अर्थव्यवस्था Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भारत से पंगा लेना पड़ा भारी- पाकिस्तान के शेयर बाजार में आई गिरावट, भारत का सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत तक उछला
Pakistan Stock Market : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जबकि भारत का शेयर बाजार बढ़त पर रहा। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स में 23 अप्रैल से 5 मई के बीच लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि भारत का सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत तक चढ़ा। इस घटनाक्रम से साफ है कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का प्रभाव सीधे उनके आर्थिक बाजारों पर पड़ रहा है और निवेशकों का भरोसा किस दिशा में है।

पाकिस्तान शेयर बाजार में गिरावट

22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद से, पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 इंडेक्स 23 अप्रैल से 5 मई के बीच 3.7 प्रतिशत तक गिर चुका है। विशेष रूप से 30 अप्रैल को, पाकिस्तान शेयर बाजार की हालत और भी खराब हो गई, जब एक ही दिन में 3,545 अंकों की गिरावट आई, और यह 111,326.57 पर बंद हुआ। प्रमुख कंपनियों जैसे LUCK, ENGROH, UBL, PPL, और FFC के स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे KSE-100 इंडेक्स 1,100 अंक नीचे चला गया।

हालांकि 2 मई को बाजार में 2.5 प्रतिशत की रिकवरी देखने को मिली, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुधार अस्थायी है और जब तक तनाव कम नहीं होगा, तब तक स्थायी सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

भारत के शेयर बाजार में उछाल

इसके विपरीत, भारत का BSE सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत तक चढ़ा है, जबकि भू-राजनीतिक तनाव जारी रहने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दिखाई दी। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी का कहना है कि 2001 में संसद पर हमले के अलावा, पाकिस्तान के साथ तनाव के समय भारतीय बाजार में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट नहीं आई। उनका मानना है कि यदि स्थिति और बिगड़ती है, तो निफ्टी 50 में 5 से 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट की संभावना कम है।

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर वैश्विक चेतावनी

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी दी है कि भारत के साथ बढ़ते तनाव का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर हो सकता है। मूडीज का कहना है कि यदि तनाव लंबा खिंचता है, तो पाकिस्तान को विदेशी सहायता प्राप्त करने में मुश्किल हो सकती है, जिससे उसके विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप