Advertisement

UP विधानसभा चुनाव: प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस- सलमान ख़ुर्शीद

Share
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश  में अक्सर ही कांग्रेस पार्टी के CM पद के चेहरे को लेकर सवाल उठते रहते हैं। 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर पार्टी नेता सलमान ख़ुर्शीद ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

सलमान ख़ुर्शीद ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव हम प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ेंगे। वो जमकर मेहनत कर रही हैं कि हम जीतें। बाद में वो CM पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर सकती हैं।”

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

इसके बाद उन्होंने आगे जोड़ा कि ‘गठबंधन मन से किया जाता है अगर कोई हमारी पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है।’

कांग्रेस के घोषणा पत्र के सवाल पर कहा, “हम आम लोगों से बातचीत कर रहे हैं। हम एक रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र आम आदमी की आवाज़ होगा। किसान, महिला-सुरक्षा का मुद्दा केंद्र में होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *