इस समय शादियों(Design Wedding Card At Home) का सीजन जारी है। लोगों द्वारा जमकर इंवाइट्स भेजे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपके भी घर पर शादी है, तो यह जानकारी आपके काफी काम आने वाली है। आपने देखा होगा कि आजकल शादी के कई इंवाट्स घर बैठे व्हाट्सऐप के जरिए मिल जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि आप भी इन कार्ड्स को अपने घर पर बैठ कर ही बना सकते हैं। कैसे? आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने आए हैं।
आप भी अपने किसी करीबी के कार्ड को खुद घर बैठे डिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने किसी भी डिवाइस चाहे मोबाइल हो या फिर लैपटॉप पर Canva App को ओपन कर लेना है। ध्यान रहे लैपटॉप पर आप इसका डेस्कटॉप वर्जन को ओपन कर सकते हैं। यह ऐप आपको फ्री में क्रिएटिव कार्ड बनाने में मदद करने वाला है।
अपने मोबाइल फोन में इस ऐप को ओपन कर लेने के बाद आपको Wedding Invitation लिखकर सर्च करना है। इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर काफी सुंदर वेडिंग कार्ड्स दिखाई देना शुरु हो जाएंगे। जिनका चयन कर आप आसानी से उस डिजाइन के साथ अपने कार्ड को तैयार कर सकते हैं।
बता दें कि जो ऑप्शन्स फ्री होंगे आपको उन्ही को सिलेक्ट करना होगा। चाहे तो आप इसकी सब्सक्रिप्शन लेकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यदि बार-बार आवश्यकता नहीं तो ऐसा करना जरुरी नहीं होने वाला है। आप फ्री टेंपलेट्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक बार कोई टेंपलेट आपको पसंद आजाए उसके बाद आपको उस सैंपल पर बस क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको नाम, डेट ऑफ वेडिंग और वेडिंग एड्रैस बदलना है. फ्री सैंपल में ये सभी चीजें आपको एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसको एडिट करने के बाद आप आसानी से इस कार्ड को अपने फोन या फिर डेस्कटॉप पर सेव कर सकते हैं। सेव करने के बाद अपने करीबियों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/tech/krutrim-ai-launching-soon-by-ola-ai-model-news-in-hindi/
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…
CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…
CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…
PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…
Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…
Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…
This website uses cookies.