Advertisement

Uttrakhand: विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 21 घंटे 36 मिनट तक चली सदन की कार्यवाही

Share
Advertisement

Dehradun: भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। चार दिनों तक चले सत्र में बजट पारित किया गया। साथ ही कई विधेयक भी सदन में पारित हुए। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने सत्र के संचालन के लिए सभी विधायकों और विधानसभा के अधिकारियों कर्मचारियों का आभार जताया।

Advertisement

गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित सत्र अनिश्तिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।चार दिवसीय बजट सत्र की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट तक चली| सत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 का 77 हजार 407 करोड़ रूपए का बजट पारित हुआ। साथ ही कई अहम विधेयक और अध्यादेश सदन में पारित किए गए।

सदन में पारित विधेयक

  • उत्तराखण्ड मत्स्य अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2022
  • उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916) (संशोधन) विधेयक, 2022
  • उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959) (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखण्ड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण विधेयक, 2022
  • उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901) (संशोधन) विधेयक, 2022
  • उत्तराखण्ड सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022
  • उत्तराखण्ड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन (संशोधन) विधेयक, 2023
  • यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी रुड़की (संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2023
  • सरकारी अनुदान अधिनियम, 1895 (उत्तराखण्ड संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तराखण्ड विनियोग विधेयक, 2023

सदन में पारित अध्यादेश

उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने सत्र की कार्यवाही के सफल संचालन के लिए सभी विधायकों और विधानसभा के अधिकारियों- कर्मचारियों का आभार जताया। स्पीकर ने कहा कि सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सत्र को लेकर संतोष जताया। हालांकि सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के कारण पैदा हालात को लेकर सीएम ने कहा कि इससे निश्चित रूप से माहौल थोड़ा असहज रहा।

वहीं विपक्ष ने सत्र के चार दिनों में स्थगित होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि जनता के सवालों से बचने के लिए सत्र जल्दी स्थगित कर दिया गया। लंबे अंतराल के बाद प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा का सत्र आयोजित किया गया। लेकिन छह दिनों का निर्धारित सत्र 4 दिनों में ही निबट गया। सरकार ने जहां सत्र में अपने विधायी कार्य निबटाए। तो वहीं सदन के अंदर- बाहर सरकार को घेरने में लगा विपक्ष, मर्यादा की रेखा को लांघता दिखा। सत्र के सियासी शोर के बीच मिलेट्स भोज और फूलदेई पर्व दिलो दिमाग को सुकून के कुछ पल देते नजर आए। विधानसभा सत्र से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में गहमागहमी और रौनक बनी रही। अब सत्र स्थगित हो गया है और इसके साथ ही गैरसैंण में फिर सन्नाटा पसर गया है।

ये भी पढ़ें: बागेश्वर में बंद मकान के अंदर मिले 3 सड़े-गले शव, खुदकुशी की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें