खाद्य और नागरिक आपूर्ति Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन में गेहूं के खरीद प्रबंधनों का जायजा लिया
Chandigarh/Gurdaspur : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज पंचायत भवन गुरदासपुर में गुरदासपुर सहित 4 जिलों पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर माझा क्षेत्र में गेहूं के खरीद प्रबंधनों का जायजा लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में चल रहे गेहूं के खरीद सीजन को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए 8 लाख से अधिक किसानों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है और राज्य सरकार ने पूरे सीजन को सुचारू बनाने के लिए गेहूं की खरीद के लिए 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट पहले ही प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 1864 खरीद केंद्र (मंडियाँ) स्थापित करने के अलावा बंपर फसल के मद्देनजर लगभग 600 अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

24 घंटों के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा

लाल चंद कटारूचक्क ने मंडियों में गेहूं की फसल के दाने-दाने को खरीदने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि फसल की खरीद के 24 घंटों के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने खरीद प्रबंधन में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी ठोस कारण के छुट्टी नहीं करेंगे और सीजन समाप्त होने तक वे मंडियों और अपने स्टेशन पर हाजिर रहेंगे।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने माझा क्षेत्र से संबंधित चार जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन में गेहूं की खरीद के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस बार के सीजन के दौरान माझा क्षेत्र से संबंधित जिला गुरदासपुर में 6.69 लाख मीट्रिक टन, अमृतसर में 7.54 लाख मीट्रिक टन, तरनतारन में 7.76 लाख मीट्रिक टन और जिला पठानकोट में 0.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल मंडियों में आने का अनुमान है।

मंडियों में किए गए विशेष प्रबंध

उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने के साफ और शुद्ध पानी, बाथरूम, बिजली और साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा मंडियों में फर्स्ट-एड मेडिकल किटों का प्रबंधन भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आढ़तियों को तरपालों आदि के आवश्यक प्रबंध करने के लिए पाबंध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले के खरीद सीजन के दौरान भी खरीद के पुख्ता प्रबंध किए थे और इस बार भी किसानों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर उनके साथ पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पाेरेशन के चेयरमैनरमन बहल, आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान शमशेर सिंह दीनानगर, वरिष्ठ डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, जालंधर डिवीजन, मनीष नरूला, डी.एफ.एस.सी. गुरदासपुर सुखजिंदर सिंह के अलावा माझे के सभी जिलों के डी.एफ.एस.सी., जिला मंडी अधिकारी और विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : IMD ने तापमान वृद्धि का जताया अनुमान, दिल्ली में बढ़ सकती है भीषण गर्मी, 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप