आदित्य एल-1 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

चांद पर फतह के बाद अब सूरज की बारी, ISRO ने शुरू की तैयारी
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया। चांद के बाद सूरज को समझने के लिए मिशन की तैयारी के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो कई और बड़े मिशन को पूरे करने की तैयारी में जुट गया है।

अगला मिशन आदित्य एल-1

बता दें कि अब चांद पर फतह के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सूरज पर मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 जिसमें सूरज की स्टडी की जाएगी। इस मिशन के जरिए सूर्य की गतिविधियों को समझने में ज्यादा आसानी रहेगी। सूर्य का अध्ययन करने वाला ये पहला भारतीय मिशन होगा। सूरज के बाद शुक्र ग्रह पर भी मिशन भेजा जाएगा। मिशन आदित्य एल-1 सितंबर 2023 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

शुक्र ग्रह पर भी मिशन भेजने की तैयारी

इसरो का मिशन शुक्रयान-1 शुक्र ग्रह की जानकारी जुटाने के लिए भेजा जाएगा। यह यान शुक्र ग्रह के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए यह पता करेगा कि सबसे गर्म ग्रह की सतह के नीचे क्या है? जानकारी के मुताबिक इसरो के वैज्ञानिकों ने शुक्र ग्रह के मिशन की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। लागत की तैयारी हो चुकी है। सरकार और वैज्ञानिक इस प्रोजेक्ट को लेकर सहमत हैं। बस अब तैयारी है सही उपकरणों के साथ सैटेलाइट को बनाकर उसे शुक्र ग्रह की तरफ लॉन्च करने की।

पीएम मोदी ने किया ऐलान

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों, देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पल भारतीय इतिहास में गौरव करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय स्पेस सेक्टर में आज का दिन नया इतिहास रचा दिया। ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। यह क्षण अभूतपूर्व है। पीएम मोदी ने कहा जल्दी सूर्य की विस्तृत अध्ययन के लिए इसरो आदित्य एल 1 मिशन शुरू करने करने वाला है और इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्यों में से एक है।

ये भी पढ़ें: ‘सीना गर्व से चौड़ा हो रहा..’, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर सीएम केजरीवाल ने दी बधाई