Advertisement
टेक

डिवाइस की स्टोरेज फुल होने पर भी ऐप इंस्टॉल कर पाएंगे एंड्रॉएड यूजर्स

Share
Advertisement

टेक कंपनी गूगल ने एंड्रॉएड डिवाइस यूजर्स के लिए ‘ऑटो-आर्काइव फीचर’ रोल करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स डिवाइस का स्टोरेज फुल होने पर भी ऐप इंस्टॉल कर पाएंगे। ऑटो-ऑर्काइव फीचर उन ऐप्स के स्टोरेज को लगभग 60% कम कर देता है, जिन्हें यूजर अक्सर यूज नहीं करते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ये फीचर डिवाइस के डेटा को डिलीट किए बिना ऐप के साइज को कम कर देता है। जिन ऐप्स के साइज को ऑटो-आर्काइव कम करता है वो डिवाइस पर क्लाउड आइकन के साथ दिखाई देते हैं।

Advertisement

ऑटो-ऑर्काइव के जरिए एंड्रॉएड डिवाइस यूजर्स ऐप को पूरी तरह से अनइंस्टॉल किए बिना अपने डिवाइस में स्पेस खाली कर पाएंगे। यूजर के ऑटो-आर्काइव फीचर शुरू करने पर कम यूज किए जाने वाले ऐप्स आंशिक रूप से हट जाएंगे। हालांकि, ऐप का आइकन और यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। जब यूजर इन ऐप्स को यूज करना चाहेंगे तो, उन्हें फिर से डाउनलोड करने के लिए ऐप के आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद वह इस ऐप को वहीं से यूज कर पाएंगे जहां पर छोड़ा था।

गूगल प्ले स्टोर के प्रोडक्ट मैनेजर चांग लियू और लिडिया गेमंड ने कहा कि स्मार्टफोन यूजर्स को अपने डिवाइस में स्पेस खाली करने के लिए पूरे ऐप को डिलीज नहीं करना पड़ेगा। इसके बजाय वह ऑटो-आर्काइव फीचर की मदद से ऐप को सिंक कर सकते हैं। जब यूजर प्ले स्टोर से कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं और डिवाइस में स्टोरेज फुल होता है तो एक पॉप-अप विंडो दिखाई देती है। पॉप-अप विडों के जरिए पूछा जाएगा कि क्या आप ऑटो-आर्काइव का यूज करना चाहते हैं?

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.