ड्रग्स ऑपरेशन Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 147 रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य में नशे की बुराई के मुकम्मल खात्मे के लिए चल रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ को 32वें दिन जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य भर के सभी रेलवे स्टेशनों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। डीजीपी पंजाब, गौरव यादव के निर्देशों पर यह ऑपरेशन सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया।

स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस राज्य स्तरीय ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे, ने कहा कि इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सभी सीपी/एसएसपी को, एस.पी. रैंक के अधिकारियों की निगरानी के तहत भारी पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा गया था।

करीब 1925 लोगों की जांच की गई

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान राज्य के लगभग 147 रेलवे स्टेशनों पर करीब 1925 लोगों की जांच की गई। उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन के दौरान छह संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

490 स्थानों पर छापेमारी की गई

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए मंगलवार को 490 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें राज्य भर में 40 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 28 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ, महज 32 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 4690 हो गई है।

नशा तस्करों के पास से 7978 रुपये की ड्रग मनी बरामद

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 320.5 ग्राम हीरोइन, 500 ग्राम अफीम, 1422 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7978 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि 107 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की गिनती वाली 255 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 546 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा व्यापक रणनीति तैयार की गई है और ऐसे ऑपरेशन राज्य से नशों का मुकम्मल खात्मा होने तक जारी रहेंगे।

नशा तस्करों के खिलाफ अपनाई गई रणनीति

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत 4 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए, इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप