ड्रोन तस्करी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 3.5 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
Chandigarh/Ferozepur : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने 3.5 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखी निवासी मोहन के उत्तर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उसका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी -05-ए एम -5620), जिस पर वह सवार था, भी जब्त कर लिया है।

आरोपी का पाकिस्तानी तस्करों से था संबंध

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में था, जो सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप भेज रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

एआईजी ने दी जानकारी

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह सुखी की तस्करी गतिविधियों में संलिप्तता की पुख्ता सूचना के आधार पर सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव लखो के बहिराम क्षेत्र में गुप्त अभियान चलाया और आरोपी को काबू कर लिया। उसके पास से प्लास्टिक बैग में रखे 500-500 ग्राम हेरोइन के 7 पैकेट बरामद किए गए।

आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियों की संभावना

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ा, उस समय वह किसी व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने जा रहा था। उन्होंने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ आरोपी सुखदेव सिंह सुखी जिस व्यक्ति को नशे की खेप पहुंचाने वाला था, उसकी पहचान करने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 10 दिनांक 31.03.2025 को थाना स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप