प्रवाह की निगरानी कर रहे हैं। उम्मीद है कि नदी कल पुराने यमुना रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में करीब 2.23 लाख क्यूसेक से अधिक पानी हरियाणा, यूपी और दिल्ली की नदियों में छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।