उत्तराखंड Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी ने कई जगहों के नाम बदले, देखें पूरी लिस्ट
Dehradun : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में स्थित कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि यह बदलाव जनभावनाओं, भारतीय संस्कृति और समृद्ध विरासत के अनुरूप किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे लोगों को उन महापुरुषों से प्रेरणा मिलेगी, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सीएम धामी ने कहा- भारतीय संस्कृति को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्थानों के नामों में यह परिवर्तन इतिहास, परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगा और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का कार्य करेगा।

इन जगहों के नाम बदलने की घोषणा-

हरिद्वार जिला

औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर

गाजीवाली- आर्य नगर

चांदपुर- ज्योतिबा फुले नगर

मोहम्मदपुर जट- मोहनपुर जट

खानपुर कुर्सली- अंबेडकर नगर

इदरीशपुर- नंदपुर

खानपुर- श्री कृष्णपुर

अकबरपुर फाजलपुर- विजयनगर

देहरादून जिला

मियांवाला- रामजीवाला

पीरवाला- केसरी नगर

चांदपुर खुर्द- पृथ्वीराज नगर

अब्दुल्लापुर- दक्षनगर

नैनीताल जिला

नवाबी रोड- अटल मार्ग

पनचक्की से आईटीआई मार्ग- गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिला

नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी- कौशल्या पूरी

सरकार के इस फैसले पर क्या है प्रतिक्रिया?

मुख्यमंत्री के इस फैसले का राज्यभर में समर्थन और विरोध दोनों ही देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ राजनीतिक दल इसे राजनीति से प्रेरित निर्णय मान रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य ऐतिहासिक गलतियों को सुधारना और भारतीय संस्कृति को उसका उचित सम्मान देना है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का संघ प्रेम, RSS को बताया ‘अक्षय वट’, 11 साल बाद पहुंचे RSS मुख्यालय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Uttarakhand: हाई कोर्ट ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को किया बहाल
Uttarakhand: हाई कोर्ट ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट में आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भंडारी द्वारा साल 2012-13 में नंदा राज जात यात्रा के दौरान की गई अनियमिताओं की जांच को रोकने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने जांच पर रोक लगाते हुए रजनी भंडारी को बहाल कर दिया है, जिसे रजनी भंडारी की बड़ी जीत हुई है।

रजनी भंडारी को मिली बड़ी राहत

जांच के बाद सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद रंजनी भंडारी ने अपनी याचिका में सरकार के 25 जनवरी के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। रजनी भंडारी ने अपनी याचिका में कहा है कि सरकार ने जांच करने में पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया है। जांच में भी पंचायती राज नियमावली का उल्लंघन किया गया है। पंचायतीराज नियमावली के अनुसार अनियमितता होने पर पहले जिला अधिकारी द्वारा प्रारंभिक जांच की जानी थी, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा खुद जांच न करके सीडीओ को जांच सौप दी गई।

क्या था मामला

दरअसल, बीते दिनों उत्तराखंड शासन ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था क्योंकि उन पर ये आरोप लगाया गया था कि वे अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा थी। गढ़वाल मंडल आयुक्त की जारी की गऊ एक जांच में ये जानकारी मिली थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने न्यूनतम बोलीदाता के बजाए अधिकतम बोलीदाता की निविदाएं मंजूर की थी और कुछ पदों पर एकमात्र निविदा मंजूर दी थी।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: फिर बदला मौसम का मिजाज, फरवरी की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ

रिपोर्ट-दीपिका भंडारी

Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर ऐप

Uttarakhand: 2 फरवरी को विशेष समिति द्वारा सौंपा जाएगा सरकार को UCC का ड्राफ्ट
Uttarakhand: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने का वक्त बेहद नजदीक आ गया है। दरअसल, यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

यूसीसी एक्सपर्ट कमेटी 2 फरवरी को सौंप देगी यूसीसी

बता दें, यूसीसी एक्सपर्ट कमेटी दो फरवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड का फाइनल ड्राफ्ट राज्य सरकार को सौंप देगी। इसके बाद 5 फरवरी से होने जा रहे विधानसभा सत्र के दौरान सरकार यूसीसी का ड्रॉफ्ट सदन के पटल पर रखेगी। सदन से पास होने के बाद यूसीसी एक कानून के रूप में उत्तराखंड राज्य में लागू हो जाएगा। वही उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि यूसीसी का अर्थ समान नागरिक संहिता कानून है क्या सरकार समान नागरिक संहिता कानून सभी नागरिकों के लिए ला रही है पहले सरकार लोकपाल लेकर आए फिर यूसीसी की बात सरकार करे।

सरकार की इच्छा शक्ति उत्तराखंड के विकास और लोगों के हितों की रक्षा करने की नहीं है इसलिए बार-बार सिर्फ दावे ही पेश किया जा रहे हैं। यदि यूसीसी को सदन में उठाया जाता है तो विपक्ष भी उसे पर विचार करेगी यदि वह अपने नाम के अनुकूल है तो उसे जरूर विपक्ष का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Crime News: 23 से 26 जनवरी के बीच 3 हत्याएं, जानें क्या हो सकती है वजह?

Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर ऐप

Assam : राज्य में इस साल लागू की जाएगी समान नागरिक संहिता : सीएम सरमा
Assam : उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम (Assam) समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन जाएगा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि राज्य के लिए मसौदा विधेयक “असम मॉडल” के अनुरूप तैयार किया जाएगा। सीएम सरमा ने कहा कि असम में आदिवासियों को यूसीसी से छूट दी जाएगी। उत्तराखंड और गुजरात में यह यूसीसी पर बिल लाए जा चुके हैं। इसके बाद इस साल यह बिल असम विधानसभा में पेश किया जाएगा।

सीएम सरमा ने क्या कहा?

सीएम सरमा ने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम यूसीसी का अपना वर्जन लाएगा। मैं दोनों राज्यों के ऐसा करने का इंतजार कर रहा हूं। हम पहले से ही बाल विवाह और बहुविवाह से लड़ रहे हैं। इसलिए, असम के बिल में कुछ बदलाव होंगे। यह असम केंद्रित इनोवेशन होगा। हम आदिवासियों को यूसीसी के दायरे से छूट देंगे।

मानकीकृत सेट को लागू करने का प्रयास किया गया है

समान नागरिक संहिता में व्यक्तिगत कानूनों के एक मानकीकृत सेट को लागू करने का प्रयास किया गया है जो समानता और न्याय को बढ़ावा देते हुए सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं।

यूसीसी संविधान के मौलिक सिद्धांतों के अनुरूप है

पीएम नरेंद्र मोदी ने एकल कानूनी ढांचे के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि देश दोहरे कानूनों के साथ काम नहीं कर सकता है। उनका मानना है कि यूसीसी संविधान के मौलिक सिद्धांतों और आदर्शों के अनुरूप है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir: अभिषेक बच्चन काफी एक्साइटेड है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने और दर्शन करने के लिए

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Uttarakhand: तीन दिन के UAE दौरे पर CM धामी, दुबई में करेंगे रोड शो
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) एक उच्च स्तरीय टीम के साथ आज यानी सोमवार (16 अक्टूबर) को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। बता दें कि दिसंबर के महीने में राजधानी देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (uttarakhand global investors summit 2023) का आयोजन किया जाएगा। इस समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी यूएई का दौरा करेंगे।

Uttarakhand: सीएम धामी के दौरे की डिटेल

मुख्यमंत्री धामी 17 अक्टूबर को दिन में दुबई (Dubai) में कई औद्योगिक समूहों के साथ बी2जी बैठक करेंगे। वहीं, शाम को एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। 18 अक्टूबर को अबू धाबी (Abu Dhabi) में अबू धाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक करने के अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (अबू धाबी चैप्टर) के सेमिनार को भी संबोधित करेंगे।

Uttarakhand: ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

धामी सरकार ने आठ और नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून (Dehradun) में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट रखा है। इसके लिए सीएम धामी दूसरे देशों और अपने देशों के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उनके साथ बैठक कर रही है। बता दें कि इसमें राज्य में निवेश का लक्ष्य ढाई लाख करोड़ रुपए रखा है।

Uttarakhand: ब्रिटेन में 12500 करोड़ के प्रस्तावों पर किए साइन

सीएम धामी ने हाल ही में ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम शहर में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया था। यहां उन्होंने उत्तराखंड में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के 250 डेलिगेशनों के साथ हुई बैठक में लगभग 12500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: इस दिन केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बंद, सामने आई तारीख

Uttarakhand: बर्थडे पार्टी में गए बिन बुलाए मेहमान, पूछने पर कर दी फायरिंग
Uttarakhand: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) के बसंत विहार थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े के बीच गोली चल गई। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अभी तक यह जानकारी नहीं जुटा पाई है कि आखिर वह गोली किसने चलाई थी।

Uttarakhand: एसएसपी ने दिए निर्देश

देहरादून एसएसपी अजय सिंह (SSP Ajay Singh) ने जानकारी दी है कि गोली लाइसेंसी हथियार से चली है और उसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, इसकी जांच एसओ को गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

बर्थडे पार्टी में गए बिन बुलाए मेहमान

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार रात बसंत विहार थाना क्षेत्र के होटल में डीएवी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की बेटी का जन्मदिन था। इस दौरान चार-पांच युवक वहां आए और खाना खाने लग गए। इसके बाद उन लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि लड़की के साथ पढ़ते हैं। लेकिन लड़की 3 साल की थी तो शुरुआत में ही शक पैदा हो गया।

पैसे मांगे तो चला दी गोली

बिन बुलाए इन मेहमानों को होटल कर्मचारियों ने पकड़ लिया और खाने के पैसे मांगे। इस पर एक युवक पैसे लेकर आने की बात कहते हुए बाहर निकला और अपने साथ युवक को ले आया और गोली चला दी। एसएससी अजय सिंह ने बताया कि एसओ को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, घायल युवक हालत में सुधार होते ही उससे पूछताछ की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: नैनीताल में पॉक्सो कानून के तहत बच्चों के साथ अश्लील व्यवहार का मामला दर्ज

Uttarakhand: जानवरों की चर्बी से बनाते थे नकली घी, पुलिस ने किया भंडाफोड़
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। वैसे तो देशभर में और खासतौर पर देवभूमि उत्तराखंड में जानवरों को पूज्यनीय माना जाता है लेकिन ऊधम सिंह नगर में जानवरों की चर्बी से नकली घी बनाने का काम किया जा रहा है। दरअसल स्थानीय पुलिस ने किच्छा कोतवाली के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के एक गोदाम से जानवरों की चर्बी से बना नकली घी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया पर्दाफाश

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जानवरों की चर्बी से घी बनाने की जानकारी मुखबिर ने दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक गोदाम में रेड की। यहां मौके पर पहुंची पुलिस को भारी मात्रा में एक पिकअप में घी भरा पड़ा मिला। बता दें कि जानवरों की चर्बी से घी बनाकर एक हजार रुपए प्रति कनस्तर बेचा करते थे।

चार अभियुक्त गिरफ्तार

इस पूरे मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम इकबाल, नईम कुरेशी, यासीन मलिक, मोहम्मद आलम हैं। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के एक पिकअप वाहन से करीब 205 कनस्तर बरामद किए हैं। बरामद घी की कीमत करीब 2 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ‘थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरौली में बड़े पैमाने पर गाय और भैंस की चर्बी से नकली घी बनाकर बाजार में भेजा जा रहा है। इस पर पुलभट्टा पुलिस ने संबंधित विभागों की टीम के साथ छापेमारी कर बीते दिन एक पिकअप गाड़ी से 200 कनस्तर और एक गोदाम से 5 कनस्तर बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।’

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: होटल रिवर व्यू में पुलिस की छापेमारी, 21 युवक और 12 बार बालाएं गिरफ्तार

इस तारीख़ को बंद हो रहे हैं पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की तारीख का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर 2023 को अस्थायी रूप से बंद हो जाएंगे। बताया ये भी जा रहा है कि हेमकुंड साहिब के कपाट दोपहर एक बजे विधि विधान के साथ बंद होंगे। आपको बता दें कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के मुताबिक ट्रस्टियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

इस बार यात्रियों की संख्या में आई कमी

इस साल जुलाई-अगस्त में भारी बारिश के चलते यात्रियों की संख्या में भी काफी कमी आई है। हालांकि अब मौसम साफ होने पर फिर से यात्री हेमकुंड पहुंचने लगे हैं। बता दें कि इस साल श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी हेमकुंड साहिब यात्रा के शुरू होने के बाद बर्फबारी के चलते कई बार यात्रा बाधित हुई।

जोशीमठ में लगातार पहुंचते हैं तीर्थ यात्री

गौरतलब है कि जोशीमठ भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली ज़िले में स्थित एक नगर है जहां हिन्दुओं और सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मौजूद हैं। जोशीमठ में यात्रियों का आना जाना लगा रहता है लेकिन जोशीमठ में जमीन धंसने की घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसके चलते वहां की सरकार को काफी अलर्ट रहना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: BJP चीफ जेपी नड्डा ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ, लिया चुनावी तैयारियों का फीडबैक

उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती को लेकर महिलाओं में उत्साह, अभी तक 956 महिला अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
उत्तराखंड में अब जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार की ओर से भर्ती को लेकर शासन देश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। उत्तराखंड में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। अब महिला होमगार्ड के खाली पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी बीच जनपद पौड़ी में महिला होमगार्ड भर्ती के आवेदन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस दौरान अभी तक 956 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आपको बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त रखी गई है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय पौड़ी में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद सिंह ने बताया

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि अभी तक 956 महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है इसके अलावा लोगों को भर्ती के लिए जागरूक किया जा रहा है उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन स्तर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

ये भी पढ़ें: Uttarkashi: सड़क किनारे टहल रहे अस्सी वर्षीय बुजुर्ग को बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

चचरेत गांव में 4 वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत विक्षत हालत में मिला शव
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बता दें कि बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर चचरेत गांव में गुरुवार देर रात्रि को 4 वर्षीय बच्ची को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया था। देर रात्रि 11बजे बच्ची का क्षत विक्षत शव ग्रामीणों ने बरामद किया। जिसके बाद शुक्रवार को सीएचसी में बच्ची का पोस्टमार्टम करने के बाद ग्रामीण ने बच्ची का शव उठाने से मना कर दिया।

ग्रामीणों गुलदार को आदमखोर घोषित करने और परिजनो को 20 लाख का मुआवजा देने और बच्ची के पिता को वन विभाग में नौकरी देने मांग शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम और रेंजर भी मौके पर पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया और मांगों पर पूरा हुए बिना शव उठाने से मना कर दिया। जिस कारण तीन घंटे तक शव को नही उठाया।

एसडीएम ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने और गांव में पिंजरा लगाने सहित अन्य मांगो पर कार्रवाई जब भरोसा दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने शव को उठाया। ग्रामीणों ने बताया यदि एक सप्ताह के भीतर आदमखोर घोषित नही किया गया और मांगे पूरी नही हुई तो आन्दोलन की चेतावनी दी है।

रिपोर्टर-प्रदीप महरा

ये भी पढ़ें: 3 दिवसीय दौरे पर दिल्ली जाएंगे CM धामी, UCC ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए समिति के साथ बैठक