Advertisement

Holi 2023: होलिका दहन के दिन करें ये टोटके

Share
Advertisement

साल भर के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर होली का त्यौहार आ गया है। इस वर्ष होली 8 मार्च को है। होली इसलिए भी महत्वपूर्ण त्यौहार है क्योंकि इसमें होलिका दहन होता है। इस दहन को हिंदू धर्म में बुराई में सबसे बड़ा हवन पाना गया है। इस हवन में न लोग केवल अपने अंदर की बुराई का दहन करते हैं बल्कि जीवन में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी प्रयास करते है।

Advertisement

जानें कुछ आसान से टोटके

होलिका की राख

होलिका की राख का घर लाएं और हर कोने में इसके अंश को रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

होलिका की परिक्रमा

होलिका दहन के वक्त अगर आप 3 बार होलिका की परिक्रमा करते हैं, तो जीवन की सारी समस्याएं कम हो जाती हैं। महिलाओं को होलिका दहन से पूर्व ही यह परिक्रमा कर लेनी चाहिए।

होलिका दहन के वक्त उपाय

होलिका दहन के दिन आपको 7 लौंग और 5 बताशों को सिर से 7 बार उतार कर अग्नि में फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में आ रही सारी मुसीबतें कम हो जाती हैं।

मरीजों के लिए उपाय

अगर होलिका दहन की राख को आप किसी मरीज के माथे पर लगाते हैं, रोग का असर कम होने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *