Advertisement

Delhi Monsoon Update: दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) के लिए मौसम विभाग (weather department) ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। बता दें कि आईएमडी (IMD) ने बताया है कि आज भी दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसका वजह से दिल्ली में भारी बारिश से निचले इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम, वाहन दुर्घटना की संभावना और जलजमाव की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण जगह-जगह भारी नुकसान हो रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग (weather department) ने बताया है कि देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जोकि सामान्य तापमान से सात डिग्री कम था। इसके अलावा सफदरजंग वेधशाला (Safdarjung) में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहां भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था। शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता (relative humidity)100 प्रतिशत रही थी।

मध्यम बारिश का अनुमान

मालूम हो कि मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि शुक्रवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

बता दें कि आईएमडी (India Meteorological Department) ने कहां है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी और मध्यम बारिश की भी संभावना है। आईएमडी (IMD) ने दिल्ली, फरीदाबाद, वल्लभगढ़, महेंद्रगढ़, नारनौल, कोसली, चरखी दादरी, झज्जर, नूह, सोहना और अन्य जगहों पर बारिश होने की भविष्यवाणी करी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *