आप उम्मीदवार सूची Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भाजपा ईडी और ध्रुवीकरण के सहारे है : जयराम रमेश
Rajasthan: राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयपुर पहुंचे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। रमेश ने कहा कि पीएम मोदी राजस्थान मॉडल से घबराए हुए हैं। भाजपा मुद्दाविहीन हो गई है। कांग्रेस पार्टी अपने कामों के सहारे है। जबकि, भाजपा ईडी और ध्रुवीकरण के सहारे है। कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा गुजरात मॉडल की बात करते हैं। किंतु, हम कह सकते हैं कि पिछले 5 वर्षों में राजस्थान मॉडल भी आया है।

पीएम मोदी घबराए हुए हैं

जयराम रमेश ने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना एक क्रांतिकारी योजना है। भाजपा पर हमला करते हुए रमेश ने कहा कि ध्रुवीकरण की राजनीति काम नहीं करेगी। कर्नाटक में जनता ऐसी राजनीति को नकार चुकी है। पिछले 5 वर्षों में राजस्थान मॉडल बना है। इसी से पीएम घबराए हुए हैं। इसी कारण से बार-बार ईडी और सीबीआई का उपयोग होता है।

पीएम मोदी के प्रचार में थकावट दिखाई देती है

कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि पीएम मोदी के प्रचार में थकावट दिखाई देती है। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। इसीलिए, राजस्थान सरकार पर तुष्टिकरण के आरोप लगा रहे हैं। ये सब आरोप बेबुनियाद हैं। महिलाओं पर अत्याचार में मध्यप्रदेश नंबर वन पर है। भाजपा राजस्थान को लेकर गलत प्रचार करती है। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला था।

पीएम मोदी लगा रहे हैं बेबुनियाद आरोप

वैसा ही असर मौजूदा चुनावी राज्यों मे दिख रहा है। कांग्रेस अपने कार्य पर और आगे के वादों पर वोट मांग रही है। भाजपा का पहला हथियार ईडी, सीबीआई है और दूसरा हथियार ध्रुवीकरण है। पीएम मोदी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उदयपुर में 4 घंटे में मगरमच्छ पकड़ा गया। जो कि भाजपा का कार्यकर्ता निकला। लोग अब इन बातों में नहीं आएंगे। लोग सब समझ गए हैं।

राहुल गांधी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं

कांग्रेस नेता जयराम ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद वो यहां जुट जाएंगे। 15 तारीख के बाद राहुल गांधी राजस्थान और तेलंगाना में लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें – Kolkata News: विश्वभारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति को Calcutta HC से राहत