कुशीनगर समाचार Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

CM योगी का ऐलान, कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की मंशा है कि प्रदेश के किसानों को कृषि संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एक ही केंद्र में प्राप्त हो। इस दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में देश की बागडोर संभालते ही सबसे पहला कार्य किसानों के लिए किया। इसके लिए उन्होंने देश के किसानों को फ्री में स्वाइल हेल्थ कार्ड की व्यवस्था उपलब्ध कराई।

किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

कार्यक्रम में सीएम योगी ने एक दिवसीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करके उसका अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और किट वितरित किया। इसके अलावा सीएम योगी महायोगी गोरखनाथ कृषि दर्पण, मिलेट्स तथा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि पत्रिका का विमोचन किया।

सीएम योगी ने की डबल इंजन की सरकार की तारीफ

सीएम योगी ने कहा कि आज देश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और लागत का डेढ़ गुना दाम हर किसान को मिल रहा है। साथ ही दो करोड़ 62 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सालाना छह हजार रुपये देकर उन्हें संबल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक तरफ जहां खेती को किसानों के जीवन के परिवर्तन का माध्यम बनाया है। वहीं दूसरी तरफ फूड प्रोसेसिंग के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय मनीषा ने प्राचीन काल से इस बात को स्वीकारा है कि उत्तम स्वास्थ्य हमेशा समृद्धि का माध्यम बनता है। इस दिशा में कार्य करते हुए हमारी सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों को केमिकल, फर्टिलाइजर और पेप्टीसाइट से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा उनके धन की बचत होने के साथ ही बीमारियों से बचाव भी होगा।

पत्नी को पढ़ा लिखा कर विदेश भेजना पति को पड़ा महंगा, दुबई से भेजा तलाक का नोटिस
इस वक्त पूरे देश में ज्योति मौर्या का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कुछ ऐसा ही मार्मिक मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी को पैसा ख़र्च करके पढ़ाया लिखाया और पहले नोएडा और फिर नौकरी करने विदेश भेज दिया। लेकिन विदेश गई पत्नी नें वहां पहुंचने के बाद रंग बदल लिया उसने ना केवल अपने पति को छोड़ने के लिया तलाक का नोटिस भेजा साथ ही अपने 3 साल के मासूम बच्चे से भी मुंह मोड़ लिया। पत्नी की पढ़ाई के लिए जी तोड़ मेहनत और फिर उसकी नौकरी के लिए खुद की नौकरी छोड़कर मासूम बच्चे की देखभाल करने वाला पति मासूम बच्चे को लेकर दर – दर भटकने को मजबूर है।

कुशीनगर के रहने वाले लवकुश सिंह का विवाह दो हजार अट्ठारह में बड़े धूमधाम के साथ अंगिरा सिंह के साथ हुई थी। विवाह के समय लवकुश को यह नहीं पता था कि जिस अंगिरा के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे ले रहे हैं उन्हें वही पत्नी सात समुंदर पार जाकर उनके साथ अपने मासूम बच्चे को भी भूल जाएगी। विवाह के बाद अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री लेने वाले लवकुश ने पत्नी अंगिरा सिंह को पहले B.Ed कराया और फिर नोएडा में ले जाकर अच्छी जॉब भी दिलाई लेकिन अंगिरा सिंह को अपने पति का प्रेम और समर्पण रास नहीं आया।

साल 2020 में बच्चा होने के बाद बच्चे की देखभाल के लिए अंगिरा ने पति की नौकरी छुड़वा दी। अंगिरा नोएडा स्थित Motherson Sumi System Limited में काम करती रही। इस बीच कंपनी ने अंगीरा को दुबई जाने का ऑफर दिया। अपनी पत्नी पर विश्वास जमाये बैठे लवकुश को पहला झटका उस वक्त लगा जब उसकी पत्नी ने बेटे को छोड़कर दुबई जाने की इच्छा जताई।

मासूम बेटे को पाल रहे लवकुश ने ऐतराज जताया लेकिन बेहतर भविष्य का दिवास्वप्न दिखाकर अंगीरा ने उसे राजी करा लिया इसके बाद लवकुश ने ही अंगीरा का पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद अंगीरा अपने मासूम बेटे और पति को छोड़कर दुबई के चली गई। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। अंगीरा वीडियो कॉल और अन्य माध्यम से पति लवकुश और बेटे के बात करने के साथ ही कुछ पैसा भी भेजती रही लेकिन कुछ माह बाद उसका रवैया बदलने लगा। अब वह अपने पति और बेटे से बात करना बंद कर दिया। लवकुश ने कंपनी को इसकी शिकायत की तो कंपनी ने अंगीरा को वापस बुला लिया। इसके बाद जो हुआ उसे लवकुश ने सपने में भी नहीं सोचा था।

अंगीरा भारत वापस तो आई लेकिन अपने मासूम बेटे और लवकुश के पास ना आकर गोरखपुर स्थित अपनी बहन के घर चली और फिर वहीं से महराजगंज कोर्ट में अपने पति लवकुश से तलाक का मुकदमा दर्ज कराने के बाद नोटिस भेज दिया। अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर विदेश में नौकरी दिलाने वाले लवकुश को जब तलाक का नोटिस मिला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।मासूम बच्चे की देखभाल के लिए नौकरी छोड़कर गांव आने वाले लवकुश कब तंगहाली का जीवन बिता रहा है और जिस पत्नी के लिए उसने इतना बड़ा त्याग किया वह विदेश मजे कर रही है।