आम आदमी पार्टी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

गुंजित रुचि बावा पंजाब राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के वाइस चेयरमैन नियुक्त
Chandigarh : पंजाब सरकार द्वारा बीते दिनों पंजाब राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के वाइस चेयरमैन नियुक्त किये गए गुंजित रुचि बावा ने आज अपना पद संभाल लिया। इस मौके पर कंवरदीप सिंह, चेयरमैन पंजाब राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग, पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी, हरिन्दर सिंह बावा, अमनदीप सिंह मोही चैयरमैन मार्कफैड्ड, शरनपाल सिंह मक्कड़ ज़िला सचिव आम आदमी पार्टी लुधियाना और राजविन्दर सिंह गिल संयुक्त डायरैक्टर उपस्थित थे।

पद संभालने के उपरांत श्रीमती बावा ने मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुये कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ कोशिश करेंगे कि राज्य के बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए पूरी लगन के साथ काम करेंगे।

यहां यह बताने योग्य है कि गुंजित रुचि बावा लम्बे समय से बच्चों और महिलाओं की भलाई के लिए काम करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को IMF से फिर मिली राहत की उम्मीद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दक्षिण कोरिया में ऑपरेशन सिंदूर पर सांसद राघव चड्ढा ने कहा- ‘भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करता, बल्कि सटीक और निर्णायक जवाब देता है’
South Korea: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सियोल में आयोजित प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भारत अब आतंकवादी हमलों पर केवल दुख व्यक्त नहीं करता, बल्कि अब वह सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब भी देता है, जैसा ऑपरेशन सिंदूर में किया।

पहलगाम हमले के बारे में दुनिया को बताया

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में चोसुन मीडिया और सेंटर फॉर एशिया लीडरशिप के सहयोग से आयोजित “पूर्व का दावोस” नाम से मशहूर प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (ALC 2025) में सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए यह स्पष्ट कर दिया कि अगर हमारे देश की शांति से खिलवाड़ किया गया, तो हम आतंक के ढांचे को जमींदोज कर देंगे, चाहे वो देश की सीमा के भीतर हों या बाहर।”

पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

सांसद राघव चड्ढा ने दुनिया के सामने भारत की नई रणनीति पर बोलते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह साबित कर दिया कि भारत अब एक नई सैन्य और कूटनीतिक नीति के तहत काम कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम केवल आतंकी हमलों की प्रतिक्रिया नहीं करते, बल्कि अब हम आतंक के मूल ढांचे को जड़ से खत्म करते हैं।”

सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि भारत अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की भूमि से आता है, लेकिन साथ ही इस भूमि पर जहां भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारी भी पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, “हम शांति में विश्वास करते हैं, लेकिन आतंकवाद का समर्थन करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

ग्लोबल मंच पर पेश की भारत की नई छवि

दक्षिण कोरिया में एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सांसद राघव चड्ढा, कहा- ‘भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करता, बल्कि सटीक और निर्णायक जवाब देता है’

सियोल में आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने भारत की तरफ से एक निर्णायक, आत्मनिर्भर और रणनीतिक रूप से मजबूत राष्ट्र की छवि को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंच से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत एक निर्णायक और दृढ़ राष्ट्र के रूप में उभरा है और यह बताया है कि हम आतंकवाद, आतंकी ढांचे और दुष्ट राष्ट्रों के साथ कैसे निपटते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के रूप में भारत सरकार और हमारी भारतीय सेना ने यह साफ कर दिया कि हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन अगर कोई हमारे देश की शांति को भंग करता है और हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाता है, तो हम आतंकी ढांचे को बख्शेंगे नहीं, चाहे वह कहीं भी हो। नतीजतन, सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए सटीक सैन्य कार्रवाई की गई।

भारत की जीरो टॉलरेंस टू टेररिज्म पॉलिसी

राघव चड्ढा ने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम करता है। उन्होंने कहा, “आज का भारत वह नहीं है जो हमलों को चुपचाप सह लेता था। हम अब हमला सहते नहीं, बल्कि सीमापार जाकर आतंक के ठिकानों को खत्म करते हैं।”

राघव चड्ढा ने कहा, “भारत अब आतंक के खिलाफ सिर्फ कूटनीतिक बयान नहीं देता, बल्कि जमीन पर कार्रवाई करता है। ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। भारत अब न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा करता है, बल्कि दुनिया को भी आतंक मुक्त बनाने में अपना योगदान देने को तैयार है।”

दिग्गज नेताओं के साथ साझा किया मंच

इस बार की एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स, ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन और हार्वर्ड सेंटर फॉर पब्लिक लीडरशिप के डीन विलियम्स जैसे ग्लोबल लीडर्स के साथ मंच साझा किया।

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस एशिया का एक प्रमुख मंच है, जहां राजनीति, व्यवसाय, शिक्षा और समाज से जुड़े वैश्विक नेता विचार-विमर्श के लिए एकत्र होते हैं। इस कॉन्फ्रेंस की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और डेविड कैमरन, नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स और ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन जैसे दिग्गज इस मंच को संबोधित कर चुके हैं।

इस बार की थीम: “राष्ट्रों का उदय: बड़ी तरक्की की राह”

इस वर्ष कॉन्फ्रेंस का थीम “राष्ट्रों का उदय: बड़ी तरक्की की राह” रखा गया है, जो दक्षिण कोरिया की आजादी की 80वीं वर्षगांठ और कोरियाई युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इस मंच पर स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसे वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा हो रही है, ताकि इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियां बनाई जा सकें।

राघव चड्ढा को मिला यंग ग्लोबल लीडर का सम्मान

सांसद राघव चड्ढा को हाल ही में ग्लोबल इकनॉमिक फोरम (WEF) ने यंग ग्लोबल लीडर (YGL) चुना गया है। यह सम्मान विश्व के उन 40 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को दिया जाता है जो बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सांसद राघव चड्ढा अपनी पॉलिसी नॉलेज, यंग लीडरशिप और गवर्नेंस में इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली सरकार में रहते हुए उन्होंने हेल्थ, पानी और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में बड़े रिफॉर्म्स भी किए हैं।

ये भी पढ़ें: शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया से मिलकर रो पड़ी बच्ची, कहा- ‘आपने सरकारी स्कूलों को बनाया शानदार’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अब ‘‘AAP’’ के छात्र संगठन का नाम होगा एसैप, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया लॉन्च
New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कांस्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के छात्र संगठन को एक नए नाम व कलेवर के साथ री-लॉन्च किया। अब इसका नया नाम एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एसैप) होगा। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एएसएपी न सिर्फ़ छात्र राजनीति को एक नई दिशा देगा, बल्कि वैकल्पिक राजनीति का एक सशक्त मंच भी बनेगा। इसके ज़रिए हम एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करेंगे जो राजनीति की परिभाषा को बदलेगी और देश के लिए काम करेगी। युवाओं की ऊर्जा अब बदलाव की राजनीति में लगेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल से चल रही मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही हमारे देश की सभी समस्याओं की जड़ है। मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में शिक्षा माफिया का राज मिलेगा, जबकि आम आदमी पार्टी की अल्टनेटिव पॉलिटिक्स में सबको समान शिक्षा का हक मिलेगा। इस दौरान पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, सांसद गुरमीत सिंह, अनमोल गगन, वरिष्ठ नेता अवध ओझा, विधायक जनरैल सिंह समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स का लोगो लॉन्च कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छात्र विंग एएसएपी को लॉन्च करके बड़ी खुशी हो रही है। वैकल्पिक राजनीति और मुख्यधारा की राजनीति क्या है? आज हमारे देश के सामने बहुत सारी समस्याएं हैं। किसी भी देश के सामने किसी भी वक्त समस्याएं तो होती ही हैं। लेकिन आज हमारे देश के सामने बेसिक समस्याएं हैं। लोगों के पास खाने के लिए नहीं है, शिक्षा नहीं हैं, कोई बीमार हो जाए तो इलाज नहीं हैं। भारत को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी पर्याप्त अस्पताल, दवाइयां नहीं हैं। सड़कें नहीं हैं, बेरोजगारी हैं। आज कोई खुश नहीं हैं। देश के अंदर व्यापारी, महिलाएं, छात्र दुखी हैं। इंडस्ट्री का बुरा हाल है। चारों तरफ बुरा हाल है। इन सारी समस्याओं की जड़ मौजूदा दौर की राजनीति है। इसी को हम मुख्यधारा (मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स) की राजनीति कहते हैं।

केजरीवाल ने बताया, यह है मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स

अरविंद केजरीवाल ने छात्र विंग को मेन स्ट्रीम राजनीति को समझाते हुए कहा कि पिछले 75 साल से एक ही ढर्रे पर कांग्रेस, भाजपा समेत दूसरी पार्टियों की राजनीति चली आ रही है। जिसे हम मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स कहते हैं। 75 साल से चली आ रही आ रही मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही आज हमारे देश की सभी समस्याओं की जड़ है। हमारी जिंदगी के हर मुद्दे को राजनीति छूती है। यह जो बिजली आ रही है, यह भी राजनीति की वजह से आती है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली में 10 साल सरकार थी और 24 घंटे बिजली आती थी। लेकिन आज दिल्ली में पावर कट लगने लगे हैं। आम जनता के घर में बिजली आएगी या नहीं आएगी, इसमें भी राजनीति है। सस्ती बिजली मिलेगी या महंगी मिलेगी, सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं मिलेगी, इसमें भी राजनीति है। हर छोटी से लेकर बड़ी चीज तक में राजनीति है। इसलिए युवाओं को राजनीति का हिस्सा बनना पड़ेगा, राजनीति करनी पड़ेगी और राजनीति में भाग लेना पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी करती है अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 10 साल राज किया और अभी पंजाब में हमारी सरकार है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जिस तरह का काम और राजनीति की, उसे वैकल्पिक राजनीति कहते हैं। हम कहते हैं कि स्कूल बनने चाहिए। लेकिन मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स के लोग कहते हैं कि अच्छे स्कूल नहीं होने चाहिए। हम कहते हैं कि लोगों को अच्छा इलाज मिलना चाहिए। पिछले 10 साल में हमने दिल्ली में ढेरों शानदार स्कूल बनाए। सारे सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। 10 साल तक प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने दी। दिल्ली में भाजपा की सरकार बने तीन महीने भी नहीं हुए हैं। इन्होंने सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया बच्चे और पैरेंट्स बता रहे हैं। स्पेशलाइज्ड एक्सिलेंस के स्कूल सबसे शानदार होते थे। उनको भी बर्बाद करना चालू कर दिया है। क्योंकि शानदार स्कूल बनाना मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स का हिस्सा नहीं हैं। हमारी वैकल्पिक राजनीति (अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) का हिस्सा है कि अमीर-गरीब सबको अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए।

मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में फीस नहीं देने पर बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलता है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा माफिया को कंट्रोल करके रखा था, उन्हें ध्वस्त कर दिया था। शिक्षा माफिया को खत्म करने में बड़ी मेहनत करनी पड़ी, हमें बहुत धमकियां मिलीं। हमें शिक्षा माफिया के खिलाफ हिम्मत दिखानी पड़ी। बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के मालिक छोटे लोग नहीं हैं। इतने बड़े-बड़े लोगों का हम लोगों ने सामना किया और 10 साल तक उनको फीस नहीं बढ़ाने दी। भाजपा की दिल्ली में सरकार बने तीन महीने ही हुए हैं और सारे प्राइवेट स्कूल फीस बढ़ा रहे हैं। बढ़ी फीस नहीं देने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश से रोकने के लिए स्कूलों ने बाउंसर तक लगा दिए हैं। यही मेन स्ट्रीम राजनीति है। मेन स्ट्रीम राजनीति मंे शिक्षा माफिया का राज होगा, शिक्षा माफिया बच्चों को स्कूलों में घुसने नहीं देगा। अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स में गरीब-अमीर बच्चे को एक जैसी शिक्षा मिलेगी।

मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में पावर कट लगते हैं और ‘‘आप’’ की अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स में 24 घंटे बिजली आती है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल के शासन में हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली कर दी। यह एक अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है। वहीं, भाजपा की सरकार आते ही दिल्ली में तीन से चार घंटे के पावर कट लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस की भी बिजली कंपनियों से सांठगांठ थी। लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन बिजली कंपनियों को सीधा कर दिया और उनकी मनमर्जी बंद कर दी। जैसे ही दिल्ली से ‘‘आप’’ की सरकार गई, तीन महीने के अंदर ही बिजली कंपनियों की नौटंकी चालू हो गई। उनकी यह मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है।

दुनिया एआई की बात कर रही और ये हमारे बच्चों को हिन्दू-मुसलमान सिखा रहे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरह पूरी दुनिया एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की बात कर रही है और दूसरी तरह, ये लोग 24 घंटे आपके बच्चों को सिर्फ हिन्दू-मुसलमान सिखाते हैं। जबकि इनके बच्चे विदेश में जाकर पढ़ते हैं। इनके सभी नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं और ये आम आदमी के बच्चों के हाथों में डंडे देकर मस्जिदों के सामने भेजते हैं और हिन्दू-मुसलमान कराते हैं। यह भाजपा-कांग्रेस की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिक्स 140 करोड़ लोगों को इकट्ठा करके भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। देश के सरकारी पैसे को जमकर लूटना इनकी पॉलिटिक्स है। इन्होंने दिल्ली में 250 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर लागत से एक सड़क बनाई है। एक किलोमीटर सड़क बनाने में 250 करोड़ रुपए खर्च कर डाले।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने देश का सारा सामान उठाकर अपने एक दोस्त को दे दिया। इन्होंने अपने दोस्त को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, आसमान, पाताल और जमीन भी दे दी। इन दोनों पार्टियों की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार है। इसी का मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स कहते हैं। दूसरी तरफ, सरकार के एक-एक पैसे को बचाने, उसका जनता के हित में इस्तेमाल करने, ईमानदारी से सरकार चलाने को अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स कहते हैं।

देश का विकास कर ऊंचाइयों पर ले जाना ‘‘आप’’ की अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था, तब कहते थे कि ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े जा सकते। चुनाव में दो नंबर का पैसा इस्तेमाल करना ही पड़ता है। आम आदमी पार्टी ने ईमानदारी से चुनाव लड़ा और जीत कर दिखाया। बेइमानी, हिंसा, गुंडागर्दी, फर्जी वोट जुड़वाना, सही वोट कटवाना, वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ करना मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है और ईमानदारी से जनता का दिल जीतकर चुनाव जीतना अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है। जो आपके खिलाफ बोले, उसको पकड़कर जेल में डालना मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है और विरोधी विचारधारा के लोगों को अपना पक्ष रखने की आजादी देना अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है। गुंडागर्दी करना, गालियां देना, हिंसा करना, डराना, घमकाना इनकी मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है और देश का विकास करके ऊंचाइयों पर ले जातना हमारी अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है।

एसैप में डिस्कशन, शोसल, कल्चरल ग्रुप बनाए जाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब 16-17 साल का बच्चा कॉलेज में जाता है। उस दौरान वह आदर्शवाद से भरा होता है और देश-समाज के लिए कुछ करना चाहता है। लेकिन कॉलेज में वह छात्र राजनीति, गुंडागर्दी, मारपीट देखता है और कई बच्चे उसकी का हिस्सा बन जाते हैं। एसैप को इसी को खत्म करना है और एक अल्टनेटिव पॉलिटिक्स तैयार करनी है। छात्र राजनीति केवल चुनाव लड़ने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। चुनाव लड़ना छात्र राजनीति का सिर्फ एक हिस्सा होना चाहिए। देश के केवल 5 फीसद कॉलेजों में ही चुनाव होते हैं। बाकी कॉलेजों में चुनाव नहीं होते हैं। एसैप के जरिए छात्रों के ढेरों ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें डिस्कशन, शोसल, कल्चरल ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें छात्रों को सोशल, कल्चरल गतिविधि करने और समाज के साथ जुड़ने के लिए बहुत सारे द्वार उपलब्ध कराए जाएंगे।

आने वाले समय में अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स ही देश की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स बनेगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि एसैप के जरिए पूरे देश के कॉलेजों में ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा। लोगों को अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स और मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि एक ऐसा समय आएगा कि आज मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स करने वाली पार्टियां भी आम आदमी पार्टी की अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स को अपनाएगी और आने वाले समय में अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स ही देश की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स बनेगी। एसैप के जरिए पूरे देश में एक नई पीढ़ी तैयार की जाएगी जो देश के लिए काम करेगी और राजनीति की परिभाषा बदलेगी। पॉलिटिक्स बहुत गंदा शब्द हो गया है, इसको सही बनाया जाएगा। देश के विकास, प्यार, मोहब्बत की पॉलिटिक्स को मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स बनाया जाएगा।

एसैप पूरे देश में शिक्षा सुधार का चेहरा, दिमाग और आवाज बनेगा- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक नई सोच और विजन के साथ स्टूडेंट्स विंग को लॉन्च किया है। आम आदमी पार्टी की तरह एसैप भी वैकल्पिक राजनीति की बात करेगा। आज देश में जो भी रानीति व नीति सुधार की जरूरत है, वह एसैप है। हम बहुत सारी चीजों में पीछे हैं। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि आजादी के बाद से देश के किसी एक राज्य में एक भी सरकार नहीं बनी जो अपना एक कार्यकाल सिर्फ शिक्षा में झोंक दे। दुनिया के बहुत सारे देशों में नर्सरी-केजी के बच्चों को एआई के जरिए एक-एक छात्र की मैपिंग और मार्किंग करके उनका विकास देख रहे हैं। वह छात्र क्या सीख रहा है, उसके विकास में कहां कमी हर जा रही है। ऐसे में हम भारत में आजादी के 75 साल बाद 11वीं,12वी के छात्र को स्कूलों में कम्प्यूटर रखकर टाइपिंग सीखा रहे हैं। कट-पेस्ट सीखा रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी को एसैप को याद रखना है। हमारे पास समय नहीं हैं, अब हमें क्रांति करनी है। आम आदमी पार्टी की अब तक यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि रही है कि आज देश में आम आदमी पार्टी एक वैकल्पिक राजनीति का नाम बन गई है। शिक्षा की बात करते हैं तब आम आदमी पार्टी का नाम आता है और आम आदमी पार्टी की बात करें तब शिक्षा का नाम आता है। हम उम्मीद करते हैं कि स्टूडेंट्स विंग के लोग इसे वैकल्पिक राजनीति की दिशा में लेकर जाएंगे। एसैप केवल आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने वाले स्टूडेंट्स का विंग नहीं है। देश के 50 हजार कॉलेज व यूनिवर्सिटी में डिग्री-डिप्लोमा करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 8 करोड़ है। इन 50 हजार कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में से केवल 5 फीसद में ही चुनाव होता है। हम चाहते हैं कि एक दिन हर कॉलेज यूनिवर्सिटी में एएसएपी का अध्यक्ष, सचिव चुन कर आए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि एएसएपी का काम कॉलेज-यूनिवर्सिटी के बच्चों में कूट-कूट कर देशभक्ति की भावना भरनी है। आम आदमी पार्टी जहां पर भी सरकार बनाने का मौका मिलता है, वहां शिक्षा में सुधार करने का प्रयास करती है। लेकिन पार्टियों और सरकारों का भी शिक्षा सुधार करने की जरूरत है। असली सुधार छात्रों के बीच से आएगा। आज छात्र सबसे ज्यादा हाइटेक हैं। एएसएपी को देखना होगा कि छात्रों को लेकर शिक्षा में क्या कमी रह जा रही है। जहां कमी है, वहां एसैप को आवाज उठानी पड़ेगी। आज नए युग की यूनिवर्सिटी में मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और भाषा पढ़ाने के क्या तरीके अपनाए जा रहे हैं, आज किसी यूनिवर्सिटी में मैथमेटिक्स कैसे पढ़ाया जा रहा है, वह दिल्ली यूनिवर्सिटी या अन्य किसी यूनिवर्सिटी में क्यों नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी में जो रिसर्च हुई है, वह गुजरात-पंजाब की युनिवर्सिटी में क्यों नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। यह आवाज एसैप उठाएगा। एएसएपी जब शिक्षा सुधार की आवाज उठाएगा तो सारी राजनीति पार्टियां सुधार के लिए बाध्य हांेगी। एसैप पूरे देश में शिक्षा सुधार का चेहरा-दिमाग और आवाज बनेगा। आम आदमी पार्टी एक पार्टी होने के नाते यह छात्र विंग लॉन्च नहीं कर रही है, बल्कि वैकल्पिक राजनीति करने के लिए लॉन्च कर रही है।

एसैप ऐसा फोरम बनेगा, जहां देश-समाज के लिए कुछ करने की भावना हो- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी यह कोशिश रहेगी कि छात्रों को जितना हो सकेगा, समर्थन करेंगे। हम चाहते हैं कि छात्रों का एक ऐसा फोरम तैयार हो, जहा पर देशभक्ति की भावना, देश-समाज के लिए कुछ करने की भावना हो, उस उर्जा को चैनलाइज्ड कर सकें। छात्र संगठन आगे रहेगा और पीछे से आम आदमी पार्टी आगे बढ़ाने में मदद करेगी। संगठन का नेतृत्व छात्रों के हाथ में होगी और अपने तरीके से इस संगठन को चलाएंगे।

एसैप का उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि सामाजिक कार्य और लोकतंत्र को समझना भी है- अनुराग ढांडा

“आप” के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि आज एसैप की नई शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह संगठन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह संगठन छात्रों को सही दिशा दिखाएगा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देगा। हम सब मिलकर इन लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कई लोग सोचते हैं कि छात्र राजनीति केवल चुनाव लड़ने तक सीमित है। लेकिन यह धारणा गलत है। देश में 50,000 से अधिक कॉलेज हैं, लेकिन उनमें से केवल 5 फीसद में ही छात्रसंघ चुनाव होते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि इन कॉलेजों में छात्र संगठन नहीं होने चाहिए। छात्र संगठन का उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि सामाजिक कार्य, देश से जुड़ाव और लोकतंत्र को समझना है। इससे छात्र भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर लोकतंत्र में योगदान दे सकते हैं।

जूनून और जज्बे से भरे युवा ही देश में क्रांति और बदलाव लाते हैं- अनमोल गगन

पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि युवा ही क्रांति और बदलाव लाते हैं, क्योंकि उनमें जुनून, ताजगी और देश के लिए जज्बा होता है। भारत आजादी के बाद भी पीछे क्यों है? क्योंकि देश के नेता केवल 50 वर्ष से अधिक आयु के वोट देने वाले लोगों को महत्व देते हैं, जबकि 20-35 वर्ष के युवा वोटिंग से दूर रहते हैं। अरविंद केजरीवाल पहले राजनेता हैं, जिन्होंने युवाओं को अवसर दिया। मैं इसका उदाहरण हूं। जॉन एफ कैनेडी का कथन है, “यह मत देखो कि देश आपके लिए क्या कर रहा है, बल्कि यह देखो कि आप देश के लिए क्या कर सकते हैं।” केवल सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बदलाव नहीं आएगा। युवाओं को संगठित होने की जरूरत है।

एसैप से जुड़कर युवाओं को देश की दिशा बदलने का मौका मिलेगा- गुरमीत सिंह

पंजाब से “आप” के लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह ने कहा कि एसैप एक नई राजनीति का मंच है, जो समझौता और सेटलमेंट की पुरानी राजनीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस पहल से जुड़कर देश की दिशा बदलने का मौका मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने नई राजनीति की शुरुआत की, जिसने वंशवाद को खत्म किया। यह मंच उन युवाओं के लिए है जो पुरानी राजनीति को चुनौती देना चाहते हैं। राजनीति केवल विधायक या सांसद बनने तक सीमित नहीं है। युवाओं को राजनीति में रुचि लेनी चाहिए, क्योंकि यह शिक्षा, नौकरी और बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली को प्रभावित करती है। अगर युवा राजनीति से दूरी बनाएंगे, तो देश का भविष्य तय करने में उनकी भूमिका नहीं होगी।

