Advertisement

विश्व कुश्ती चैंम्पिनशिप में रजत पदक जीतने वाली अंशु मलिक बनी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

Share
Advertisement

नई दिल्ली: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (world wrestling championship) में देश का नाम रोशन करने वाली अंशु मलिक (Anshu Malik) ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा दिया है। बता दें कि यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी (Indian women players) बन गई हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार वह नॉर्वे के ओस्लो में ओलंपिक पदक विजेता हेलेन मारौलिस (Olympic medalist Helen Maroulis) से फाइनल में 4-1 से पराजित होने से स्वर्ण पदक से चूक गई। बता दें कि इसी चैंपियनशिप में कल सरिता मोर ने भी कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

मालूम हो कि कांस्य पदक विजेता (bronze medalist) सरिता मोर ने 59 किलोग्राम वर्ग में सारा लिंडबोर्ग (Sarah Lindborg) को 8-2 से पराजित किया। वहीं केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister of Youth Affairs and Sports Anurag Thakur) ने पहलवान अंशु मलिक की सराहना की है।

दरअसल अंशु विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जबकि पदक जीतने वाली पांचवीं महिला पहलवान बनी है। इससे पहले भी गीता फोगाट (2012), बबिता फोगाट (2012), पूजा ढांडा (2018) और विनेश फोगाट (2019) विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *