जम्मू-कश्मीर Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, दागे गोले-मोर्टार, स्थानीय लोग कर रहे पलायन
LOC ceasefire violation : भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। सीमा पार स्थित गांवों में मोर्टार गोले दागे गए हैं। जिससे पुंछ और तंगधार में अबतक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 43 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।

वहीं 7 और 8 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का उपयोग करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन का यह 14वां दिन है और भारी तोपखाने से गोलाबारी का दूसरा दिन है।

अलर्ट मोड पर भारतीय सेना

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारतीय सेना पड़ोसी देश पर संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर अलर्ट मोड पर है। हर हलचल पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। कश्मीर के दस जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई है।

LoC सीजफायर उल्लंघन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। LoC पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिससे नागरिक हताहत हो रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से 13 घातक और 59 गैर-घातक फायरिंग की गई है।

पुंछ के लोगों का पलायन

पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। लगातार हो रही भारी गोलीबारी और मोर्टार शेलिंग के कारण पुंछ शहर लगभग खाली हो चुका है। स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं।

कई लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में पैदल ही निकल पड़े हैं। पाकिस्तान की ओर से भारी मोर्टार शेल दागे जा रहे हैं, जिससे इलाके में जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वर्तमान हालात बेहद चिंताजनक हैं और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

भारी हथियारों से पाकिस्तान ने की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान की ओर से की गई भारी फायरिंग में कई घरों को नुकसान पहुंचा है और कुछ स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने हाल के दिनों में छोटे हथियारों से हमले किए थे, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं।

अब भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान ने LoC के कई इलाकों को निशाना बनाया है। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी मजबूती से प्रतिक्रिया दी। क्षेत्र में बढ़ती गोलाबारी के चलते कई परिवारों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 22 को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, कई घायल
Road accident in Jammu and Kashmir : मंगलवार यानी 6 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, कई लोग बूरी तरह घायल हो गए। बता दें कि सभी घायलों को पुंछ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को GMC राजौरी रेफर कर दिया गया।

बस का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, बस मेंढर की ओर जा रही थी तभी खोड़ धारा के पास ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से बस हादसे का शिकार हुई। उन्होंने बताया कि खबर लगते ही पुलिस, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

4 मई को सेना की गाड़ी भी हादसे का शिकार हुई थी

इससे पहले 4 मई को भी जम्मू-कश्मीर के रामबन में ऐसा ही सड़क हादस हुआ था। बैटरी चश्मा के पास सेना की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई थी। मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई थी। बता दें कि सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर पर हमले में पाकिस्तान की ‘साजिश’, वकील एपी सिंह बोले- वो कट्टर सनातनी, नहीं आता काला जादू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘मेजबान होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं…’, विधानसभा में भावुक होकर बोले सीएम उमर अब्दुल्ला
Omar Abdullah Speech : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मौन रखा गया, साथ ही इस हमले की जमकर निंदा की गई। विशेष सत्र के दौरान निंदा प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, मुझे यकीन नहीं होता कि कुछ दिन पहले इस हाउस में बजट और कई मुद्दों पर बहस हुई। अंतिम दिन हम चाय पी रहे थे और सोच रहे थे कि कश्मीर में अगला सत्र होगा। तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि हमें यहां इस माहौल में मिलना पड़ेगा।

#WATCH जम्मू-कश्मीर के विधायकों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मौन रखा।

पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है। pic.twitter.com/wlH2M4RHdr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2025

‘उपराज्यपाल का शुक्रिया, जिन्होंने हमारी विनती पर यह सत्र बुलायाट’

अपने संबोधन के दौरान सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि मैं उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि जिन्होंने हमारी विनती पर यह सत्र बुलाया। हमारे मंत्रिमंडल ने इस हमले के बाद एक बैठक में निर्णय लिया था कि हम उपराज्यपाल से गुजारिश करेंगे कि वह एक दिन का सेशन बुलाए। उन्होंने कहा, यह सेशन इसलिए बुलाया गया क्योंकि ना सांसद और ना कि किसी और राज्य की असेंबली उन लोगों के दुख दर्द को उतना समझती है जितना जम्मू-कश्मीर की असेंबली।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, स्पीकर साहब आप अपने आगे पीछे देखिए आपके आसपास ऐसे लोग बैठे हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। किसी ने यहां अपने पिता को खोया किसी ने अंकल को। हम में से कितने हैं जिनके पर हमले हुए।

‘पूरा मुल्क इस हमले की लपेट में आया’

उन्होंने कहा, उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक पूरा मुल्क इस हमले की लपेट में आया है। यह पहला हमला नहीं था। कई हमले होते देखे हैं। डोडा, अमरनाथ यात्रा, कश्मीरी पंडितों, सरदारों की बस्तियों पर हमले होते देखे। आम नागरिकों पर 21 साल के बाद इतना बड़ा हमला हुआ है।

‘हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया’

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ” हम में से कोई इस हमले के साथ नहीं है। इस हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है। 26 सालों में मैंने पहली बार लोगों को इस तरह घरों से बाहर आते देखा है। कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक शायद ही ऐसा कोई शहर या गांव ऐसा होगा, जहां लोगों ने घरों से बाहर आकर इस हमले की निंदा नहीं की। Not in My name… ये हर कश्मीरी बोल रहा है।

#WATCH जम्मू, जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "… हम में से कोई इस हमले के साथ नहीं है। इस हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है… 26 सालों में मैंने पहली बार लोगों को इस तरह घरों से… pic.twitter.com/EBFdJU4uPA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2025

उमर अब्दुल्ला हुए भावुक

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भावुक होते हुए कहा, ”मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री होने के नाते हमने लोगों को न्योता दिया था यहां आने के लिए। मेजबान होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं सभी को यहां से सुरक्षित भेजूं। नहीं भेज पाया। माफी मांगने के अल्फाज नहीं थे। क्या कहता उनको? छोटे बच्चों को। जिन्होंने अपने वालिद को खून में लिपटा देखा। उस नेवी अफसर के विधवा को, जिसकी शादी ही कुछ दिनों पहले हुई थी।”

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
PM Modi: पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में कहा, “आज जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर किसी को पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है… मैं समझता हूं कि आतंकवादी हमले की तस्वीरें देखने के बाद हर नागरिक गुस्से से उबल रहा है।”

कश्मीर में लौटी शांति दुश्मनों को पसंद नहीं

नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहलगाम में हुआ यह हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है… ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर बर्बाद हो जाए इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है… हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प मजबूत करना होगा।”

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा विश्व 1.4 बिलियन भारतीयों के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वैश्विक नेताओं ने मुझे फोन किया, पत्र लिखे, संदेश भेजे। सभी ने इस जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है… आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 1.4 बिलियन भारतीयों के साथ खड़ा है। एक बार फिर, मैं पीड़ित परिवारों को आश्वासन देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।”

संकट के समय भारत वैश्विक मित्र : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपने पिछले महीने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की भयावह तस्वीरें देखी होंगी… भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया… ऑपरेशन ब्रह्मा में भाग लेने वाले सभी लोगों पर हमें बेहद गर्व है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट के समय में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता हमारी पहचान बन रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “‘सचेत’ ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। इस ऐप को भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है… ‘सचेत’ ऐप का उद्देश्य आपको हर संभव तरीके से सूचित और सुरक्षित रखना है। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी प्रदान करता है।”

ये भी पढ़ें: झेलम का पानी छोड़ने से पाकिस्तान में आई बाढ़, दहशत में लोग, भारत पर लगाया आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के भगवान : फारूक अब्दुल्ला
Jammu and Kashmir : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री औरनेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कोशिश करने वाले लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भारत में भाई-चारा कम हो रहा है, और इसे फिर से कायम करने की आवश्यकता है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। मैं मंदिर के लिए प्रयास करने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मंदिर अब तैयार है।

भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं

फारूक अब्दुल्ला ने जोर देकर कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, वे दुनिया में हर किसी के हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश से यह भी कहना चाहता हूं कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, वे दुनिया के सभी लोगों के हैं। वे दुनिया भर के सभी लोगों के भगवान हैं। यह किताबों में लिखा है। अब्दुल्ला ने आगे कहा कि भगवान राम ने भाईचारा, प्रेम, एकता और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश दिया है।

एक-दूसरे की मदद करने का संदेश दिया

अब्दु्ल्ला ने कहा कि उन्होंने भाईचारा, प्रेम, एकता और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश दिया है। उन्होंने हमेशा कहा है कि गिरे हुए लोगों का उत्थान करो, चाहे वे किसी भी धर्म या जाति के हों। उन्होंने एक सार्वभौमिक संदेश दिया है। आज, जब मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, मैं देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि हमारे देश में जो भाईचारा कम हो रहा है उसे फिर से शुरू करें। मैं हर किसी से कहना चाहता हूं कि भाईचारा बनाए रखें। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भव्य मंदिर में राम लला की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

यह भी पढ़ें – Bihar Police action: छापेमारी में आठ साइबर अपराध के आरोपी गिरफ्तार

Omar Abdullah On Article 370 Verdict: धारा 370 को बरकरार रखने पर आया उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन, कहा – ऐसी-तैसी डेमोक्रेसी…
Omar Abdullah On Article 370 Verdict: आज ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए देश की सुप्रीम अदालत ने जम्मू कश्मीर में 4 साल पहले हटाए गए धारा 370 को वैध करार दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के फैसले को सही ठहराया है। इस मामले पर सुनवाई कर रही 5 सदस्या बेंच ने साफ-साफ कह दिया कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जो फैसला लिथा था, वो सही था।

केंद्र सरकार का फैसला सही था

अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखने वाली सुप्रीम कोर्ट ने अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाए जाने का आदेश भी दिया है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आर्टिकल 370 एक अस्थाई प्रावधान था। इसलिए जम्मू कश्मीर के पास कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं थी।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आर्टिकल 370 पर दिए गए फैसले पर (Jammu & Kashmir National Conference) जम्मू कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां प्रदेश के पूर्व सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले पर कहा कि फैसले से निराश हूं लेकिन हतोत्साहित नहीं हूं।

‘लंबी है गम की शाम, मगर शाम ही तो है’ – उमर अब्दुल्ला

कोर्ट के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘दिल ना उम्मीद तो नहीं, नाकाम ही तो है, लंबी है गम की शाम, मगर शाम ही तो है’ आइए जानते हैं कि किस नेता ने क्या रिएक्शन दिया।

Dil na umeed tou nahi ⁰Na kaam hi tou hai ⁰Lambi hai gham ki shaam⁰Magar shaam hi tou hai
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) December 11, 2023

संघर्ष जारी रहेगा – उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले को सही करार देनी वाली सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक और अन्य पोस्ट में लिखा कि निराश हूं लेकिन निरुत्साहित नहीं हूं, संघर्ष जारी रहेगा, यहां तक पहुंचने में बीजेपी को दशकों लग गए, हम भी लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

Disappointed but not disheartened. The struggle will continue. It took the BJP decades to reach here. We are also prepared for the long haul. #WeShallOvercome #Article370
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) December 11, 2023

SC के फैसले पर टिकी थी सबकी निगाहें

बता दें कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूरे देश की निगाहें टिकी थी। जहां कोर्ट ने ये कहता हुए मोदी सरकार के फैसले को सही ठहराया कि 370 का प्रावधान उस समय युद्ध के बाद उपजे हालात को लेकर किया गया था, ये अस्थायी है और इसे बदला जा सकता था।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/ghulam-nabi-azad-on-supreme-courts-decision-on-article-370-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

भारत में पीओके का खुद ही हो जाएगा विलय : राजनाथ सिंह
New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पीओके पर हमले की कोई आवश्यकता नहीं है। पीओके खुद से ही भारत में मिलने की तरफ बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उन्होंने इसको लेकर एक साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कहा कि हमने साल भर पहले श्रीनगर में जाकर कहा था कि पाकिस्तान पर आक्रमण या पीओके पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है।

पीओके खुद विलय की मांग करेगा

पीओके खुद मांग करेगा। आज देखिए वहां से कितनी तेजी में मांग आ रही है। 70 से 75 साल पहले तो हमारे साथ ही था। फिर स्वयं ही आ जाएगा। आज विलय की मांग हो रही है।

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से पाकिस्तान सरकार उसकी उपेक्षा कर रही है, उससे ये अपने आप ऐसा माहौल बनता है। लेकिन, स्पष्ट कर दूं कि हम किसी क्षेत्र विशेष पर कब्जा करके उसको हासिल करने की मंशा नहीं रखते हैं। साथ-ही-साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई मुठभेड़ को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। कश्मीर में सेना जमकर जवाब दे रही है।

हमारे सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब दें रहे है

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आना ही पड़ेगा। हमारे सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब दें रहे है। मैं आश्वस्त हूं कि कामयाबी हाथ लगेगी। आज नहीं कल हमें सफलता मिलेगी ही। विडंबना है कि छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं। मगर हमारे जवान बहुत मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नियंत्रण किए हुए हैं।

यह भी पढ़ें – Raghav Chadha Suspension: SC के निर्देश पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने सभापति से मांगी माफी, जल्द हट सकता है निलंबन…

पहले हिन्दू ही थे मुसलमान, बहुत बाद में आया इस्लाम: गुलाम नबी आजाद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के मुखिया गुलाम नबी आजाद ने इस्लाम को लेकर एक बयान दिया। उनके इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत पुराना है और इस्लाम सिर्फ 1500 साल पहले आया है। सभी हिंदू से कन्वर्ट हुए हैं।

ये है पूरा बयान

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस्लाम आया ही है 1500 साल पहले और हमारे हिंदुस्तान में हिंदू धर्म बहुत पुराना है। बाहर से आएं होगे 10-20, जो उनकी (आक्रमणकारियों) फौज के साथ थे। बाकी तो सभी मुसलमान हिंदू धर्म से ही कन्वर्ट हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसकी सबसे मिसाल हमारे कश्मीर में है। कश्मीर में 600 साल पहले कौन मुसलमान था? सारे कश्मीरी पंडित थे। सब कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए. हमारे हिंदू भाई शव को जलाते हैं, राख को नदी में प्रवाहित करते हैं। हमारे यहां मुसलमान मरने के बाद जमीन के अंदर दफन होता है। हम सभी का शरीर तो इसी भारत माता की मिटटी में मिल जाता है, तो कहां हिन्दू कहां मुसलमान। सब यहीं मिटटी में मिल जाते हैं।

कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, CM केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से दिल को झकझोर के रख देने वाली घटना सामने आई है। आपको बता दें कि कुलगाम जिले में चल रहे एक ऑपरेशन में एक विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई के तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सेना के श्रीनगर स्थित 92 अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहीद हुए सैनिकों को नमन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है ‘आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूँ। हमारे जवान अपनी जान की बाज़ी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं। पूरे देश को अपने साहसी और पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है।’

कुलगाम में हुई मुठभेड़

कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी। अभियान के दौरान शुक्रवार (4 अगस्त) शाम को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात तीनों जवान शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पास, CM केजरीवाल बोले – ‘दिल्लीवालों की पीठ में छुरा घोंपा’

PM Modi के जम्मू-कश्मीर दौरे पर जल भुन गया पाकिस्तान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। जिसके साथ ही उन्होंने केई कार्यक्रमों का आधारशिला से लेकर शिलान्यास भी किया था। ऐसे में उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान रतले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी थी। जिसे लेकर पाकिस्तानी आवाम में खलबली मच गई थी, उन्होंने पीएम के कार्यक्रम पर आपत्ति जताया। जिसे देखते हुए आज विदेश मंत्रालय ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पाकिस्तान को खुब खड़ी-खोटी सुनाते हुए जमकर हमला बोला हैं।

क्या हैं पुरा मामला?

दरअसल पुरा मामला ये था कि रविवार को प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के दौरे पर चिनाब नदी के ऊपर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखी थी, जिसको लेकर पाकिस्तान ने ये कहा था कि ये सिंधु जल संधि का उल्लंघन हुआ है। हालांकि बरसों से पाकिस्तान की ये गिदड़-भभकीयां भारत की तरक्की देखकर जारी रहती है। लेकिन विदेश मंत्रालय ने अपने दिए बयान में साफ कहा है की पाकिस्तान को हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं हैं। साथ ही कश्मीर में हो रहें प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को लेकर पाकिस्तानी हुकूमत बौखला चुकी हैं।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार

बात करें पाकिस्तान की हरक्तों की तो भारत ने अपना रुख बिल्कुल ही साफ कर रखा हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार अगर पाकिस्तान अपने यहां पल रहें आतंकवाद और उनके आतंकियों को जड़ से खत्म करें साथ ही शांति और अमन को बहाल करें तभी शांतिपूर्ण तरिके से भारत भी उनसे बातचीत करने को तैयार है। आजादी के समय से ही पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को पाने के लिए सालों से हर तरह की हरक्तें करते हुए आया हैं। चाहें वो कश्मीर की घाटियों में आतंकवादियों को भेजना हो या कश्मीर के युवाओं को आतंकवाद के तरफ भड़काना अपनी सारी हरकतों से आज तक वो बाज नहीं आया हैं। पाकिस्तान को पहले अपने देश की मौजूदा स्थिति को सुधारना चाहिए फिर किसी और के मुद्दे में हस्तक्षेप करना चाहिए।