एसैप का मुख्य उद्देश्य जनता को शासन होने का अहसास दिलाना है- अवध ओझा

वरिष्ठ नेता अवध ओझा ने कहा कि लोकतंत्र दुनिया का सबसे महान सिद्धांत है। महात्मा गांधी का स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान रहा। जबकि लड़ाई करते हुए कहीं नहीं दिखे। उन्होंने लड़ाई से बड़ा काम जागरूक करने का काम किया। आज हमारे देश की सबसे बड़ी जरूरत है कि देश की जनता यह समझे कि इस देश का पूरा शासन, सत्ता उसके हाथ में हैं और लोकतंत्र में उसे मांगना क्या है? अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सबसे बड़ा काम शिक्षा सुधार का किया। मनीष सिसोदिया को शिक्षा सुधार का जनक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि एसैप का उद्देश्य जनता को यह एहसास दिलाना है कि वे शासक हैं और अपनी जरूरतों की मांग सरकार से करें। उन्होंने छात्र राजनीति को आधुनिक विश्व में महत्वपूर्ण बताते हुए माजिनी के “यंग इटली मूवमेंट” और भारत के “यंग बंगाल मूवमेंट” का उदाहरण दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एएसएपी भारत में जनता को जागृत कर प्रजातंत्र को मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें- PM Modi MP Visit: 31 मई को मध्य प्रदेश के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, मोहन सरकार कर रही जोरों से तैयारियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘आप’ सरकार ने 117 विधानसभाओं में की 351 ‘नशा मुक्ति यात्राएं’, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने नशे के खिलाफ बुलंद की आवाज
Chandigarh : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पिछले दिनों नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत करने के बाद अब ‘आप’ पंजाब के सभी मंत्री और विधायक एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं।

रविवार को ‘आप’ मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। आम आदमी पार्टी के सभी कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने अपने-अपने हलकों में हलका इंचार्जों के साथ नशे के खिलाफ सामूहिक यात्रा निकाली। यात्रा में पार्टी के स्थानीय नेता कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत गांवों में निकाली जा रही यात्रा

नशा मुक्ति यात्रा के तहत एक दिन में एक विधायक और मंत्री अपने अपने हलकों के तीन गांवों में यात्रा निकालते हैं और लोगों को नशे से नशे के खिलाफ जागरूक करते हैं एवं उनसे पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान का समर्थन करने एवं उसका लाभ उठाने की अपील करते हैं।

यात्रा के दौरान विधायक और मंत्री गांवों के लोगों से नशा तस्करों का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने एवं उसे किसी भी तरह की सहायता, खासकर उसके खिलाफ हुए मुकदमे में जमानत नहीं कराने की अपील कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

स्थानीय लोगों में भी यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग खुद नशा मुक्ति यात्रा में शामिल हो रहे हैं और सरकार के मुहिम का खुले तौर पर सराहना कर रहे हैं। यात्रा के दौरान कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की भी घोषणा की है। ऐसे दर्जनों गांवों के नाम कभी तक सामने आ चुके हैं।

यात्रा के बीच विधायकों व मंत्रियों की गांवों में सार्वजनिक सभाएं भी हो रही है जिसमें वे गांवों के सरपंचों की मौजूदगी में लोगों को नशा न करने और नशे के खिलाफ खड़े होने की शपथ दिलवा रहे हैं ताकि लोग व्यक्तिगत रूप से इस अभियान से जुड़ सके और नशे को जड़ से खत्म करने में अपना सहयोग दे सकें।

कैबिनेट मंत्रियों की यात्रा की जानकारी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र दिड़बा में अलग-अलग जगहों पर नशा मुक्ति यात्रा निकाली और इससे संबंधित कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अजनाला हल्के में यात्रा निकाली और विभिन्न जगहों पर लोगों को संबोधित भी किया। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला में नशे के खिलाफ अभियान चलाया। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां अपने विधानसभा क्षेत्र कोटकपूरा में और डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने गढ़शंकर में यात्रा निकाली।

मंत्री मोहिंदर भगत लोगों से मिले

मंत्री मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट के अलग-अलग वार्डों में लोगों से रूबरू हुए और उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया। डॉ रवजोत सिंह अपना हल्का शाम चौरासी में, तरुणप्रीत सिंह सोंध खन्ना में, मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया साहनेवाल में, मंत्री लालचंद कटारूचक अपने विधानसभा क्षेत्र भोआ में और स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह पटियाला रूरल हल्के के विभिन्न गांवों में नशा मुक्ति यात्रा का नेतृत्व किया।

मंत्री हरजोत बैंस ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाली नशा मुक्ति यात्रा

इसके अलावा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नशा मुक्ति यात्रा निकाली। मंत्री बरिंदर गोयल लहरा में गुरमीत सिंह खुड्डियां लंबी में, मंत्री बलजीत कौर मलोट में और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर अपना हलका पट्टी में अलग-अलग जगहों नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें : हैदराबाद : चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, बच्चों और महिलाओं समेत 17 की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम लोक लहर में बदली, यदि हम मर भी जाएं तो भी नशों का मुकम्मल खात्मा होकर रहेगा: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
Chandigarh : पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लोगों के सक्रिय समर्थन से नशों के विरुद्ध जंग को गांव और गली स्तर पर ले जाने का ऐलान किया।

राज्य सरकार ने नशों की रीढ़ की हड्डी तोड़ी

कस्बा लंगड़ोआ (एसबीएस नगर) में एकत्रता को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब में से नशों का मुकम्मल खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य के हर गांव और कस्बे तक पहुंच की जाएगी ताकि नशों के विरुद्ध इस जंग में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शामिल करके पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के सख़्त यत्नों के चलते, पंजाब न सिर्फ़ नशा मुक्त होगा, बल्कि हर पक्ष से देश का अग्रणी राज्य भी बनेगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के चलते जिन गाँवों में नशे के केंद्र थे, अब नशों से मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बॉलीवुड फ़िल्में नशों की दलदल के हालात पर बनने लग गई थीं, अब समय बदल गया है और राज्य के नौजवान खेलों के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं।

केजरीवाल ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पिछली सरकारों के मंत्री नशे के सौदागरों की सरपरस्ती करते थे और यहां तक कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई करते थे। उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस द्वारा क्विंटलों की मात्रा में नशे ज़ब्त किए जा रहे हैं और दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि और अपराधियों के लिए मिसाल कायम की जा सके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले के समय के उलट जब नशे के सौदागरों को सरकार द्वारा बचाया जाता था, अब ‘आप’ सरकार द्वारा 10,000 नशा तस्कर, जिनमें 8500 बड़ी मछलियाँ हैं, को गिरफ़्तार किया गया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया था कि पंजाब में किसी को भी नशा बेचने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और सरकार इस कार्य में सफल रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर खतरनाक अपराधी हैं पर हमने अपनी जान की परवाह किए बिना उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध इस लड़ाई में हमारी जान जा सकती है पर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में से नशों का पूरी तरह सफाया हो जाए।

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जन आंदोलन में बदला जा रहा है

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समय आ गया है जब हम सभी को आगे आकर नशों के विरुद्ध इस जंग में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की जायदादें जब्त/नष्ट कर दी गई हैं और यह मुहिम आने वाले समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जन आंदोलन में बदला जा रहा है, जिसके लिए लोगों के सक्रिय समर्थन की ज़रूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग को जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गांवों के लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों की बेअंत ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार राज्य के हर गांव में एक स्टेडियम बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य ने पहले ही नौजवानों को लगभग 54000 नौकरियाँ दी हैं और सरकार ने हर गांव के नौजवानों के लिए रोज़गार को सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब विधानसभा ने पंजाब लॉ ऑफिसर्स (एंगेजमेंट) संशोधन अधिनियम, 2025 को सर्वसम्मति से किया पास
Chandigarh : सामाजिक न्याय और समावेशन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब विधान सभा ने आज वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए पंजाब लॉ ऑफिसर्स (एंगेजमेंट) संशोधन अधिनियम, 2025 को सर्वसम्मति से पास कर दिया। यह ऐतिहासिक संशोधन पंजाब सरकार को एडवोकेट जनरल पंजाब के कार्यालय में कानून अधिकारियों के रूप में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम वार्षिक पेशेवर आय के मानदंडों में ढील देने की अनुमति देगा।

यह संशोधन अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा

पंजाब के पानी की रक्षा पर केंद्रित विशेष सत्र के दौरान बिल पेश करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि यह संशोधन एडवोकेट जनरल पंजाब के कार्यालय में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी पार्टी ने गरीब और पिछड़े परिवारों से संबंधित वकीलों को नियुक्त करने का वादा किया था और यह संशोधन उसी प्रतिबद्धता के तहत है।

आय सीमा को घटाना संशोधन का उद्देश्य

वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब कैबिनेट ने एडवोकेट जनरल कार्यालय में 58 रिक्तियों को अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया था। हालांकि, वर्ष 2017 के कानून के तहत निर्धारित आय सीमा अधिक होने के कारण लगभग सभी सीटें खाली रह जाती थीं। इस संशोधन का उद्देश्य आय सीमा को घटाना है, जिससे अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए एडवोकेट जनरल कार्यालय का हिस्सा बनने की प्रक्रिया सुगम हो जाए।

वित्त मंत्री चीमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वित्त मंत्री चीमा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के स्टैंड को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों के दो कैबिनेट मंत्रियों के होने के बावजूद, वे इन समुदाय के अधिकारों की रक्षा में असफल रहे। उन्होंने वर्ष 2017 के एक्ट में आरक्षण की वकालत करने के अपने प्रयासों को भी याद दिलाया, जिन्हें दुर्भाग्यवश पिछली कांग्रेस सरकार ने स्वीकार नहीं किया।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और विधायक डा. सुखविंदर कुमार सुक्खी, बुद्ध राम सिंह, नछत्तर पाल, रजनीश कुमार दहिया और विक्रमजीत सिंह चौधरी ने इस अत्यावश्यक संशोधन को लाने के लिए वित्त मंत्री और राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें : उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लगी भीषण आग, 1 KM दूर तक दिखाई दी लपटें, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डॉ.बी.आर.अंबेडकर जी के दिखाए रास्ते पर चलना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
Chandigarh/Jalandhar : भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर.अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डालते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि मंत्रिमंडल में छह अनुसूचित जाति (एससी) मंत्रियों के साथ ‘आप’ सरकार ने प्रतिनिधित्व और समावेशन का एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार एडवोकेट जनरल के पद पर आरक्षण लागू करके कानूनी क्षेत्र में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए हैं। इसके अलावा, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के परेशानी मुक्त और आसान वितरण के माध्यम से अपने सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है।

अंबेडकर के विचारों को अपनाएं युवा

डा. अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाने के लिए डेविट कॉलेज, जालंधर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने युवाओं को भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर की विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कैबिनेट मंत्री चीमा जिनके साथ विधायक बलकार सिंह और इंद्रजीत कौर मान, मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर थे ने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. अंबेडकर का सामाजिक और राजनीतिक समानता का दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था।

जिम्मेदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें

भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के तौर पर डा.अंबेडकर के अनुकरणीय योगदान के बारे में बात करते हुए, चीमा ने कहा कि उनके प्रयासों ने सभी के लिए समान मतदान अधिकार सुनिश्चित करके सभी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि एक समान और प्रगतिशील समाज का सपना तभी साकार हो सकता है जब हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेकर जिम्मेदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

डा.अंबेडकर को वैश्विक प्रभाव वाला व्यक्ति बताते हुए श्री चीमा ने छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि डा. अंबेडकर ने न केवल हमारा संविधान तैयार किया, बल्कि अपनी दूरदर्शी दृष्टि से भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की नींव भी रखी।

मंत्री चीमा ने पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर प्रकाश डाला

चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में डा. अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह सुनिश्चित किया है कि पिछली सरकारों की तरह मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें लगाने के स्थान पर शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए आप सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों की जानकारी भी दी, जिनमें एजी कार्यालय में वकीलों की नियुक्ति में एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 58 पद आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत फंड का समय पर वितरण सुनिश्चित किया है, जबकि पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के कल्याण के लिए निर्धारित धनराशि का उपयोग अपने संकीर्ण हितों की पूर्ति के लिए किया।

राज्य सरकार ने असमर्थ परिवारों को बड़ा लाभ मिला है

चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हाशिए पर पड़े परिवारों को बड़ी राहत देते एससी निगम ने 31 मार्च, 2020 से पहले जारी किए गए कर्ज को माफ कर दिया है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे और अपने ऋण चुकाने में असमर्थ परिवारों को बड़ा लाभ मिला है।

छात्रों को राज्य में चल रहे मेगा रोजगार अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप सरकार द्वारा पहले ही 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

चीमा ने लाभार्थियों को बधाई पत्र वितरित किया

इस अवसर पर चीमा ने आशीर्वाद स्कीम तथा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत लाभार्थियों को बधाई पत्र भी वितरित किए। इसके साथ ही, इस अवसर पर अनेक लाभार्थियों ने अपने अनुभव सांझा किए कि किस प्रकार पंजाब सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं से उनके परिवारों को जरूरत के समय राहत मिली।

कैबिनेट मंत्री द्वारा एक पुस्तिका भी जारी की गई

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री द्वारा एक पुस्तिका भी जारी की गई, जिसमें अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समूहों के कल्याण के लिए सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला गया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि रहे स. चीमा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, आप जिला शहरी अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्टीफन क्लेयर, पंजाब हेरिटेज एवं टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली, पवन कुमार टीनू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसवीर सिंह, हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पार्षद अश्वनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : करुण नायर और बुमराह की लड़ाई के बीच छा गए रोहित शर्मा, दिया ऐसा रिएक्शन की सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘युद्ध नशियां विरुद्ध ’: 41 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3,279 केस दर्ज, 5,537 व्यक्ति गिरफ्तार
Yudh Nashian Virudh : ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एवं वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ कहा कि अमृतसर पुलिस द्वारा हरियाणा के रोहतक से संबंधित एक इंफोर्समेंट एजेंसी के अधिकारी समेत आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद करने के मामले के चलते राज्य में नशे के कारोबार में अन्य राज्यों के इंफोर्समेंट अधिकारियों की संलिप्तता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस गिरोह के सरगना की पहचान के लिए गहराई से जांच की जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सीमावर्ती इलाकों में नशे की तस्करी को रोकने के लिए पूरी ज़िम्मेदारी निभा रही है, जबकि केंद्र सरकार अपने कर्तव्यों में विफल होती दिख रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत 3,279 केस दर्ज किए गए

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के संबंध में ताजा जानकारी साझा करते हुए वित्त मंत्री ने खुलासा किया कि व्यापक अभियान के परिणामस्वरूप पिछले 41 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3,279 केस दर्ज किए गए हैं और 5,537 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत की गई महत्वपूर्ण बरामदगियों में 212 किलो हेरोइन, 6,945 किलो भुक्की, 105 किलो अफीम, 50 किलो गांजा, 6 किलो चरस और करीब 9 लाख प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, करीब 6 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है तथा 57 नशा तस्करों की गैरकानूनी संपत्तियों को ढहाया गया है, ताकि उन्हें कड़ा संदेश दिया जा सके।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 980 करोड़ रुपये का बजट रखा गया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में लुधियाना में आयोजित रैली का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह अभियान गांवों और शहरों में युवाओं को संगठित करने में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि पंच-सरपंच और नगर पार्षद इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब पंजाब के बजट में नशे के खिलाफ कार्रवाई को और मज़बूत करने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम और नशा जनगणना के लिए बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगभग 980 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने सवाल किया कि जब नशे की समस्या देश के अन्य राज्यों में भी फैल चुकी है, तो क्या कांग्रेस या भाजपा शासित किसी राज्य ने कभी ऐसा कदम उठाया है?

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

पूर्ववर्ती राज्य सरकारों की कड़ी आलोचना करते हुए वित्त मंत्री ने अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस सरकारों पर नशे के संकट को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा चार हफ्तों में नशा समाप्त करने के वादे के बावजूद समस्या बनी रही। इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पिछले तीन वर्षों से नशे की लानत से निपटने के लिए निरंतर मेहनत कर रही है, जिसमें ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान इस लानत को खत्म करने की दिशा में निर्णायक प्रयास साबित होगा।

यह भी पढ़ें : पूछताछ से खुलेंगे 26/11 के रहस्य, कोर्ट ने तहव्वुर राणा की रिमांड को दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कसा तंज, कहा- “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का…”
New Delhi : राज्यसभा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भारत में अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक की एंट्री और अमेरिका की तरफ से भारतीय सामान पर लगाए गए टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। चड्ढा ने स्टारलिंक को मंजूरी देने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और इसके संभावित दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की है। यह चर्चा उस समय हुई जब भारत सरकार स्टारलिंक को देश में ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए लाइसेंस देने की तैयारी कर रही है।

सरकार ने गूगल टैक्स किया माफ

राघव चड्ढा ने अपने सवालों को बेहद जोरदार तरीके से संसद में रखते हुए कहा कि भारत ने हमेशा अमेरिका के प्रति अपनी दोस्ती और वफादारी दिखाई है। हाल ही में वित्त मंत्री द्वारा फाइनेंस एक्ट में संशोधन कर गूगल टैक्स यानी और इक्विलाइजेशन लेवी को हटाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इससे अमेरिकी कंपनियों जैसे मेटा, अमेजन और गूगल को फायदा मिला, लेकिन भारत को लगभग 3000 करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ। लेकिन इसके बावजूद, ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामानों पर 26 फीसदी का टैरिफ लगा दिया, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। चड्ढा ने इसे भारत के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि इससे हमारी जीडीपी पर 50 से 100 बेसिस पॉइंट्स का असर पड़ सकता है।

भारत-अमेरिका के रिश्तों पर कसा तंज

राघव चड्ढा ने कहा, “हमने अमेरिका का दिल जीतने के लिए सब कुछ किया। लेकिन बदले में अमेरिका ने 26 फीसदी टैरिफ लगाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका दिया। उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा, “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का।”

स्टारलिंक को “बर्गेनिंग चिप” की तरह करें इस्तेमाल

राघव चड्ढा ने सुझाव दिया कि भारत सरकार को एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को दी जाने वाली मंजूरी रोकनी चाहिए और उसका इस्तेमाल अमेरिका से फिर से टैरिफ को लेकर बातचीत में “बर्गेनिंग चिप” के तौर पर करना चाहिए।

ड्रग तस्करों के पास से मिला था स्टारलिंक

अपने भाषण के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने स्टारलिंक को लेकर कुछ चिंताजनक घटनाओं का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के दौरान एलन मस्क ने खुद सोशल मीडिया पर कहा था कि “स्टारलिंक यूक्रेनियन आर्मी की रीढ़ है, अगर मैं इसे बंद कर दूं तो पूरी फ्रंटलाइन धराशायी हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि भारत को भी इससे सतर्क रहना चाहिए क्योंकि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा सर्वोपरि है।

उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि कुछ महीने पहले अंडमान में 6000 किलो सिंथेटिक ड्रग्स की जब्ती के दौरान यह पाया गया कि म्यांमार के ड्रग तस्करों ने नेविगेशन के लिए स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल किया था।
वहीं, जब भारत सरकार ने इस बारे में डेटा और डिवाइस की जानकारी स्टारलिंक से मांगी, तो कंपनी ने डेटा प्राइवेसी लॉ का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार कर दिया।

कैसे निपटेगी भारत सरकार

राघव चड्ढा ने पूछा, “जब एक विदेशी कंपनी भारत के कानून और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं करती, तो ऐसे में सरकार क्या योजना बना रही है?” उन्होंने सरकार से दो प्रमुख सवाल पूछे – पहला, सरकार स्टारलिंक जैसी कंपनियों से आने वाले प्रतिरोध से कैसे निपटेगी? और दूसरा, सरकार सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के संभावित दुरुपयोग से कैसे निपटेगी?

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वे हर उस मुद्दे को सदन में उठाते रहेंगे, जो भारतीय हितों और भारत की आर्थिक संप्रभुता को प्रभावित करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका सवाल किसी कंपनी के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और डेटा नीति की मजबूती के लिए है।

यह भी पढ़ें : कोलकाता में KKR की वापसी या SRH की बादशाहत? जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशे के खिलाफ जंग में युवाओं से सहयोग देने का आह्वान किया
Ludhiana : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से नशे का नामो-निशान मिटाने के लिए प्रांत के युवाओं से नशों के खिलाफ निर्णायक जंग में सहयोग करने का आह्वान किया

आज यहां नशे के खिलाफ मार्च को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अगर इस बुराई का खात्मा नहीं किया गया तो यह एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी जिससे प्रांत और उसकी आने वाली पीढ़ियों को बहुत नुकसान होगा। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से नशों से दूर रहने की अपील की क्योंकि यह बुराई उनके और उनके परिवार के जीवन को तबाह कर देगी।

पिछली सरकारों ने प्रांत में नशों के व्यापारियों को संरक्षण दिया

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों ने प्रांत में नशों के व्यापारियों को संरक्षण दिया था और उनके बड़े नेता भी इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी तरीके से पैसा कमाने के लिए इन लालची नेताओं ने प्रांत में नशों के व्यापार को प्रोत्साहित किया जिससे हमारी पीढ़ियां बर्बाद हो गई। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ईश्वर और राज्य के लोग इन राजनीतिक नेताओं को इस बड़े पाप के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी।”

पंजाब सरकार ने पिछले 30 दिनों में नशों के खिलाफ उदाहरणीय काम किया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत सरकार ने पिछले 30 दिनों में नशों के खिलाफ उदाहरणीय काम किया है और नशा तस्करों द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े महल भी ढहाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां नशा तस्करों को पकड़कर नशे की सप्लाई लाइन तोड़ रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके प्रशंसनीय भूमिका निभा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा कि इस घृणित अपराध में शामिल लोगों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित करने के लिए नशा तस्करों की संपत्ति जब्त/ढहाई जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के प्रति कोई समझौता न करने की नीति अपनाई हुई है और इस समस्या के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया गया है। युवाओं के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर आपका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य नशे की चपेट में है तो इसे समय पर रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करना चाहिए।”

केजरीवाल की युवाओं से अपील

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में नशों के प्रसार को रोकना और हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव और क्षेत्र की जिम्मेदारी लें और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 पर संपर्क करके नशे की समस्या को रोकने और अपने क्षेत्र में नशा तस्करों की किसी भी गतिविधि की जानकारी दें। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से कहा कि वे प्रण लें कि वे नशा नहीं करेंगे, वे किसी को भी नशा बेचने की इजाजत नहीं देंगे और नशों के खिलाफ अभियान का समर्थन करेंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा पीड़ितों के उपचार के लिए सरकार ओ.पी.डी. स्तर पर नशा मुक्ति सेवाओं के लिए ‘ओट क्लीनिक’ चला रही है। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राज्य में पुनर्वास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रांत के हर गांव में खेल के मैदान और जिम खोले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : TDP के तीनों संशोधन मंजूर, वक्फ संशोधन बिल को समर्थन देगी चंद्रबाबू नायडू की पार्टी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप