यूजर्स के एक्सीपरिएंस को और भी शानदार करने के लिए गूगल(Gmail Update) अपने ऐप में एक शानदार फीचर लेकर के आया है। इस फीचर के जरिए यूजर की सुविधा में और भी इजाफा मिलने वाला है। दरअसल कंपनी ने G-Mail में कुछ शानदार बदलाव पेश किए हैं। जिनकी मदद से यूजर्स का एक्सपीरिएंस दो गुना हो जाने वाला है।
अब तक लोगों को ऐप में कई समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसमें मुख्य समस्या लोगों को ट्रांसलेशन की थी। यानी किसी भाषा को आसानी से ट्रांसलेट करने वाला फीचर इस ऐप में अब तक नहीं दिया गया था। लेकिन इस समस्या का हल लेकर गूगल कंपनी सामने आई है। ऐप में ट्रांसलेशन फीचर को पेश किया गया है। जिसके कारण आप किसी भी लैंग्वेज में भाषा को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करते हुए आसानी से पढ़ सकते है।
कंपनी ने दोनो डीवाइज के यूजर का खयाल रखते हुए इस शानदार फीचर को ऐप के साथ जोड़ा है। आपको बता दें कि एंड्रायड यूजर्स के साथ-साथ ios यूजर भी इस शानदार फीचर का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं गूगल की ओर से इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि यूजर्स ऐप में इस फीचर की मदद से 100 से अधिक भाषा को ट्रांसलेट करते हुए पढ़ सकते है।
अब तक इस फीचर को वेब यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन अब कंपनी ने इसे एंड्रायड और आईओएस यूजर के लिए भी पेश कर दिया है। कई बार ऐसा होता है कि आपकी पंसदीदा भाषा ना होने के कारण आपको भेजा गया ईमेल समझने में पको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा कंपनी ने इसी समस्या को दूर करते हुए ऐप में इस फीचर को जोड़ा है।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की सरकार के एजेंडे में…
PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. जहां…
Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…
Chia Seeds for Skin: आज कल लोग हेल्थ के साथ ही चेहरे की खूबसरती का…
Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…
This website uses cookies.