Advertisement

Mamata Banerjee ने भाजपा पार्टी पर भगवाकरण का लगाया आरोप, टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी को लेकर जताई नाराजगी

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee ने भाजपा पार्टी पर भगवाकरण का लगाया आरोप, टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी को लेकर जताई नाराजगी

Share

Mamata Banerjee

Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (Mamata Banerjee) और तृणमुल कांग्रेस प्रमुख ममता बेनर्जी ने भाजपा पार्टी पर भगवाकरण का आरोप लगाया है। उन्होने भाजपा के फैसले को लेकर असहमति जताई है। जिसे देखते हुए सियासी गलियारों में हंगामे की गूंज सुनाई दे रही है।

Advertisement
प्रैक्टिस वाली जर्सी का रंग बदलने पर सियासत

दरअसल भाजपा पार्टी की ओर से क्रिकेट में प्रैक्टिस मैच में भारतिय खिलाड़ियों के जर्सी का रंग बदलने पर सियासत शुरु होती हुई नजर आ रही है। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रही है।

ममता बेनर्जी ने भाजपा पर लगाया भगवाकरण का आरोप

आपको बता दें की इस आरोप में ममता बेनर्जी का कहना है कि भाजपा पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रही है। हमें अपने भारतिय खिलाड़ियों पर गर्व है। और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह विश्व कप 2023 में विजेता होंगे लेकिन भाजपा पार्टी वहां भी भगवा रंग लेकर के आई और हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में अभ्यास करते हैं। मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग से रंग दिया गया है। यह अस्वीकार्य है।

मेट्रो स्टेशन का दिया था उदहारण

हाल ही में कुछ ही समय पहले भाजपा की ओर से मेट्रो स्टेशन को भगवा रंग किया गया था। जिसके बाद उन्होने उन्हीं स्टेशनो का उदहारण देते हुए कहा कि पहले खिलाड़ी नीले रंग की जर्सी पहना करते थे। लेकिन अब उनके प्रैक्टिस वाली जर्सी भागवा हो गई है।

हर चीज का नाम नमो रखा जा रहा है-सीएम ममता

एक रैली को संबोधित करने के दौरान ममता बेनर्जी ने कहा कि पहले सुना था मायावती ने अपनी मूर्तियां लगवाई थीं। लेकिन अब ये नॉर्मल हो गया है। अब हर चीज का नाम नमो (PM मोदी) के नाम पर रखा जा रहा है।

भाजपा सांसद ने किया पलटवार

वही ममता बेनर्जी के इस आरोप का पलटवार भाजपा सांसद द्वारा किया जा चुका है। भाजपा के सांसद दीलिप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि नीदरलैंड के खिलाड़ी भी भगवा जर्सी पहनते हैं, तो क्या नीदरलैंड हिंदू राष्ट्र बन गया? अगर किसी ने भगवा जर्सी पहनी है तो TMC के लोग क्या करेंगे? क्या वो स्टेडियम की गैलरी से नीचे कूदेंगे या गंगा नदी में छलांग लगा देंगे?

यह भी पढ़े: नेहा कक्कड़ ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब बोलती कर दी बंद, फाल्गुनी पाठक पर भी साधा निशाना

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *