Advertisement
टेक

Shivratri Vrat Recipes: शिवरात्रि के व्रत में बनाएं मखाने की ये डिश, जानें विधि

Share
Advertisement

Shivratri Vrat Recipes: महाशिवरात्रि के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। जिसकी तैयारियां अभी से शुरु हो गईं हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

Advertisement

लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत भी रखते हैं। व्रत के दिन फलाहार खाया जाता है। कई लोग व्रत के समय काफी कमजोरी महसूस करते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप व्रत में पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। इस डिश का नाम है मखाने के लड्डू।

आज हम आपको मखाने के लड्डू बनाना सिखाएंगे। इसे आप शिवरात्रि से पहले भी बनाकर रख सकती हैं। ये कई दिनों तक खराब नहीं होते। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। आइए आपको सरल तरीके से मखाने के लड्डू बनाना सिखाते हैं।

मखाने के लड्डू बनाने की जरूरी सामग्री


सौ ग्राम मखाना
50 ग्राम काजू
50 ग्राम बादाम
एक गरी का गोला या सूखा नारियल
चार चम्मच देसी घी
पिस्ता दो चम्मच बारीक कटे हुए
किशमिश बारीक कटा हुआ
सफेद तिल दो चम्मच
गुड़ दो सौ ग्राम
पानी आधा कप
इलायची पाउडर

विधि

मखाने से लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से भून लें। इसके लिए कड़ाही में देशी घी डाल कर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मखाना डालकर इसे अच्छे से भून लें। मखाने भूनने के बाद इसे थोड़ी देर रख दें, जिससे ये कुरकुरे हो जाएं। अब इसे मिक्सी में डाल कर पीस लें।

इसके बाद कड़ाही को एक बार फिर से गर्म करें और इसमें ड्रई फ्रूट डालकर इसे रोस्ट करें। इस सभी को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें। इनको भी मिक्सी के जार में अच्छे से पीस लें। अब पीसे हुए मखाने और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर एक साथ रख लें। इसके बाद इसमें बिना पिसे रोस्ट मेवे, तिल और इलाइची पाउडर को अच्छे से मिला लें। अब एक बार फिर से गैस पर कड़ाई रखकर इसमें गुड़ डालें। गुड़ में अब पानी डालकर इसे पिघलाएं।

इसे तब तक उबालें जब तक चाशनी ना बन जाएं। अब एक तार की चाशनी बन जाने पर इसमें मखाने का सारा मिश्रण डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं। ठंडा होने के बाद आप इसके लड्डू बना सकती हैं। इसे आप दो हफ्ते तक स्टोर करके रख सकते हैं।

Recent Posts

Advertisement

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

This website uses cookies.