Algorithm Prediction: अगर हॉलीवुड की साइंस की आधुनिक फिल्मों को आप देखना पसंद करते हैं, तो कई बार आपने देखा भी होगा कि इसमें अलग-अलग तरह के मैजिक दिखाए जाते हैं। जिनका हकीकत से दूर-दूर तक नाता नहीं होता है। Minority Report फिल्म भी ऐसी ही एक लोकप्रिय फिल्म रही है, जिसमें पुलिस को अपराध से पहले ही अपराधी का पता चल जाता था और वो उन्हें पकड़ लेती थी। वो बात अलग है कि फिल्म में ऐसा एक कैरेक्टर को Special Programming Effect के जरिए बनाया जाता है। आपको बता दें कि अब ऐसा हकीकत में भी सच हो सकेगा।
आप सभी ने Law of Attraction के बारे में सुना ही होगा सरल भाषा में कहें तो जो आप सोच सकते हो वो आप कर सकते हैं। इसी सोच को अमलीजामा पहनाते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के डेटा और सोशल साइंटिस्ट ने कड़ी मेहनत के जरिए एक Advance Analysis की तकनीक विकसित की है।
ये तकनीक Geographical location और पब्लिक डेटा के आधार पर एक खास इलाके का विश्लेषण करेगी। साथ ही इसी एल्गोरिदम के ज़रिये भविष्य में होने वाले अपराध की जानकारी पहले से ही पता कि जा सकेगी। एक तरह से ये भविष्वाणी करने का आधुनिक तरीका है। इस तकनीक के जरिए घटनाओं का विश्लेषण न सिर्फ शिकागो बल्कि अमेरिका के बाकी शहरों- अटलांटा, ऑस्टिन, डेट्रॉइट, लॉस एंजेल्स, फिलाडेल्फिया, पोर्टलैंड और सैन फ्रांसिस्को में भी किया गया था।
इस स्टडी के मुख्य कर्ताधर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में शिक्षक इशानु चट्टोपाध्याय के मुताबिक हमने शहरी वातावरण की Digital Copy बना ली है, इसमें जब पुरानी घटनाओं का डेटा फीड किया जाता है, तो ये अपने विश्लेषण से भविष्य की घटनाओं के बारे में बता देता है। शिकागो के ऐतिहासिक डेटा को फीड करने के बाद इसने हत्या, लूटपाट ,फिरौती जैसे मामलों की सही जानकारी दी है। इस तरह इस मॉडल अपराध की दुनियां में लगाम लगाने के लिए पत्थर का मील साबित हो सकता है।
रिपोर्ट- निशांत
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…
PM Modi in Vishnupur: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…
Stampede at the rally: प्रयागराज के फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त…
PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…
CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…
This website uses cookies.