दिरबा मार्केट कमेटी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने मार्केट कमेटी दिरबा की चेयरपर्सन का संभाला कार्यभार
Chandigarh : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और बरिंदर कुमार गोयल की उपस्थिति में आज प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने मार्केट कमेटी दिरबा की चेयरपर्सन के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नव-नियुक्त चेयरपर्सन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रो. जसवीर कौर शेरगिल आम आदमी पार्टी की मेहनती कार्यकर्ता रही हैं और उनकी साफ-सुथरी कार्यशैली व मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए ही मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी किसानों, आढ़तियों, मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों सहित अन्य वर्गों के हितों से सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रो. शेरगिल के नेतृत्व में मार्केट कमेटी का प्रबंधन पहले से अधिक मजबूत होगा।

अमन अरोड़ा ने प्रो. शेरगिल को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने प्रो. शेरगिल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत का मूल्य होता है। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन के रूप में मिली यह जिम्मेदारी और अधिक ईमानदारी और जनसेवा के लिए तत्परता की मांग करती है, और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रो. जसवीर कौर शेरगिल अपनी इस नई ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाने में सफल रहेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और मार्केट कमेटी में लगभग हर वर्ग का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हित जुड़ा होता है। इन दिनों गेहूं की खरीद का सीज़न चल रहा है, ऐसे में इस कार्य को गंभीरता से निभाते हुए चेयरपर्सन मिसाल कायम करेंगी।

बरिंदर कुमार गोयल ने प्रो. शेरगिल को बधाई दी

इसी दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने भी चेयरपर्सन प्रो. शेरगिल को बधाई देते हुए कहा कि वह पिछले एक दशक से अधिक समय से अपनी काबिलियत, समझदारी और वफादारी के लिए इलाके में जानी जाती हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को समर्पित भाव से निभाएंगी और सरकार व पार्टी की छवि को और मजबूत करेंगी।

ये भी पढ़ें : आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप