Advertisement

अब WhatsApp Call भी कर सकते है रिकॉर्ड, भारत में लॉन्च हुआ कम कीमत में ये बेहतरीन Android स्मार्टफोन

Itel A23s
Share
Advertisement

Tech News: सभी स्मार्टफोन में हम देखते है कि WhatsApp Call रिकॉर्ड नही हो पाती है। इस वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।  तो अब आपके लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। अफोर्डेबल स्मार्टफोन Itel A23s को लॉन्च कर दिया गया है। ये एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। Itel A23s Android Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कंपनी ने Unisoc प्रोसेसर का यूज किया है।

Advertisement

अब WhatsApp Call भी कर सकते है रिकॉर्ड

ये अफोर्डेबल स्मार्टफोन 3020mAh बैटरी के साथ आता है। Itel A23s को भारत में 5,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को Sky Cyan, Sky Black और Ocean Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

भारत में लॉन्च हुआ कम कीमत में ये बेहतरीन Android स्मार्टफोन

Itel A23s को खरीदने पर कंपनी ऑफर भी दे रही है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर कर रही है। हालांकि इस ऑफर का फायदा वो खरीदने के 100 दिन अंदर ही ले सकते हैं। Itel A23s में 5-इंच की FWVGA स्क्रीन दी गई है। इसका पिक्सल रेज्योलूशन 480×854 है। इस स्मार्टफोन में क्वाड कोर Unisoc प्रोसेसर 2GB रैम के साथ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *