Shahrukh Khan Birthday: किंग खान के जन्मदिन पर मन्नत के आगे फैंस का बधाई देने के लिए उमड़ा हुजूम
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर(Shahrukh Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहें हैं। उनका बर्थडे फैंस के लिए तो जैसे एक त्योहार। हर साल की तरह उनके फैंस देर रात उनके बंगले ‘मन्नत’ के बाहर जमा हो गए और खूब प्यार लुटाने लगे। शाहरूख भी हमेशा की तरह अपने फैंस का प्यार देख बंगले की बालकनी से बाहर निकले और फैंस पर अपना प्यार लुटाया।
#WATCH मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम के साथ अपने 57वें जन्मदिन के अवसर पर मन्नत के बाहर जमा हुए फैन्स का अभिवादन किया। pic.twitter.com/d31oqS0JW8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
बॉलीवुड के किंग खान आज भी लाखो-करोड़ो की धड़कन हैं। बादशाह का स्टारडम आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इसलिए फैंस किंग खान की हर छोटी बड़ी बातों की जानकारी रखने में काफी दिलचस्पी रखते हैं। उनके सिग्नेचर पोज के लोग आज भी कायल हैं लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि किंग खान को ये सिग्नेचर पोज कहां से मिला आइए हम आपको बताते हैं।
ये पोज उनको बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने दिया था जब शाहरूख बाजीगर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसमें उन्हें सामने से चलकर आने के लिए कहा गया। सीन में उन्हें अपनी शर्ट खुली रखनी थी इसके बाद शाहरूख को बाहें फैलाने के ले कहा गया जैसा जैसा उन्हें निर्देश मिला उन्होनें वैसा ही किया और लोगों ने जब इस पोज को देखा तबसे लोग शाहरूख के कायल हो गए और देखते ही देखते किंग खान का ये सिग्नेचर पोज बन गया।
बात करें किंग खान के वर्कफ्रंट की तो वो अब सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म पठान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में 25 जनवरी 2023 को थियेटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म दुनकी कर रहे हैं। जबकि एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में वह साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।
शाहरूख अपने रोमांटिक अंदाज के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं उन्होनें कुछ होता है, कल हो ना हो, बाजीगर, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और वीर-जारा जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी गहरी छाप बना चुकें हैं जिससे लाखों करोड़ो फैंस उनके आज भी दीवाने हैं। साल 1992 में आई शाहरूख की फिल्म दीवाना ने उन्हें स्टार बना दिया जिसके बाद उन्होनें पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दीं।