Tata समूह तेजी से हर क्षेत्र में निवेश कर रहा है। मिली जानकारी के हिसाब से टाटा समूह भारत में ऐपल आईफोन (Apple iPhone) बनाने लिए ताइवान की एक कंपनी के संपर्क में है। यह दोनों कंपनियों का जॉइंट वेंचर होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा भारत में आईफोन को असेंबल करने के लिए ऐपल की ताइवानी सहयोगी कंपनी विस्ट्रॉ के साथ बातचीत कर रहा है।
प्रौद्योगिकी निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक ताकत बनने की दिशा में टाटा का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। इससे कंपनी को नए-नए उत्पादों का विकास करने, सप्लाई चेन को मेंटेन करने और प्रोडक्ट्स की असेंबलिंग के क्षेत्र में वैश्विक ताकत बनने में मदद मिलेगी।
आईफोन में भी टाटा ने मारी एंट्री
खबरें तो ये भी हैं कि अगर समझौता सफल होता है, तो टाटा आईफोन बनाने वाला पहली भारतीय कंपनी बन सकती है। विस्ट्रॉ और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप जैसी दिग्गज ताइवानी विनिर्माण कंपनियों द्वारा आईफोन के असेंबलिंगकी संभावनाएं भारत और चीन, दोनों देशों में तलाश की जा रही है।
इस महीने की शुरुआत में उद्योग विश्लेषक मिंग-ची कू ने दावा किया कि ऐपल सीरीज के अगले आईफोन 15 का निर्माण अगले साल भारत और चीन में एक ही समय पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में iPhone 14 उत्पादन इसी साल शुरू होने की उम्मीद की जा रही है, हालांकि इस मामले में भारत अभी भी चीन से लगभग छह सप्ताह पीछे है।
हालांकि हाल के दिनों में काफी सुधार हुआ है। इसलिए यह उम्मीद करना वाजिब है कि भारत और चीन अगले साल एक ही समय में नए आईफोन 15 का उत्पादन कर सकेंगे।
Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…
PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…
Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…
Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…
Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…
CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…
This website uses cookies.