Advertisement

गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ, बोले- हमारी सरकार ने किया किसानों का कर्ज माफ

गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ
Share
Advertisement

गाजियाबाद: गाजियाबाद में ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कोरोना इस सदी की सबसे बड़ी महामारी है। भारत के अंदर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, पूरा देश कोरोना प्रबंधन का जो कार्य कर रहा है, वह दुनिया के लिए एक नजीर बना है। जब विपक्ष के नेता घरों में रहकर, ट्विटर पर दुष्प्रचार कर रहे थे, तब मोदी जी देश की एक-एक लैब में जा-जाकर वैक्सीन बनाने के लिए, आमजन का जीवन बचाने का प्रयास कर रहे थे। देश में यूपी का कोरोना प्रबंधन एक मॉडल के रूप में लिया गया।

Advertisement
गाजियाबाद में CM

देश में यूपी का कोरोना प्रबंधन एक मॉडल के रूप में लिया गया

CM बोले आपने देखा होगा, कोरोना कालखंड में कांग्रेस गायब थी। सपा-बसपा मैदान से गायब थी। उस वक्त या तो केंद्र सरकार कार्य कर रही थी या प्रदेश सरकार कार्य कर रही थी। भाजपा का कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ जीवन और जीविका को बचा रहा था। जो संकट के समय आपका साथी नहीं, उस व्यक्ति को चुनाव के समय साथ कैसे चुन सकते हैं। जो संकट का साथी है वही सही में आपका शुभचितंक है। जो संकट के समय आपका साथ छोड़ दे वह मित्र नहीं शत्रु है।

कोरोना कालखंड में कांग्रेस गायब थी, सपा-बसपा मैदान से गायब थी

सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले हर तीसरे दिन एक दंगा होता था। माफिया किसी की भी भूमि पर कब्जा कर लेते थे। विकास के बारें में सरकार का कोई विजन नहीं था। शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता था। फर्क साफ है, वे सत्ता में आते हैं तो आतंकवादियों के मुकदमें वापस लिए जाते हैं। वे सत्ता को शोषण का माध्यम बनाते थे। हम सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हैं। हिस्ट्रीशीटर थाने का संचालन न कर सकें, तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कोई स्थान न हो, माफियाओं को सत्ता का संरक्षण न प्राप्त हो, बहन-बेटियों के साथ कोई गुंडा खिलवाड़ न कर सके, विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ सके, इसके लिए भाजपा आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *