Advertisement
टेक

यूजर्स ने दी Mark Zuckerberg को खुशी, Facebook को मिली नई ‘उम्मीद’

Share
Advertisement

Tech Desk: आर्थिक तंगी व् धड़ाधड़ छंटनी के बीच Meta को मिली एक नयी उम्मीद। लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे फेसबुक (Facebook) को इस खबर ने बड़ी राहत दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के यूजर्स की संख्या में बढ़त हुई है। दिसंबर, 2022 तक दुनिया की एक चौथाई आबादी फेसबुक को यूज कर रही है। कुछ दिन पहले तक कंपनी घाटे से जूझ रही थी यहां तक की AD भी मिलना कम हो गए थे। लगातार लागत में बढ़ोतरी हो रही थी। इसी से कंपनी को बहार लाने के लिए Meta ने 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी भी की थी। ऐसे में यूजर्स बढ़ने से कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) खुश हो गए हैं।

Advertisement

दुनिया की एक चौथाई आबादी है Facebook User

कंपनी का लागत बढ़ने और एड में कमी की वजह से आर्थिक तंगी का दौर चल रहा था। कंपनी के शेयर्स में भी गिरावट देखने को मिल रहा था। हालांकि कंपनी ने इससे बाहर निकलने के लिए अपना पूरा फोकस लागत कम करने में लगाया। इसी का परिणाम रहा कि वर्तमान में फेसबुक के करीब दो अरब यूजर्स हैं। पिछले साल कंपनी को पहली बार नुकसान हुआ था।

मार्क जुकरबर्ग की बल्ले-बल्ले

मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कुछ दिन पहले ही साल 2023 को ‘ईयर ऑफ एफिशिएंसी’ घोषित कर दिया था। इसके कुछ ही घंटों में कंपनी के शेयर्स ऊंचाई पर पहुंच गए और 15 प्रतिशत का उछाल देखा गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि उनका ध्यान ज्यादा तक ज्यादा कटौती पर है। उन्होंने कहा था कि अभी कंपनी में अलग माहौल चल रहा है।

इस रिपोर्ट ने दी खुशी

हाल ही में WhatsApp और Instagram का मालिकाना हक रखने वाली मेटा ने वर्कफोर्स कम किया। मार्क ने बताया था कि कंपनी को 4.6 अरब डॉलर यानी करीब 37,635 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था और कंपनी का मुनाफा घटकर आधा हो गया था। दिसंबर 2022 तक तीन महीनों की कमाई 32.2 डॉलर यानी 2,63,545 करोड़ रुपए थी, जो उससे पिछले साल की तुलना में चार प्रतिशत कम थी। पिछले साल पहली बार फेसबुक पर डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या कम हुई थी लेकिन दिसंबर 2022 में उसके डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: बाजार में धूम मचाने आ गया Moto का ये फोन, जानें फीचर्स

Recent Posts

Advertisement

LSG vs RR: केएल राहुल और हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…

April 27, 2024

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

This website uses cookies.