आतंकवादी हमला Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोका तो…’ भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान, NSC की बैठक के बाद दी गीदड़ भभकी
Pahalgam Attack : मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसको लेकर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को रोकने और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को घटाने समेत कई बड़े फैसले लिए हैं। जिस वजह से पाकिस्तान खिसिया गया है।

इसी क्रम में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने आज एक अहम सुरक्षा बैठक बुलाई है। ये बैठक इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई। इस हाईलेवल मीटिंग में पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, महत्वपूर्ण मंत्री, शीर्ष सिविल और सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

पाकिस्तान ने पानी रोकने पर दी गीदड़ भभकी

शहबाज सरकार के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया ने कहा, अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या उसकी दिशा बदलने की कोशिश की, तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत की स्वामित्व और संचालन वाली सभी एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

वहीं पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (NSC) ने आरोप लगाया कि भारत में मुसलमानों सहित अल्पसंख्यकों का दमन बढ़ा है। साथ ही वक्फ कानून के जरिए मुस्लिम समुदाय को हाशिए पर धकेलने का आरोप भी लगाया। एनएससी ने आरोप लगाया कि भारत इस तरह की दुखद घटनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान ने भारत द्वारा लिए गए ऐक्शन को बताया अन्यायपूर्ण

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की मौत पर चिंता जताई गई। हालांकि, पाकिस्तान ने भारत द्वारा 23 अप्रैल को उठाए गए प्रतिरोधात्मक कदमों को “एकतरफा, अन्यायपूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित, गैर-जिम्मेदाराना और कानूनी आधारहीन” करार दिया।

कशमीर, भारत और पाकिस्तान के बीच “अनसुलझा अंतरराष्ट्रीय विवाद” है- NSC

NSC ने अपने बयान में एक बार फिर कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक “अनसुलझा अंतरराष्ट्रीय विवाद” बताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों में भी इस मुद्दे की मान्यता दी गई है। साथ ही, पाकिस्तान ने यह दोहराया कि वह कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करता रहेगा।

यह बयान उस समय आया है जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर सख्त रुख अपनाते हुए आतंकियों को कड़ा जवाब देने की बात कही है।

पाकिस्तान की एनएससी की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

सिंधु जल संधि को रोकने के भारत के फैसले को पाकिस्तान ने खारिज किया। NSC ने कहा कि यह संधि विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसे एकतरफा सस्पेंड नहीं किया जा सकता।

पाकिस्तान ने कहा कि अगर भारत ने पानी रोकने या दिशा मोड़ने की कोशिश की तो इसे युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा और पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने कहा कि हम भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित कर सकते हैं, जिसमें शिमला समझौता भी शामिल है।

पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है, केवल वैध अनुमति लेकर आए लोग 30 अप्रैल तक वापस लौट सकते हैं।

SAARC वीजा योजना के तहत सभी भारतीय नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। केवल सिख तीर्थयात्रियों को छूट रहेगी। बाकी भारतीयों को 48 घंटे में पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश।

इस्लामाबाद में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछनीय व्यक्ति’ घोषित कर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिय गया है। साथ ही पाकिस्तान में स्थित हाई कमीशन का स्टाफ घटाकर 30 किया गया है।

भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस तत्काल प्रभाव से बंद।

भारत के साथ सभी तरह का व्यापार, चाहे किसी तीसरे देश के रास्ते हो, तत्काल निलंबित।

यह भी पढ़ें : फ्राइड राइस में ज्यादा नमक होने की वजह से बची 11 जिंदगियां, परिवार ने पहलगाम हमले की सुनाई आपबीती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस ने पाक-ISI से संबंधित गुर्गे को गिरफ्तार कर आतंकवादी हमले को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड बरामद
Chandigarh/Amritsar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंसी से संबंधित एक गुर्गे को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार करके प्रदेश में संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए मुलजिम की पहचान जयवीर त्यागी उर्फ जावेद निवासी गांव बरौली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है। वह वर्तमान समय में लुधियाना में रह रहा था।

सीआई अमृतसर को मिली थी खुफिया सूचना

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को विदेश आधारित व्यक्ति सहिलाम, जो पाक-आईएसआई एजेंसी के लिए काम करता है, और उसके चचेरे भाई जयवीर त्यागी द्वारा प्रदेश की शांति को भंग करने के लिए विभिन्न शहरों में आतंकवादी हमलों के जरिए सरकारी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रचने के बारे में खुफिया सूचना मिली थी।

आरोपी को हैंड ग्रेनेड सहित किया गया गिरफ्तार

सूचना से यह भी खुलासा हुआ कि जयवीर त्यागी ने अमृतसर के क्षेत्र से हैंड ग्रेनेड की खेप भी प्राप्त की है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए वह अमृतसर के तारां वाला पुल के पास अपने अन्य साथियों की प्रतिक्षा कर रहा था। उनके अनुसार, इस पुख्ता सूचना पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने एक खुफिया कार्रवाई के तहत आरोपी जयवीर त्यागी को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि अन्य जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जयवीर पिछले 14-15 वर्षों से लुधियाना में रह रहा था और एनक्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए सहिलाम के संपर्क में था। जांच से यह खुलासा भी हुआ है कि सहिलाम के निर्देशों पर ही आरोपी जयवीर ने ग्रेनेड प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए अन्य जांच जारी है।

पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया केस

इस संबंध में, आर्म्स एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराएं 3, 4 और 5, और बीएनएस की धारा 61(2) और 111 के तहत अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों को लगी रॉकेट की रफ्तार, शादी के बजट का हुआ बंटाधार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Jammu-Kashmir: CISF जवानों की बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में एक भारतीय जवान भी शहीद हुए हैं, वहीं 9 जवान घायल बताए गए हैं।

जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF ) की बस पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान शहीद हो गया। CISF अधिकारी ने बताया बस में 15 जवान सबार थे और वे ड्यूटी पर जा रहे थे। इस पूरी कार्रवाई में कुल पांच जवान घायल हुए थे, जिसमें से CISF के एक ASI शहीद हो गए। शहीद होने वाले जवान का नाम एस पटेल बताया गया है। 55 साल के यह जवान सतना (मध्य प्रदेश) के रहने वाले है।

Jammu & Kashmir | One security force jawan martyred and 4 jawans injured in the encounter in Sunjwan area of Jammu.

Visuals of security forces' deployment deferred by unspecified time pic.twitter.com/JEffOONN11
— ANI (@ANI) April 22, 2022

मुठभेड़ में एक जवान शहीद

समाचार एजेंसी के अनुसार मुठभेड़ जम्मू के सुंजवान इलाके में हो रही है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि घेराबंदी कर इलाका खाली करा दिया है। मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों को भेजा गया है और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है।

#UPDATE | 1 security force jawan martyred and 4 jawans injured in the encounter. We had cordoned off the area in the night. Encounter still underway (in Sunjwan area of Jammu). Terrorists seem to have hidden in a house: Mukesh Singh, ADGP Jammu Zone pic.twitter.com/sHN7isoyDL
— ANI (@ANI) April 22, 2022

दो दिन बाद ही पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर का दौरा

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पाली गांव में एक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर से पांच संदिग्ध पकड़े हैं। पूछताछ के बाद इनमें से दो लोगों को जम्मू भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार तड़के सीमा से सटे गांवों में दबिश देकर बैग व दस्तावेजों के साथ संदिग्धों को पकड़ा।